अधीक्षण यंत्री समेत 2  कार्यपालन यंत्री को कमिश्नर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस


शहडोल

अधीक्षण यंत्री  एस.एल. चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शहडोल मंडल शहडोल श्री एस.एल. चौधरी को शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

     कारण बताओ सूचना पत्र में 6 दिसंबर 2021 को संवेदना अभियान की आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि आपके जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में पर्याप्त पानी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिसके संबंध में पूर्व की बैठक में आप को निर्देशित किया गया था कि जिसका पालन आपके द्वारा नहीं किया गया। साथ ही जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में हैंडपंप में मोटर्स डालने के निर्देश दिए गए थे वह या तो बंद है अथवा मोटर डाले ही नहीं गए हैं। साथ ही आपके द्वारा क्षेत्र में अनुश्रवण तथा निरीक्षण का कार्य नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। जिससे आपके जिले के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता तथा हैंडपंप संधारण एवं संचालन की स्थिति संतोषजनक नहीं होने से प्रदेश में संभाग की प्रगति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। स्पष्ट है कि अधीनस्थों पर आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है जो आपके पदीय दायित्वों के निर्वाहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता को परिलक्षित करता है साथ ही वरिष्ठ कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। आपका उक्त कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के विपरीत एवं दंडनीय हैं।

     अत: है स्पष्ट करें कि क्यों ना आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए? आपका उत्तर 7 दिवस के अंदर प्राप्त ना होने पर यह मानकर कि इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है, एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।


*कार्यपालन यंत्री एच.एस. धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी*

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड उमरिया एवं अनूपपुर श्री एच.एस. धुर्वे को शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

     कारण बताओ सूचना पत्र में 6 दिसंबर 2021 को संवेदना अभियान की आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि आपके जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में पर्याप्त पानी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिस के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय द्वारा समय-समय पर आप को निर्देश जारी किए गए हैं किंतु निर्देशों का पालन आपके द्वारा नहीं किया गया। साथ ही आपके द्वारा क्षेत्र में अनुश्रवण तथा निरीक्षण का कार्य नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। जिससे आपके उमरिया एवं अनूपपुर जिले अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता तथा हैंडपंप संधारण एवं संचालन की स्थिति संतोषजनक नहीं होने से प्रदेश में संभाग की प्रगति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। स्पष्ट है कि अधीनस्थों पर आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है जो आपके पदीय दायित्वों के निर्वाहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता को परिलक्षित करता है साथ ही वरिष्ठ कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। आपका उक्त कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत एवं दंडनीय हैं।

     आता है स्पष्ट करें कि क्यों ना आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए? आपका उत्तर 7 दिवस के अंदर प्राप्त ना होने पर यह मानकर कि इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है, एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।


 *कार्यपालन यंत्री ए.बी. निगम को कारण बताओ नोटिस जारी*

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड शहडोल श्री ए.बी. निगम को शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।


     कारण बताओ सूचना पत्र में 6 दिसंबर 2021 को संवेदना अभियान की आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि आपके जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में पर्याप्त पानी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिस के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय द्वारा समय-समय पर आप को निर्देश जारी किए गए हैं किंतु निर्देशों का पालन आपके द्वारा नहीं किया गया। साथ ही आपके द्वारा क्षेत्र में अनुश्रवण तथा निरीक्षण का कार्य नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। जिससे आपके जिले के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता तथा हैंडपंप संधारण एवं संचालन की स्थिति संतोषजनक नहीं होने से प्रदेश में संभाग की प्रगति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। स्पष्ट है कि अधीनस्थों पर आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है जो आपके पदीय दायित्वों के निर्वाहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता को परिलक्षित करता है साथ ही वरिष्ठ कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। आपका उक्त कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत एवं दंडनीय हैं।

     अत: है स्पष्ट करें कि क्यों ना आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए? आपका उत्तर 7 दिवस के अंदर प्राप्त ना होने पर यह मानकर कि इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है, एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

 राजनैतिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग -- भाजपा ने बदले राजनीति के मायने

*समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की मजबूती के लिये कार्य करेगी पार्टी*


(मनोज कुमार द्विवेदी, अनूपपुर- मप्र)

अनूपपुर/अमरकंटक

21 वीं सदी के भारतीय लोकतांत्रिक राजनैतिक परिदृश्य में हो रहे परिवर्तन एकदम स्पष्ट मायने हैं। राजनीति दलों को जनता का साफ संदेश है कि साठ  दशक पुराने ढर्रे के लिये अब कोई जगह शेष नहीं है।‌ समय के साथ कार्यकर्ताओं और राजनैतिक दलों को अपनी कार्य प्रणाली,अपने उद्देश्य और पार्टी की विचारधारा में समन्वय स्थापित करके सकारात्मक और संरचनात्मक बदलाव करना होगा। जो दल इसके लिये मानसिक रुप से तैयार हो कर बदलाव की अपेक्षाओं को पूरा कर पाएगें , वही भविष्य की राजनीति में टिक सकेगें। शायद भारतीय जनता पार्टी ने समय रहते इस मूल विषय को आत्मसात कर लिया है। यही कारण है कि विभिन्न राज्यों में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के बाद जिला स्तर पर जिला कार्य समिति एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया है।

    नर्मदा की उद्गम नगरी अमरकंटक में 3 -- 5 दिसम्बर 2021 तक भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन 5 दिसंबर को अंतिम पन्द्रहवें सत्र के ठीक पूर्व वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं को म प्र  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित किया। लगभग 55 मिनट की प्रश्नोत्तर शैली में सीधा संवाद करते हुए श्री भगत ने कार्यकर्ताओं को जो स्पष्ट और दो टूक संदेश दिये उसका निहितार्थ सिर्फ यही था कि स्वयं के आचरण में उतारे बिना हर तरह की नैतिक शिक्षा बेकार होती है। अंतिम स्तर के व्यक्ति की सच्ची सेवा ,उसका उत्थान करके ही भारत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ता इसके लिये स्वयं को परिमार्जित और प्रशिक्षित कर बूथ स्तर पर जाकर सीधे लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश करें।

2014 के बाद भारतीय राजनीति दो ध्रुवों में बंटती दिख रही है। भाजपा के विरुद्ध समय - समय पर किये गये महागठबंधन के प्रयोग विफल रहे हैं। वैचारिक और संगठनात्मक रुप से मजबूत भाजपा के विस्तार को रोकना विपक्ष के लिये लगभग असंभव लग रहा है। कांग्रेस, सपा, बसपा, वाम दल जहां अपने कुनबे को बिखरने से बचाने की जद्दोजहद में हैं तो दूसरी ओर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह , उर्जा का संचार करने के लिये प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन कर बढत हासिल करने के मूड में है।

     दिसम्बर माह के प्एथम दो सप्ताह में मध्यप्रदेश के सभी जिलों में तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला के कुल 15 सत्रों में अलग- अलग विषयों पर अन्य जिलों के वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रथम दिवस उद्घाटन कार्यक्रम उपरान्त राजनीति प्रस्ताव प्रस्तुत करके केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा करवाए गये जन कल्याणकारी कार्यों के लिये धन्यवाद देते हुए कोविड से अपने प्राण गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि प्रदान की। *पन्द्रह सत्रों में विभिन्न जिलों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्य वक्ता के रुप में बूथ विस्तारक योजना, भाजपा के इतिहास एवं विकास, व्यक्तित्व विकास, बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व और भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ, भारत की मुख्य विचारधाराएं -- हमारी विचारधाराएं , सोशल मीडिया की समझ, मध्यप्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ, हमारा विचार परिवार, भारत -- वैश्विक परिदृश्य, पिछले सात वर्षों में अंत्योदयी पहल, अपनी कार्य पद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका, भारत का बढता सुरक्षा सामर्थ्य , 2014 के बाद आया युगांतरकारी परिवर्तन एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तथ्यात्मक विचार प्रस्तुत किये।

जिला कार्य समिति के पदाधिकारियो और जिले के वरिष्ठ नेतागण इन प्रशिक्षण शालाओं में अनुशासित प्रशिक्षुओं की तरह शामिल हुए। इन्हे संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भूमिका का निर्वहन करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन  18 - 18 घंटे मेहनत करते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को उनका अनुशरण करना होगा। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रहे ! कि पार्टी के कारण हम हैं , हमारे कारण पार्टी नहीं । *पार्टी में सबका सम्मान होना चाहिये लेकिन यह व्यक्तिगत सम्मान भी राष्ट्र से बढ कर नहीं हो सकता। जब बात राष्ट्रीय हितों की हो तो हमें आपस के छोटे मोटे विवाद और व्यक्तिगत सम्मान से ऊपर उठ कर , एक जुट हो कर कार्य करना होना। सुहास जी ने कहा कि सभी बूथ स्तर के  कार्यकर्ताओं को वैचारिक रुप से सक्षम, सबल और जागरूक बनाने की जरुरत है। हमारी कथनी और करनी में बिल्कुल अन्तर ना हो। *सभी गरीब बन्धु मेरे अपने हैं और मै उनका हूँ....यह भावना हमेशा बनी रहनी चाहिये।

      श्री भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनैतिक दल नहीं है। हम केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं हैं, ना ही केवल चुनाव जीतने के लिये प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। भारत का रास्ता बहुत कठिन है और इसी तरह पार्टी का रास्ता भी सरल नहीं है। हमें स्वयं को श्रेष्ठ बनाना होगा। स्वयं को प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण , अंत्योदयी योजनाओं से जोड़ कर इसका लाभ जरुरत मंद तक पहुंचाना होगा। बातें करने से अधिक कार्य करने का जतन करना होगा।

उन्होंने चेताया कि 2018 में पन्द्रह महीने की कांग्रेस सरकार के बहुत से अवगुण हमारे कार्यकर्ताओं में आ गये हैं। कृत्य छुपते नहीं हैं , हमारे सामने आ ही जाते हैं। कांग्रेस शैली की राजनीति बिल्कुल नहीं चलेगी। भाजपा की शैली धरना, प्रदर्शन ,धमकाने की नहीं है। हम सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना के साथ सात्विक, आग्रह, अनुरोध की राजनीति के पक्षधर हैं । यह देखें कि जरुरतमन्दों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं ? गरीबों की चिंता हमें करना होगा । हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है। हम आत्म चिंतन करें, दूसरों के कृत्यों का विश्लेषण ना करें।‌

    प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हमें 51 % से अधिक मत हासिल करने हैं तो बूथ स्तर पर जाकर हितग्राहियों , बूथ समितियों से सतत संपर्क करना होगा। सत्ता सेवा है, समाज परिवर्तन का माध्यम है। भाजपा सरकारें जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये कार्य कर रही है। कार्यकर्ता ध्यान दें कि गांव में ,आपके वार्ड में कौन बाहरी लोग आ रहे हैं । आन्तरिक मजबूती लाने के लिये सबको एक सूत्र में आना होगा। देश की मजबूती के लिये अन्त्योदय जरुरी है। सुहास जी ने याद दिलाया कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी थी जो बिना डरे लाकडाउन में लोगों की सेवा के लिये कार्य कर रही थी।

सबसे अन्त में ....लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जब कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी  राजनीतिक दलों में संगठनात्मक , विचारधारात्मक,सक्षम नेतृत्व के लिये द्वंद चल रहा हो तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का आवासीय प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक आयोजित करके बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सकारात्मक, सेवात्मक, अन्त्योदयी राजनीति के लिये तैयार कर रही है। यह दशकों से देश की राजनीति में संतुष्टि करण,  छद्म धर्म निरपेक्षतावादी, वोट बैंक की चुनावी राजनीति से अलग , देश के गरीब ,जरुरतमन्दों से जुडकर ,उन्हे जोड़ कर ,उनके लिये ,उनके हितों के साथ  देश को मजबूत बनाने , विस्मृत आत्म सम्मान को जाग्रत करने की  21 सदी की राजनीति की ओर अग्रसर है। भारत माता की जय

स्वर्णकार कल्याण जागृति यात्रा अनूपपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


अनूपपुर

स्वर्णकार कल्याण जागृति यात्रा 5 दिसंबर 2021 से 16 जनवरी 2022 तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है देवदत्त सोनी के नेतृत्व में यात्रा का अनूपपुर के इंदिरा तिराहा आगमन पर अनूपपुर सोनी समाज के द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मेंद्र सोनी ने किया कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से अनूपपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामगोपाल सोनी, दीपक सोनी, डल्लू सोनी, संजय सोनी, जितेंद्र सोनी, अनिल सोनी, सुनील सोनी का अहम योगदान रहा ! देवदत्त सोनी ने कहा कि हमारे यात्रा का उद्देश्य निम्नलिखित है! 

1. स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाए, 

2. हॉल मार्क कानून की अनिवार्यता समाप्त की जाए, 

3. धारा 411, 412 के दुरुपयोग को रोकने हेतु प्रत्येक थाना लेवल पर छानबीन समिति बनाई जाए, 

4. स्वर्णकार समाज को राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए,

5. पिछड़ा वर्ग आयोग व पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम में स्वर्णकार समाज का भी सदस्यों को दिया जाए,

6. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सोने चांदी के व्यवसायियों को जोड़कर स्वर्णकार कारीगरों को हस्तशिल्प कार्ड जारी किया जाए! हमारी सभी मांगों को सरकार जल्द से जल्द माने!

संजय सोनी ने कहा कि आज हमारा सोनी समाज बिखरा हुआ है ऐसा कभी मौका नहीं आया कि हम सभी समाज के लोग एक साथ एक मंच पर उपस्थित हो सके आज हमारे एकजुट ना होने से कई जगह हमें उपेक्षा भी झेलनी पड़ती हैं आज हमें सामाजिक दृष्टि से एकजुट होने की आवश्यकता है जिससे कि हम सभी लोग सामाजिक स्तर पर एक दूसरे की मदद कर सके!

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सभामोहन सोनी, विमलेश सोनी, महेंद्र सोनी, गिरधारी सोनी, शिव कुमार सोनी, विजय सोनी, सुरेंद्र सोनी, संतोष सोनी, रेणु सोनी, दुर्गेश सोनी, बिजेंद्र सोनी, संजय शिंदे, राजू, अजीत सोनी, कुंज बिहारी सोनी, नीरज सोनी, मिथिलेश सोनी, सागर सोनी, शिवांशु सोनी, संदीप सोनी, विक्की सोनी, सोनू राम सोनी, कोदू लाल सोनी, दीपक सोनी, हेमराज सोनी, सोहन सोनी, पंचम सोनी, केदार सोनी, रूपेंद्र सोनी, देवेंद्र सोनी, अशोक सोनी, सरिता सोनी, महेंद्र सोनी, अजय सोनी, संजय सोनी, जितेंद्र सोनी, मंजू सोनी, किशोर सोनी, सूरज सोनी, प्रमोद सोनी जी, नेहा सोनी, संजना सोनी आदि!

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget