जातिगत आरक्षण और समस्यायों को लेकर अखंड ब्राम्हण महासभा की बैठक सम्पन्न

*ब्राम्हणों की समस्याओं को लेकर अखंड ब्राम्हण महासभा जल्द राज्यपाल के नाम सौपेगा ज्ञापन*


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में मंगल भवन में अखंड ब्राह्मण महासभा समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आज हमारे देश और मध्य प्रदेश राज्य में सामान्य वर्ग को शासन द्वारा  किसी प्रकार से योजनाओं में बराबर का अधिकार नहीं दिया जाता है और केवल मतदान करने में ही बराबर का अधिकार दिया जाता है हम लोग देश और प्रदेश में प्रथम वर्ग के नागरिक माने जाते हैं लेकिन शासन की नाम में हम लोग चौथे पायदान में गिने जाते हैं। देश में लगभग ४०-५० वर्ष से सामान्य वर्ग के लोगों को शासन के द्वारा पूर्व रूप से अपमानित करते हुये योजना से वंचित किया जाता है। आने वाले समय में यह वर्ग व्यवस्था सामान्य वर्ग के लिये घातक होने वाली है इसलिये अब शासन व्यवस्था को सुधारना अति आवश्यक हो गया है। आम बढ़कर व्यवस्था के सही करना होगा। आजादी का पश्चात् आरक्षण व्यवस्था को कुछ वर्षों के लिए लागू किया गया था लेकिन सत्तावारी दलों द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इसे निरंतर बढ़ावा दिया गया और सत्ता की तडतों में चार चांद लगाते रहे। आज की वर्तमान स्थिति को देखते हुये वर्ग आरक्षण के स्वरूप में परिवर्तन होना चाहिये इसे जात्मिद न रखकर आर्थिक स्वरूप प्रदान करना चाहिए। शिक्षा क्षेत्र में आर्थिक अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण दुबे बैठक के मुख्य अतिथि एवं अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित हुआ। बैठक का मुख्य एजेंड़ा जातिगत आरक्षण को समाप्त कर जन कल्याण का दृष्टिकोण स्थापित करते हुये आर्थिक आय के व्यवस्था को लागू किये जाने , पवित्र नगरी अमरकंटक में आवासी सर्व सुविधा युक्त संस्कृत विद्यालय खोलने, कर्मचारियों को योग्यता अनुसार पदोन्नति और साथ में मध्य प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को आवासी सुविधा एवं छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान कराने के लिए बैठक में चर्चा की गई। अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के राष्ट्रीय महासचिव रामखेलावन तिवारी, राष्ट्रीय संचालक सुभाष कुमार चतुर्वेदी, रवि तिवारी राष्ट्रीय सचिव एवं अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार पांडे एवं सदस्य सुभाष मिश्रा जयप्रकाश मिश्रा मनोज द्विवेदी संदीप शुक्ला रामकृष्ण तिवारी भरत पांडे, बलराम पांडे, मुकेश तिवारी, विवेक शर्मा, विनोद द्विवेदी, चंद्रशेखर द्विवेदी, संगठन मंत्री रामपति पाठक, विनोद पाण्डेय, हेतराम मिश्रा, धीरज मिश्रा, अयोध्या शुक्ला, राम जी तिवारी, मनीष तिवारी, कान्हा तिवारी, शिव प्रसाद पांडे, रामपाल पांडे, अरुण मिश्रा आदि सदस्य बैठक में उपस्थिति थे साथ ही इन सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ब्राह्मण समाज श्री राम खेलावन तिवारी जी के द्वारा बैठक को संपन्न कराया गया। अखंड ब्राम्हण महासभा ने बैठक में ये भी निर्णय लिया है कि ब्राम्हणों की समस्यायों के लिए राज्यपाल के नाम जल्द ज्ञापन सौपा जाएगा।



शादी में वरमाला के पहले दूल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन की भरी मांग देखे वीडियो


*गोरखपुर/उत्तरप्रदेश*

कभी कभी अजीबो गरीब मामला देखने को मिल जाता हैं जिसके कारण लोगो को आश्चर्य होना लाजमी हैं। जब दूल्हे के सामने एक प्रेमी युवक ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। परिजनों ने जब पुलिस बुलाई तो वह भागकर अपने घर चला गया। बड़ी देर तक मान मनौव्वल करके दुल्हन से शादी कर दूल्हा विदा कराकर ले गया।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की रात को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात वरमाला के दौरान उस वक्त बराती-घराती हतप्रभ रह गए, जब स्टेज पर ही प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।


 इसके बाद दोनों एक-दूसरे से लिपट गए। मामला बिगड़ते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने देर रात तक पंचायत के बाद ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मदद से मामले को सुलझाया। बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

प्रेमी द्वारा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल हो गया।शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक युवक और युवती में प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ महीनों पहले युवक बाहर कमाने चला गया। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। युवक को जब प्रेमिका की शादी की बात पता चली तो दो दिन पहले वह गांव लौट आया। एक दिसंबर को लड़की की शादी में वरमाला के दौरान प्रेमी ने यह अप्रत्याशित कदम उठाया।

प्रेमी द्वारा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल हो गया। जयमाल के दौरान पहुंचा था युवक। वह जब विवाह स्थल पर पहुंचा तो जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। फोटो सेशन चल रहा था कि वह स्टेज पर पहुंच गया और वह सब कुछ कर डाला, जिसकी किसी को सपने मेें आशा नहीं रही होगी। दुल्हन ने भी उसका साथ दिया, मगर लड़की के घरवाले नहीं पसीजे। प्रेमी स्टेज पर पहुंचे ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। 

लड़की के परिजनों ने पुलिस बुला ली।  दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। वहीं प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्रेम का खुमार उतर गया। वह बैकफुट पर आ गया और अपने घर चला गया।

इसी बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के संभ्रांत लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर चला गया। शादी में हुई इस घटना की चर्चा आसपास के क्षेत्र में खूब है।

50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति में संचालित होंगे विद्यालय कलेक्टर ने दिये निर्देश


अनूपपुर 

कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव को दृष्टिगत रख जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ विद्यालय संचालन के निर्देश के पालन में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशों के अनुरूप जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर के सहायक आयुक्त श्री पी.एन. चतुर्वेदी ने जिले के शासकीय, अशासकीय, हाईस्कूल, उमावि के प्राचार्यों व प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को कोविड-19 संक्रमण के दौरान विद्यालय संचालन के संबंध में निर्देश प्रसारित किए हैं। जिसके अनुसार सभी विद्यालयीन कर्मचारी, शिक्षक को कोविड-19 वैक्सीन की दोनो डोज लेना अनिवार्य होगा। वैक्सीन का दोनो डोज नही लगवाने वालों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति नही होगी, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। जिन्हें चिकित्सकीय समस्या है ऐसे कर्मचारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से परामर्श लेकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने 18 वर्ष से ऊपर के सभी विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगवाने की जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य को दी गई है। विद्यालय साफ-सुथरा रखने व सेनेटाईज कराने, सभी से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन यथा मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग, हैण्ड सेनेटाईज के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों, कर्मचारियों तथा 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन प्रमाण संस्था में जमा कराने प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget