कल 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक कई ट्रेन रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले देख ले की सूची


अनूपपुर/बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रुपौंद-झलवारा सेक्शन को तीसरी लाइन से जोडने का कार्य 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया जाना है। इसके चलते 22 ट्रेनों को रद करने की घोषणा रेल मंडल ने की है। इस कार्य के पूरा होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों की समय की बचत होगी। रद की गई ट्रेनों में दुर्ग-निजामुद्दीन, नौवतना, शालीमार एक्सप्रेस समेत अन्य प्रमुख ट्रेन शामिल हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होगी।

*ये ट्रेनें की गईं रद्द*

15 और 22 दिसम्बर को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 16, 23 दिसंबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली सांतरागाछी-रानी कमलापति (हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 15, 17 और 22 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 17, 19 और 24 दिसंबर को नौतनवा से रवाना होने वाली नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 12 व 19 दिसंबर को बीकानेर से रवाना होने वाली बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस, 15 व 22 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस, 14 व 21 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 व 23 दिसंबर को जम्मूतवी से रवाना होने वाली जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस, 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-रींवा एक्सप्रेस,13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक रीवा से रवाना होने वाली रींवा-बिलासपुर एक्सप्रेस,14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल, 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 14, 19 व 21 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 15, 20 व 22 दिसंबर को कानपुर से रवाना होने वाली कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 16 दिसंबर को वलसाड से रवाना होने वाली वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, 19 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली पुरी-वलसाड एक्सप्रेस,18 दिसंबर को उदयपुर से रवाना होने वाली उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस,19 दिसंबर को शालीमार से रवाना होने वाली शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, 17 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 18 दिसंबर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

वहीं, 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल चंदियारोड़ स्टेशन में समाप्त होकर चंदियारोड़ स्टेशन से ही शुरू होगी और चंदियारोड़-कटनी-चंदियारोड़ के मध्य रद्द रहेगी। इस दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए रेलवे ने खेद जताया है।

SEC रेलवे में नहीं मिल रही जनरल टिकट पश्चिम मध्य सहित अन्य रेलवे ने चालू किया   


        

अनूपपुर 

बिलासपुर कटनी रेल सेक्शन का एवं सीआईसी रेल सेक्शन का दुर्भाग्य है कि यहां का जनप्रतिनिधि जो केंद्रीय नेतृत्व को बिलॉन्ग करता है जिसे हम सांसद कहते हैं उनके सुस्त रवैया के चलते रेलवे का लाभ इस सेक्शन के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल- बिलासपुर, जबलपुर-अंबिकापुर में जनरल टिकट अपने स्टेशनों से प्रारंभ कर दिया।लेकिन एसईसीआर के स्टेशनों में जनरल टिकट आज भी इन ट्रेनों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही।    यह दुर्भाग्य है रेलवे का की एक और टिकट दे रही है और दूसरे और उन्हीं ट्रेनों में रिजर्वेशन करा कर जाना पड़ता है।    जनप्रतिनिधि सांसद का दायित्व होता है की रेलवे को मजबूर करें कि जब अन्य रेलवे जनरल टिकट की सुविधा चालू कर दी है तो बिलासपुर जोन इस मामले में पीछे क्यों है।आज भी इस रेलवे में मेमू ट्रेनों को स्पेशल में चलाया जा रहा है गरीबों की ट्रेन में ज्यादा किराया वसूल किया जा रहा है यह न्याय संगत नहीं है।सच्चाई तो यह है कि बिलासपुर कटनी एवं सीआईसी रेल सेक्शन के लोग शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाने का कार्य कर रहे हैं रेलवे से बार-बार मांग कर रहे हैं लेकिन रेलवे उनकी शांति का नाजायज फायदा उठा रहा है।अगर यही हाल रहा तो अब रेलवे सेक्शन के लोगों को आगे आना होगा क्योंकि जिस सांसद को हमने चुना है वह हमारे किसी काम की नहीं है क्योंकि उसे आम जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं। 2 वर्ष हो गया पूरी ट्रेनें भी नहीं चल पाई पता नहीं रेलवे जानबूझकर बिलासपुर कटनी एवं सीआईसी रेल सेक्शन वालों को परेशान करने में लगा हुआ है।गुड्स ट्रेनों के लिए कोई नियम कानून नहीं है यह ट्रेन बेहिचक चल रही हैं लेकिन यात्री ट्रेनों पर काम का बहाना बताकर ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है यह अच्छी बात नहीं है।एक बार आवश्यकता है रेल सेक्शन के लोगों से की एकजुटता का परिचय देकर बिलासपुर जोन सहित रेल मंत्रालय को हिलाने के लिए संघर्ष का मूड बनाकर रेलवे लाइनों पर उतरना होगा आवाज बुलंद करना होगा अन्यथा रेलवे गुड्स ट्रेनों को प्राथमिकता देगी और यात्री सुविधाएं वंचित चली आएंगी।भाजपा के बड़े-बड़े नेता उमरिया जैसे जिला मुख्यालय पर काफी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं करा पाए वही जैतहरी में भी ट्रेनों का स्टॉपेज आज तक नहीं मिला अब ऐसे नेताओं को भी अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा संभालना होगा जनता का दिल जीतना होगा और रेलवे लाइन पर उतरना होगा। अन्यथा इस क्षेत्र की जनता सड़क मार्ग पर अधिक पैसा देकर सफर करती रहेगी रेलवे तो आए दिन ट्रेन निरस्त करते रहता है कभी किसी बहाने से तो कभी किसी बहाने से।

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही महिला नसबंदी शिविर में अभी तक डॉक्टर लापता

*सुबह 10 बजे से लगभग 300 भूखे प्यासे महिलाये, बच्चे एवं उनके परिजन ठंड में डॉक्टर का इंतजार करने को बेबस*


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में आज महिला एलटीटी नसबंदी शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया था मगर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही अव्यवस्था के कारण महिला नसबंदी करवाने वाले लोग और उनके परिजन पूरे दिन काफी परेशान नजर आये। महिला एलटीटी नसबंदी करवाने वाले महिलाओं को सुबह 10 बजे बुलाकार स्वास्थ्य केंद्र में बैठा लिया गया और अभी 8 बजे रात में खबर लिखने तक बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नही पहुँच पाए थे। नसबंदी कराने वाले महिलाओ और उनके परिजनों के लिए खाना , नाश्ता, पानी की व्यवस्था विभाग के तरफ से नही की गई है 10 घंटे बीत जाने के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजुरी, राजनगर,लोसरा, के अलावा दर्जनों गांव से लगभग 116 नसबंदी करवाने वाली महिला वहाँ पर मौजूद हैं और उतने ही उनके परिजन और बच्चे मिलाकर 300 लोग मौजूद है।  बच्चे भूख प्यास से तड़प रहे हैं। महिलाओ को शाम 4 बजे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया गया है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा गरीब जनता भुगत रही हैं। गरीब बेचारे भूखे प्यासे डॉक्टर का इंतजार कर रहे है जानकारी के अनुसार रात हो जाने के कारण कुछ महिलाये घर वापस जाने की तैयारी कर ली हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बदइंतजामी की कुछ लोगो द्वारा मोबाइल से वीडियो फ़ोटो बनाने लगे तो तो वहाँ पर मौजूद महिला स्वास्थ्य के द्वारा लोगो के साथ अभद्रता की और एक व्यक्ति का मोबाइल में हाथ मार दी जिससे उसका  मोबाइल टूट गया ध्यान देने वाली बात यह है कि इतनी ठंडी पड़ रही हैं और प्रशासन केवल मूकदर्शक बन कर बैठा है।


*इनका कहना हैं*

फुनगा में भी नसबंदी शिविर में ज्यादा नसबंदी करवाने वालो की संख्या ज्यादा हो जाने के कारण डॉक्टर बिजुरी शिविर में नही पहुँच पाए है कुछ ही देर में डॉक्टर वहाँ पर पहुँच जाएंगे।

*डॉ. के एल दीवान बीएमओ कोतमा*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget