नदिया टोला मे 42 वर्षीय व्यक्ति ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या 


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत दैखल नदिया टोला के ग्राम पंचायत दैखल निवासी धनराज सिंह गोड़ उम्र 42 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपने घर के पीछे बाड़ी में लगे आम के पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलने पर थाना भालूमाडा़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वही मामले की विवेचना पुलिस के द्वारा की जा रही है कि आखिर धनराज सिंह गोड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी का कारण का पता नही चल पाया है। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय कार्यकारणी की घोषित


अनूपपुर

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तुलसी महाविद्यालय की कार्यकारिणी की घोषणा में मुख्य रूप से प्रान्त कार्यकारणी सदस्य नितिन मिश्रा, अल्पकालीन जिला विस्तारक अतुल अग्निहोत्री,नगर मंत्री कार्तिकेय तिवारी उपस्थित रहे,महाविद्यालय में की गई बैठक में सभी छात्र छात्राओं को विद्यार्थी परिषद के कार्य से परिचित कराया तत्पश्चात नितिन मिश्रा जी ने कार्यकारणी की घोषणा की जो इस प्रकार है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज इकाई अध्यक्ष मानस गौतम उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, अक्षांश प्रताप सिंह, अंकित मिश्रा  मंत्री प्रिया सोनी सह मंत्री  लवकुश रौतेल,निशी यादव, अंकुश गुप्ता एनसीसी प्रमुख प्रिया सोनी एनसीसी सह प्रमुख आरती पटेलएन एस एस प्रमुख साक्षी पाठक  एनएसएस सह प्रमुख एकता वर्मा एसएसएस प्रमुख विकास कुमार सह प्रमुख ओजस गुप्ता एसएफडी प्रमुख शिवम गुप्ता सह प्रमुख कृष्णपाल राठौर खेल प्रमुख रामनारायण सह प्रमुख जैद कला मंच प्रमुख रिया मिश्रा सह प्रमुख रचना मासी स्टडी सर्कल प्रमुख तरुण कहार सह प्रमुख खुशबू सिंह परस्ते एवं कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य बालेंद्र साहू, कंचन कोरी, शंकर काहार, शिवम विश्वकर्मा, बंदना प्रजापति, राहुल कुमार साहू, गौरव कुशवाहा, रमेश कुमार, निशांत आफरीन, हेमंत कुमार प्रजापति

भगवतशरण माथुर के निधन पर भाजपा द्वारा व्यक्ति की गई शोक संवेदना दी गई श्रद्धांजलि


अनूपपुर 

अपने जीवन के हर क्षण को भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए समर्पित करने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी का अचानक निधन हो जाने से संगठन के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को गहरा आघात पहुंचा है भाजपा कार्यालय अनूपपुर में पार्टी के पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्री माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट किया मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल रौतेल रामदास पुर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम सुदामा सिंह जितेंद्र सोनी गजेंद्र सिंह सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्री माथुर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और भाजपा के लिए बड़ी क्षति बताया और कहा कि श्री माथुर भले ही देश और प्रदेश की राजनीति में जीवन का अमूल्य समय दिया है लेकिन उनका स्नेह और प्यार सबसे अधिक अनूपपुर जिले से रहा है और वह अनूपपुर जिले को अपना घर और परिवार मानते रहे हैं उनका अचानक चले जाना पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के लिए गहरा आघात पहुंचा है मध्य प्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर  का 14 दिसंबर 2021 को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया है।

  भगवत शरण माथुर  का जन्म 13 अप्रैल 1951 को ग्राम तलेन जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में हुआ था। भगवत शरण जी 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निकले। श्रद्धेय बालासाहेब देवरस, सुदर्शन जी, बाबासाहेब नातू और कुशाभाऊ ठाकरे  जैसे मूर्धन्य व्यक्तियों के साथ उन्होंने कार्य किया। वह उज्जैन ,शाजापुर और रतलाम जिलों में जिला प्रचारक रहे ।श्री माथुर  1994 से भारतीय जनता पार्टी के कार्य में जुट गए ।

वह मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री तथा हरियाणा में संगठन मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने का कारावास हुआ। श्री माथुर  संगठन के लिए संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज हित में अपनी पैतृक संपत्ति  नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना के लिए दान कर दी। यह न्यास वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के कई प्रकल्प निशुल्क चला रहा है  अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन भी रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget