स्व. जनरल विपिन रावत के नाम पर सैनिक स्कूल खोलकर दी जा सकती है सच्ची श्रद्धांजलि- अनिल गुप्ता

*जनरल विपिन रावत एवं मधुलिका रावत 2022 में शहडोल आना था और और यही पर एक सैनिक स्कूल खुलवाने की बात कही थी*


अनूपपुर/शहड़ोल

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस एवं पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीर सपूत जनरल स्व. विपिन रावत के इच्छानुसार शहडोल (म.प्र.) में आर्मी स्कूल खोलने की स्वीकृत प्रदान किया जाए जिससे उनको सच्ची श्रद्धांजलि मिल जाएगी एवं शहडोल सोहागपुर के दामाद होने के नाते उनकी याद में एक यादगार पल जुड़ जाए और आर्मी स्कूल में बच्चे पढ़कर सेना में जाकर अपनी सेवा देकर इस क्षेत्र और जनरल रावत और उनकी पत्नी का नाम हमेशा रोशन करते रहे जिससे संभाग के लोगो को काफी खुशी महसूस होगी, देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस जनरल स्व. विपिन रावत उनकी धर्म पत्नी स्व. मधुलिका एवं देश के 12 महान सपूतों के शहीद होने पर हार्दिक श्रद्धांजलि सादर नमन..... जैसा कि समाचार पत्रों एवं जनरल विपिन रावत जी के ससुराल पक्ष के परिजनों ने बताया कि जनरल रावत एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत जनवरी 2022 में सोहागपुर, जिला-शहडोल (म.प्र.) में आने का कार्यक्रम दिए थे तथा उन्होनें चर्चा में कहा था कि (सोहागपुर) शहडोल (म.प्र.) में आर्मी स्कूल खुलवाने की इच्छा प्रगट किए थे। मगर शायद भगवान को यहाँ आना मंजूर नही था। और दोनो  हेलीकॉप्टर दुर्घटना में काल के गाल में समा गए। 


शहडोल (म.प्र.) स्व. जनरल रावत की ससुराल एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. मधुलिका जी का मायके होने के कारण विशेष लगाव होना स्वभाविक है। भाजपा नेता अनिल गुप्ता का बड़ा सौभाग्य था कि देश के सेना के उच्च पद पर रह चुके महान व्यक्ति जनरल विपिन रावत एवं मधुलिका सिंह के विवाह समारोह 14 अप्रैल 1986 को नई दिल्ली में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ था 

अनिल गुप्ता ने विनम्र प्रार्थना है कि देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत जी के इच्छा अनुसार शहडोल (म.प्र.) में आर्मी स्कूल खुलवाने की स्वीकृत दिलाकर उनकी धर्मपत्नी के जन्म भूमि पर उनकी अंतिम इच्छा पूर्ति में आप जैसे लोकप्रिय राष्ट्रनायक से विनम्र आग्रह है कि आवश्यक दिशा-निर्देश व आदेश प्रदान करके देश के महान सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित हो सके।

रमा मिश्रा बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के अनुमोदन उपरान्त एवं जिला प्रभारी श्री डॉ. राजेश मिश्रा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि खरे ने जिला की महिला कार्यकारणी घोषित की है। इस कार्यकारिणी में अनूपपुर मुख्यालय की रमा मिश्रा भाजपा नेत्री जो कई वर्षों से भाजपा में अपनी सेवाएं दे रही है ये अनूपपुर नगरपालिका में पूर्व पार्षद भी रह चुकी है इनकी पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए रमा मिश्रा को जिला महामंत्री नियुक्ति किया गया हैं इनके महामंत्री बनने पर पूरे जिले में एवं महिला मोर्चे में खुशी का माहौल है। पूरे जिले से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं इनकी नियुक्ति से महिला मोर्चे को सहयोग और अच्छी गति मिलने के साथ महिला मोर्चा मजबूत होगी। महिला मोर्चे की कार्यकारिणी घोषित होने पर समस्त पदाधिकारियों को पूरे जिले बधाइयां मिली हैं। जिले के महिला मोर्चे में निम्नानुसार पदाधिकारी एवं सदस्य बनाये गए हैं।

कार्यकारिणी की सूची निम्नानुसार हैं

 




वृद्धा की मौत परिजनों के न होने पर पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार


अनूपपुर

15 दिसंबर 2021 कोतमा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरहा के पेजहाटोला निवासी गीता बाई पति स्व,स्वामीदीन पनिका जो 28 नवंबर को अचानक बीमार होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी से जिला चिकित्सालय अनूपपुर रिफर किए जाने पर चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर निरंतर उपचार किया गया किंतु उपचार दौरान 14 दिसंबर की सुबह गीता बाई की मौत हो गई स्वर्गीय गीताबाई के परिवार में पति की पूर्व में मृत्यु हो जाने तथा अन्य कोई वारिसान ना होने पर जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी अनूपपुर को सूचना दिए जाने पर पुलिस द्वारा मृतिका के वारिसान ना होने की स्थिति में ग्राम पंचायत पिपरहा के सरपंच एवं ग्रामीणों को बुलाकर मौके पर पंचनामा एवं पीएम की कार्यवाही कराए जाने बाद कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा के निर्देशन में शांति धाम अनूपपुर ने मृतिका के शव को जेसीबी मशीन की मदद लेकर सुरक्षित स्थान पर दफनाया गया इस दौरान अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत पिपरहा के सरपंच प्रतिनिधि,ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल आरक्षक कमलेश प्रसाद जिला चिकित्सालय के संविदा का र दीप नारायण सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे इस दौरान ग्राम पंचायत पिपरहा के सरपंच ने बताया कि मृतिका गीताबाई के पति की पूर्व में मृत्यु हो गई है गीताबाई अकेले ही ग्रामीणों के मवेशियों को चराकर,लोगों के घरों में काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी उसे ग्राम पंचायत द्वारा पेंशन तथा गरीबी रेखा के अंतर्गत खाद्यान्न प्रदाय किया जाता रहा है विगत 28 नवंबर को अचानक तबीयत खराब होने पर शासकीय चिकित्सालय बिजुरी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर रिफर किए जाने पर उपचार दौरान 14 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget