राज्यपाल कन्या छात्रावास के अलावा अन्य छात्रावासों का औचक निरीक्षण करें- कैलाश तिवारी


शहडोल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश तिवारी ने महामहिम राज्यपाल महोदय के शहडोल आगमन पर उनका स्वागत है राज्यपाल शहडोल नगर में स्थित कन्या छात्रावास के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रावासों का भी अचानक निरीक्षण महामहिम राज्यपाल महोदय करे तो आदिवासी छात्रों के लिए ज्यादा हितकारी रहेगा । क्योंकि अधिकांश छात्रावासों की स्थिति अत्यंत खराब है, न वहां पर पूर्णकालिक स्टाफ है रसोईया शौचालय एवं परिसर साफ सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। आदिवासी वर्ग के छात्र विषम परिस्थितियों में छात्रावासों में रह रहे हैं।

ऐसे में महामहिम का दौरा अगर अन्य क्षेत्रों में भी औचक हो जाएगा तो आदिवासी विकास विभाग के छात्रावासों की वास्तविकता सामने आ जाएगी तथा छात्र छात्राएं बिना अभाव के कष्ट सहे अध्ययन कर सकेंगे। जो कि जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा।  कन्या छात्रावास निरीक्षण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होने से सही स्थिति का आकलन नहीं हो पाएगा क्योंकि वहां पर सब व्यवस्थाएं 'अप टू डेट' कर दी गई होंगी ऐसे में निरीक्षण मात्र दिखावा रहेगा।

बिना परमिट सड़को पर दौड़ रहे 2 ट्रेलर व अवैध रेत लोड़ टैक्टर को पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर

चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वकही में वाहन चेकिंग के दौरान राजेन्द्रग्राम की ओर से छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेलर क्रमांक CG12-AY-7580 व  ट्रेलर क्रमांक CG12AY-7579 को रोककर चेक किया गया जिसमें उक्त वाहन बिना परमिट,फिटनेश व बिना लाइसेंस के वाहन को चलाते हुए पाए जाने वाहन को चचाई थाना परिसर में खड़ा कराया गया व इस्तगासा धारा 56/192 - 66/192,3/181 mXA के तहत कार्यवाही की गई। तथा अवैध रेता चोरी कर परिवहन करते टैक्टर MP65 AA-1041 नाले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रेत उत्खनन कर लोडकर वेलकम गेट समयनगर के खिलाफ धारा 379 414 ता0हि0 130(3)177 4- 21 के तहत कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही श्रीमानपुलिस अधीक्षक अखिल पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी कृति सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बी एन प्रजापति उप निरीक्षक संजय खलको, प्रधान आरक्षक विनय त्रिपाठी, आरक्षक अब्दुल कलीम, की अहम भूमिका रही हैं।

तुलसी महाविद्यालय के दायित्वों को नहीं संभाल पा रहे हैं प्राचार्य विक्रम सिंह


अनूपपुर 

शासकीय तुलसी महाविद्यालय में शिक्षा बना मजाक 12 अगस्त  2021 से प्रभारी प्राचार्य विक्रम सिंह की नियुक्ति की गई किंतु 5 माह बीत जाने के बाद भी शासकीय तुलसी महाविद्यालय की व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है बच्चे बाहर घूम रहे हैं शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति लगाकर महाविद्यालय में उपस्थित के बजाय घरों में होती है जब इस बारे में प्रभारी प्राचार्य विक्रम सिंह से कुछ पत्रकारों द्वारा बात की गई तब उन्होंने बात को कैमरे के सामने टालमटोल करते हुए वाइट देने से इनकार कर दिया। इनको जिस उद्देश्य से जिला मुख्यालय के शासकीय तुलसी महाविद्यालय में लाया गया वो पूरा होते नजर नही आ रहा हैं  इनके पहले भी महाविद्यालय का यही हाल था। प्राचार्य विक्रम सिंह महाविद्यालय में पूरा समय नही दे पा रहे हैं जिसके कारण व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा हैं दूसरी तरफ शासकीय कन्या महाविद्यालय को खुले 5 माह बीत चुके हैं किंतु अब भी कोई सही व्यवस्था नहीं है अब तक 100 बालिकाओं ने एडमिशन ली है प्रभारी प्राचार्य के ढीले रवैए के कारण महाविद्यालय परिसर में हॉस्टल के गंदे एवं बदबूदार कमरे में जिसमें लगभग 30 बालिकाओं की बैठने की व्यवस्था की गई है क्या प्रभारी प्राचार्य विक्रम सिंह को अनूपपुर शहर में बालिकाओं के शासकीय कन्या विद्यालय खोलने के लिए कोई अच्छी जगह नहीं मिल पा रही हैं जो ऐसे कबाड़ खाने एवं गंदे माहौल में कन्याओं को शिक्षा देने का प्रबंध किया है यह शिक्षा का अपमान है ऐसे प्रभारी प्राचार्य विक्रम सिंह को जिले की कमान नहीं सौंपनी चाहिए जो कि अपने दायित्वों को ही पूर्ण नहीं कर पा रहे  वह जिले के 8 महाविद्यालयों के दायित्व कैसे निभाएंगे यह बड़ा सवाल हमारे आने वाले भविष्य के बच्चो के सामने  है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget