यात्री सुरक्षा को दृष्टि से ऑटो रिक्शा की जांच मे 16 ऑटो  संचालन अवैध, किया जप्त


अनूपपुर 

यात्री सुरक्षा को दृष्टिगत रख वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशन में जिलेभर में परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आटो रिक्‍शा (टैम्पो) की सघन जाँच का अभियान चलाया जा रहा है। जाँच अभियान के तहत 50 आटो रिक्‍शा की जाँच की गई, जिनमें 16 आटो रिक्‍शा का अवैध संचालन पाया गया, जिन्हें जिला मुख्यालय अनूपपुर, थाना राजेन्द्रग्राम एवं जिला परिवहन परिसर में जब्त कर खड़ा कराया गया है। 

  आरटीओ श्री आर.एस. चिकवा ने कहा है कि यात्री सुरक्षा एवं परिवहन के लिए वाहन के आवश्‍यक दस्तावेजों का परीक्षण तथा सुरक्षा मानकों की जाँच के लिए वाहन चेकिंग की कार्यवाही आगे भी जारी रखी जायेगी।

राज्य स्तरीय कबड्डी आज से, जिले की कमान कैप्टन शिखा तिवारी के हाथ मे


अमरपाटन/सतना

मध्यप्रदेश के भिंड में आयोजित होने वाली सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पूरे राज्य से जूनियर वर्ग की टीम भाग लेंगे जिसमे सतना जिला खेल एकेडमी की टीम का नेतृत्व होनहार बहन शिखा तिवारी के हाथों में सौप दिया गया है जिसे आज ही एकेडमी टीम का कैप्टन बनाया गया है उसके बाद जिले की टीम भिंड के लिए रवाना हो गयी है। यह टीम 11 से 14 तक भिंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी इस प्रतियोगिता में अमरपाटन से 4 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिनमें से कैप्टन सिखा तिवारी रिसिजा पटेल पर्थ गौतम और कृष्ण कुमार गुप्ता है जिले के ग्रामीण अंचलों में खेले जाने वाले तकनीकि और ताकत के खेल कबड्डी को मिल रहे सतत प्रोत्साहन का परिणाम है कि जिले के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों से कबड्डी के खिलाड़ी तैयार होकर जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है। जिले में कबड्डी खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कबड्डी संघ हरसंभव प्रयास कर रहा है। यह बात जिले की जूनियर कबड्डी टीम को भिंड में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सतना रेलवे स्टेशन से भिंड के लिए 10 दिसंबर को रात में रवाना हुई। जानकारी के अनुसार 11 से 14 दिसंबर तक भिंड में राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें जिले की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने शुक्रवार को कोच और टीम मैनेजर के साथ रवाना हुई लोगो ने खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। जिले में कबड्डी खेल के प्रति लगाव और जुनुन केवल पुरूष खिलाडिय़ो में ही नहीं बल्कि महिला खिलाडिय़ो में भी है। प्रदेश कबड्डी संघ और जिला कबड्डी संघ की अनुमति से विगत समय में गांव-गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष के साथ ही महिला खिलाडिय़ों का भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। इससे पूर्व वर्ष 2010 और 2016 में संघ के माध्यम से महिला कबड्डी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है, जिसको जारी रखते हुए तीसरे राज्यस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की प्रदेश कबड्डी संघ से अनुमति मिलने के बाद भिंड में राज्य स्तरीय को प्रतियोगिता का 11 दिसंबर से होने जा रहा है।

नेशनल हाइवे सड़क मार्ग पर दिन दहाड़े लूटेरे महिला से बैग लूटकर हुये फरार


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के नेशनल हाइवे 43 में बदरा से कोतमा के बीच सड़क मार्ग पर आज शाम करीब 4 बजे 2 महिलाएं स्कूटी से जा रही थी पीछे से दो लोग मोटरसाइकिल में उनका पीछा किए और और मौका मिलते ही उनका बैग लूट लिया, इसी दौरान दोनों महिलाएं स्कूटी से नीचे गिर गई और बैग लूटकर दोनों लोग भाग गए महिलाओं को काफी चोट लगी पुलिस प्रशासन डायल 100 करीब आधे घंटे बाद आई और दोनो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अपराध जिले में बढ़ रहा हैं दिन में भी महिलाएं सुरक्षित नही है। प्रशासन को इस मामले में जल्द पहल करके अपराधियो और अपराध में अंकुश लगाना चाहिए। लूटे हुए बैग पर क्या सामान था इसका पता अभी नही चल पाया हैं।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget