दुर्घटना में शहीद जवानों को कैंडल मार्च एवं 2 मिनट का मौन रख दिया विनम्र श्रद्धांजलि


अनुपपुर/राजनगर 

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद  देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल  बिपिन रावत उनकी पत्नी

 मधुलिका रावत जिनका  हमारे मध्य प्रदेश के शहडोल  सुहागपुर गढ़ी में मायका था एवं साथ जा रहे भारतीय जवानब्रिगेडियर एल एस लिद्दर लेफ्टिनेंट कर्नल एच् सिंह 

विंग कमांडर पी एस चौहान 

स्क़वार्डन लीडर कारण सिंह 

जे डब्ल्यू ओ दास 

जे डब्ल्यू ओ प्रदीप आनंद 

हवलदार सतपाल 

नायक गुरुसेवक सिंह

नायक जितेंद्र 

लांस नायक विवेक 

लांस नायक एस तेजा 

 को राजनगर के आम नागरिकों ने शहीद जवानों को भगत सिंह चौक पर श्रद्धा पूर्वक विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमे पुल्लू दुबे,अश्वनी कुमार यादव , राजू श्रीवास्तव,मनोहर जयसवाल, मुकेश राजभर,इमरान अंसारी,मकसूद आलम, विवेक सिंह, हरीश ठाकुर,अयाज खान, सद्दाम, विवेक सिंह,मंजीत भारती, मंजीत जयसवाल, रोबिन सिंह, सन्नी सिंह,रवि कुजूर, सतेंद्र, खेरवार, रोहित जयसवाल,पवन ठाकुर ,आकाश, मोंटी सिंह,सन्नी पनिका,सद्दाम ,भागीरथी, गुलरेज खान,रेखा सिंह,संदीप, आदित्य, एवम सम्मनित नागरिक उपस्थित थे

भागवत कथा की अमृतवाणी शांति कुटी आश्रम में 14 दिसंबर तक चलेगी


अनूपपुर/अमरकंटक

             माँ नर्मदा की पावन उद्गम स्थळी  अमरकंटक तीर्थ में मार्गशीर्ष मास के पावन अवसर पर परमपूज्य बैकुंठवासी जय जय सियाराम बाबा साहेब तथा मौनी बाबा की तपस्थली शांति कुटी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दिन मंगलवार अगहन शुक्ल चतुर्दशी से सोमवार अगहन शुक्ल दशमी तक आयोजन कर भागवत कथा  का अमृतमयी वाणी संगीतमय कथा की बहार चल रही है । 

भागवत कथा व्यास पीठ पर  पंडित रमाकांत मिश्र (श्री राम जी भाई) श्री बृन्दावन धाम से पधारे श्री के मुखारविन्द से अमृतमयी वाणी से 

कथा की बहार चारो तरफ फैल रही है । कथा के मुख्य यजमान जुगुल किशोर रामरायका व उनकी धर्मपत्नी श्रीमति पुष्पा देवी रामरायका सतना से तथा कथा संयोजक काशी वासी शिवकुमार लोहिया उनकी पत्नी श्रीमति अंजली लोहिया , रमेश पोद्दार पत्नी श्रीमति सरोज पोद्दार मनेन्द्रगढ़ सहयोगी बने । श्री राम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर संकीर्तन के साथ लोग झूमते गाते हुए भावविभोर हुए । इस कथा में कटनी , बिलासपुर , दमोह , धुलिया , बनारस सतना मनेन्द्रगढ़ आदि अनेक जगहों से पधारकर ब्यास पीठ से बह रही अमृतमयी भागवत कथा का श्रवण कर रहे । कथा प्रारंभ  के पूर्व भक्तगण , कथा वाचक व आश्रम के संतों  साथ गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो माँ नर्मदा मंदिर पहुच कर मंदिर पुजारी द्वारा मंत्रोचार कर पूजन कराया गया व नर्मदा जल भरकर वापस आश्रम पहुच भागवत , कलश स्थापित कर पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजन कर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया ।

उपस्थित भक्तगण व अमरकंटक के श्रद्धालुजन पहुच कर कथा का आनंद प्राप्त कर रहे  । कथा का आज तीसरा दिन गुजर गया जो कि 13 दिसंबर तक इस कथा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है ।

आश्रम के संत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज ने बताया कि लॉक डाउन के बाद भागवत कथा का यह अवसर प्राप्त हुआ है जो कि भक्तगण अपने श्रद्धानुसार कथा करवा रहे तथा सुबह सुबह गरीबजन व नर्मदा परिक्रमा वासियो को आश्रम मेन गेट पर कभी पोहा , चाय , पूड़ी सब्जी आदि प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा । हमारे यंहा धार्मिक कथा व अन्य प्रोग्राम यंहा चलते रहते है । । हमारे भक्तजन भी गुरुआश्रम में पधारकर धार्मिक अनुष्ठान करते रहते है और आश्रम की तरफ से कई त्योहार सालभर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं ।

यह कथा 07 तारीख से प्रारंभ हुई है जो 13 तारीख तक चलेगी और 14 तारीख को हवन व भंडारे के साथ समाप्त होगी । रामघाट में माँ नर्मदा जी की महा आरती भी होना सुनिश्चित है । आश्रम में भक्तजन , श्रद्धालुजन कॅरोना का पालन करते हुए कथा का लाभ ले सकते है ।

पढ़ाई चौपट, समस्यायों से घिरा महाविद्यालय, प्राचार्य की कार्यप्रणाली शून्य

*छात्रों की समस्या हल नही हुई तो NSUI करेंगी आंदोलन, अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*


अनूपपुर

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अनूपपुर के जिला महासचिव सचिन पटेल के नेतृत्व में दर्जनों छात्र शासकीय तुलसी महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर अनूपपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तथा उन्होंने अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह जी को ज्ञापन सौतें समय बताया कि शासकीय तुलसी महाविद्यालय में एमएससी बॉटनी एवं एमएससी केमिस्ट्री प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों से जनभागीदारी के नाम पर 3500 सौ फीस लिया गया था लेकिन स्व वित्तीय कोर्स समाप्त हो जाने पर भी अभी तक पैसा वापस नहीं किया गया, महाविद्यालय में हिंदी साहित्य विषय में शिक्षकों की कमी होने से नियमित रूप से छात्र-छात्राओं की कक्षाएं नहीं लग पा रही है जिससे छात्रों को काफी दिक्कत तो का सामना करना पड़ रहा है,  महाविद्यालय की सीसीटीवी कैमरा बंद होने के कारण महाविद्यालय में आए दिन लड़ाई झगड़े होते हैं जिससे ऐसे कृत्य करने वालों की पहचान नहीं हो पाती है तत्काल महाविद्यालय का सीसीटीवी कैमरा चालू कराया जाए, महाविद्यालय के कर्मचारी के द्वारा कुछ समय पहले बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र के साथ गाली गलौज एवं धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया था जिसको लेकर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही कर्मचारी पर नहीं की गई, शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय को इन सभी विषयों पर भी अवगत कराया गया था लेकिन उनकी कार्यप्रणाली शून्य है और महाविद्यालय के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं है महाविद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है यदि सभी मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना जाता तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी! जिसकी समस्त जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे महाविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष प्रभात (लकी) सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष अनूपपुर आदित्य राठौर, अमन पटेल, लालजी पटेल, प्रशांत सिंह, सूरज मेहरा, ओम उपाध्याय, शुभम चटर्जी, विवेक यादव आदि!

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget