अवैध धान, परिवहन एवं भण्डारण पर शुक्रवार को 374.15 क्विंटल धान की जब्ती

*कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अमले ने की सख्त कार्यवाही*


अनूपपुर 

 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने धान के अवैध परिवहन व भण्डारण की सघन जांच कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश के पालन में डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया के नेतृत्व में नगरपालिका अनूपपुर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर के व्यापारी द्वारिका प्रसाद गुप्ता की दुकान सह मकान पर शुक्रवार को प्रातः 9 बजे खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। टीम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, कुंजन सिंह व सीमा सिन्हा शामिल रहे। छापामार कार्यवाही में 881 कट्टी (396.45 क्विंटल) धान भंडारित पायी गयी, जिसमे से 736 कट्टी (331.45 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर 736 कट्टी (331.45 क्विंटल) धान उक्त व्यापारी से जब्त की गई। 

खाद्य विभाग की टीम ने नगरपालिका अनूपपुर अंतर्गत वार्ड क्र. 14 बस्ती रोड में आज प्रातः 11 बजे वाहन क्रमांक एमपी 65 एल 0128 महिन्द्रा मैक्सिमो वाहन चालक ऋषभ गुप्ता पिता महेष गुप्ता को 38 कट्टी (17.10 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन मय धान जब्त किया जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर के सुपुर्दगी में दिया गया है। 

नगरपालिका अनूपपुर क्षेत्रांतर्गत अपरान्ह 2 बजे वार्ड क्र. 11 बस्ती रोड पर स्थित किराना व्यापारी अनिल गुप्ता की दुकान सह मकान में खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई, जहां 64 कट्टी (25.60 क्विंटल) धान अवैध रूप से भण्डारित पाए जाने पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया है। व्यापारी अनिल गुप्ता के पास कृषि उपज मण्डी से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई।

    खाद्य विभाग की टीम द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन की मुहिम के तहत पिछले दिनों भी सख्त कार्यवाहियां की गई हैं। इस संबंध में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रदीप द्विवेदी ने बताया है कि 14 नवम्बर 2021 को ग्राम छिल्पा तहसील अनूपपुर के कमलेश साहू के यहां से 447.75 क्विंटल धान एवं ग्राम छिल्पा तहसील अनूपपुर के ही अभिमन्यु साहू के यहां से 54 क्विंटल धान, 22 नवम्बर 2021 को वाड क्र. 5 कोतमा के राहुल अग्रवाल के यहां से 12.60 क्विंटल धान, 6 दिसम्बर 2021 को ग्राम फुनगा तहसील अनूपपुर के विवेक पनिका के यहां से 58.95 क्विंटल धान तथा 7 दिसम्बर 2021 को ग्राम मनटोलिया (मझगवां) तहसील अनूपपुर के रमेष गुप्ता के यहां से 186.30 क्विंटल धान जब्त की गई। उपरोक्त कार्यवाही में खाद्य विभाग की टीम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, कुंजन सिंह व सीमा सिन्हा शामिल रहे।

वेलडोंगरी सचिव निलंबित, सरई एवं खाटी के सचिवों पर जुर्माना


अनूपपुर 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने शासन द्वारा संचालित सभी योजनांतर्गत चल रहे कार्यो में एवं कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति न करते हुये अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन करने में लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999, भाग 2, नियम-4 के तहत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलडोंगरी के सचिव नर्वद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंचोली ने म0प्र0 पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 69 (1) के तहत ग्राम पंचायत बेलडोंगरी की ग्राम रोजगार सहायक सुश्री अर्चना परस्ते को ग्राम पंचायत बेलडोंगरी का समस्त सचिवीय प्रभार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सौंपा है। 

  

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत राज्य स्तरीय कोरोना टीकाकरण महाअभियान में ग्राम पंचायत बेलडोंगरी में 08 दिसम्बर 2021 को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली द्वारा भ्रमण किया गया था। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बेलडोंगरी में स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा के तहत कार्यों के लक्ष्यों की पूर्ति समय पर न होना व वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य में से टीकाकरण शून्य होना पाया गया।  जानकारी लेने पर नहीं दी गयी, न ही कार्यो में रूचि लेते हुये निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति कराये जाने में कोई ठोस प्रयास किया गया। सचिव द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न कर कार्यो में घोर लापरवाही बरतना पाया गया, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।


अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदकों को सेवाएं प्रदाय ना करने पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई की सचिव श्रीमती किरण धुर्वे एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत खाटी के सचिव श्री नारेन्द्र कुमार मिश्रा पर पाँच-पाँच सौ रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। 

      उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सरई की सचिव ने जन्म का अप्राप्यता प्रमाण पत्र एवं ग्राम पंचायत खाटी के सचिव ने विवाह का पंजीयन की सेवाएं समय-सीमा में आवेदकों को प्रदाय नहीं की थी।


ऐसे होगी पढ़ाई, बड़ी लापरवाही जिस दिन मन किया बंद कर दिया आंगनबाड़ी

*सहायिका लापता, आंगनबाड़ी केंद्र में कुत्ता घुसकर बच्चे को काटा, शासकीय योजनाओं को लगा रहा पलीता महिला विकास विभाग*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में स्थिति महिला बाल विकास कार्यालय के अंतर्गत बेलिया बड़ी आंगनबाड़ी क्रमांक 51 लगातार किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं इस आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सुपरवाइजर का कार्य मे पूर्णतः मनमानी पूर्ण रहता हैं जिससे शासन की योजनाओं की पलीता लग रहा हैं जिसके कारण गरीब नौनिहालो के भविष्य पर पर संकट मंडरा रहा हैं। 9 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र 51 बेलिया बड़ी का पूरा दिन ताला ही नही खुला आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र का ताला बार बार देखकर वापस घर चले गए इस तरह की लापरवाही आये दिन देखने को मिलती रहती है मगर जनपद और जिले में कुर्सी तोड़ते बैठे अधिकारी के कान में जूं तक नही रेंग रही हैं इसी तरह पूरे जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की दुर्दशा है। आंगनबाड़ी केंद्र 51 क्यू नही खुला तो सूत्रो से जानकारी मिली कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी कोरोना वैक्सिनेशन में लगा दी गयी हैं और जो सहायिका थी वो बिना किसी को सूचना दिए बिना कही अपने रिश्तेदारों के यहाँ निमंत्रण खाने गयी थी जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्र बन्द रहा। इस आंगनबाड़ी केंद्र की लगातार शिकायत आती रहती हैं मगर आज तक कोई भी कार्यवाही किसी अधिकारी के द्वारा नही की गई इससे यह प्रतीत होता हैं कि लापरवाही में अधिकारियों की भी मूक सहमति रहती होगी तभी तो लापरवाही लगातार जारी है।

*केंद्र में बच्चे को काटा कुत्ता*

8 दिसंबर को जब बच्चे दोपहर में आंगनबाड़ी केंद्र थे उसी समय एक आवारा कुत्ता केंद्र में घुसकर एक बच्चा जिसका नाम रामगणेश पिता रामनरेश पैर में काट दिया उस समय आंगनबाड़ी में बच्चो की देखरेख करने वाला कोई नही था जब बच्चे आंगनबाड़ी आते हैं कुछ समय सहायिका रहती हैं उसके बाद वो बच्चो को अकेला छोड़कर पता नही कहा चली जाती हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती या बड़ी घटना के इंतजार में महिला विकास विभाग बैठी है। उसके बाद जब परिजनो को सूचना मिली तो बच्चे को अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाकर इलाज करवाया। अब देखना यह है कि अभी भी जिले में बैठे आला अधिकारी कार्यवाही करते हैं या मामला ऐसे ही रफा दफा हो जाता हैं।

*इनका कहना हैं*

मुझे आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की कोई जानकारी नही है आप लोगो के पास इसके अलावा और कोई काम नही रहता।

*श्यामा कुशवाहा सुपरवाइजर महिला बाल विकास अनूपपुर*

हमने आंगनबाड़ी केंद्र के सुपरवाइजर से जानकारी मंगाए हैं जानकारी आ जाये फिर कार्यवाही करते हैं।

*विनोद परस्ते जिला महिला विकास अधिकारी अनूपपुर*


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget