लवली ग्राउंड शान्तिनगर में शहीद हरिकेश पासवान स्मृति क्रिकेट सीजन-2 का 9 जनवरी को होगा शुभारंभ


अनूपपुर/राजनगर

अनूपपुर जिले के अन्तिम छोर पर स्थित नगर परिषद  बनगंवा (राजनगर) के वार्ड नं 15 के अन्तर्गत रायल्स क्लब शान्तिनगर के द्वारा वीर शहीद हरिकेश पासवान की स्मृति में 15 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट  प्रतियोगिता का  दिनांक 09/01/2022 को शुभारंभ किया जायेगा। इस 15 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि फाइनल विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रुप में 35001रूपये की राशि एवं शील्ड तथा उपविजेता टीम को 20001रुपये की राशि एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा । मैन ऑफ द सीरीज पाने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपए एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ दा मैच बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन को शील्ड वह नगद उपहारों से सम्मानित किया जाएगा। शहीद हरिकेश पासवान की स्मृति में दिनांक 09/01/2022 से 23/01/2022तक आयोजित होने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में रायल्स क्लब शांति नगर के अध्यक्ष भागवत सिंह संरक्षक प्रेमचन्द्र यादव सचिव राजेश श्रीवास्तव , संजय वर्मा कोषाध्यक्ष  अभय शर्मा , संदीप तिवारी आलोक कुमार

कमेटी के सदस्यो में सुरेंद्र शर्मा गिरीश श्रीवास्तव शैलेंद्र दुबे संतोष तिवारी मुकेश राजभर घनश्याम विवेक सिंह विकास श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय, शिवेंद्र सिंह ,श्याम नारायण सिंह अजय सिंह श्रीकांत सिंह विवेक सिंह अनिल यादव सुमित रॉय मयूर राज सक्सेना डॉ सौरव सिंह राहुल वैभव निकेश पंकज अंकित अभिमन्यु मनप्रीत अमित कृपाशंकर शिवम आयुष सत्यम निकेश अंकित आदि का विशेष योगदान मिल रहा है।

 शिक्षकों की कमी और पठन-पाठन में हो रही असुविधा को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में की तालाबंदी

 *न शिक्षक न कक्षाएं और ना ही साफ-सफाई, अव्यवस्थाओं के बीच चौपट हो रहा छात्रों का भविष्य*


इंट्रो :- सरकार के दावों की खोखली तस्वीर अनूपपुर जिले के बिजुरी महाविद्यालय में देखने को मिलती है। जहां भारत का भविष्य कहे जाने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट भरी परिस्थिति में गुजर रहा है जिसको लेकर छात्र-छात्राएं ने महाविद्यालय के मेन गेट में तालाबंदी कर अल्पकालीन आंदोलन कर महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी पठन-पाठन में हो रही असुविधा और महाविद्यालय में फैली गंदगी को लेकर आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है देखना यह है कि क्या भारत के भविष्य की आवाज सरकार के कानों तक पहुंची है या की आश्वासन तक यह कार्यवाही अधर में लटकी रहेगी। 

अनूपपुर 

महाविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई में आ रहे संकट को लेकर मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के छात्रों ने महाविद्यालय के मेन गेट में तालाबंदी कर आंदोलन किया। शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के छात्र-छात्राओं की मांग है कि ना तो महाविद्यालय मे विषय वार शिक्षक पदस्थ है और ना ही लाइब्रेरी मे किताबे है छात्र-छात्राओं का यह भी आरोप है कि कॉलेज मे एनसीसी और खेल गतिविधिया भी बंद है महाविद्यालय पर साफ-सफाई जैसी सुविधा भी नही है जिसको लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन मे बैठे हुए है, वही महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील भोंसले नाराज छात्र छात्राओं को मनाते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद मामला कहलाते हुए देख प्रचार ने छात्रों की बात को उचित स्तर तक पहुंचाने की बात कही है और आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द छात्रों की मांगों पर सुनवाई की जाएगी। 

*अधर में लटका छात्रों का भविष्य*

सरकार के खोखले दावें जमीनी स्तर पर  पूर्ण ना होने के कारण छात्रों का भविष्य अधर में दिख रहा है। पूर्व में राज्य शिक्षा मंत्री ने  बिजुरी महाविद्यालय के उद्घाटन के दौरान छात्र-छात्राओं की हो रही असुविधा को लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और छात्रों की पेपर बिजुरी महाविद्यालय में कराए जाने को लेकर आश्वासन दिया था कि इस वर्ष से यह सारी सुविधाएं महाविद्यालय के छात्रों को उपलब्ध हो पाएगी लेकिन राज्य शिक्षा मंत्री का यह दावा खोखला नजर आया जिसको लेकर छात्रों ने उग्र रूप बनाते हुए कॉलेज के गेट में तालाबंदी कर महाविद्यालय को बंद कर दिया और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठ गए हालांकि प्रचार के आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस ले लिया लेकिन अब उनकी प्रशासन से बढ़ती जा रही है देखना यह है कि क्या छात्राओं की मांग को लेकर शासन गंभीर नजर आएगी या कि यह मात्र आंदोलन आश्वासन तक ही सिमट कर रह जाएगा। 

*मिस्टर इंडिया हुऐ छात्र संगठन*

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में जिस प्रकार मिस्टर इंडिया सिर्फ सुनाई देते थे उसी तर्ज पर महाविद्यालय में छात्र संगठन मिस्टर इंडिया के रूप में नजर आए जहां सिर्फ समय-समय पर छात्र संगठनों के नाम सुनाई देते हैं बाकी छात्रों के भविष्य को लेकर कोई भी छात्र संगठन सामने नजर नहीं आया और ना ही छात्र के हितों की बात लेकर उन्होंने किसी प्रकार की कार्यवाही की मांग की। फिलहाल महाविद्यालय के छात्र सभी छात्र संगठन से नाराज चल रहे हैं छात्रों के हित में ना बोलने के कारण छात्र संगठन भी महाविद्यालयों से विलुप्त होते नजर आ रहे हैं।  

*इनका कहना है*

उच्च स्तर तक छात्रों की बात रखी जाएगी जल्द ही छात्रों की समस्याओं का निराकरण कर महाविद्यालय को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। 

*सुनील भोशले प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय बिजुरी*

बैहार घाट में आयल टैंकर फट गया सड़क पर आयल गिरने के कारण लगा लंबा जाम


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जैतहरी राजेंद्र ग्राम मार्ग पर बेहार घाट के पास एक आयल का टैंकर फट गया है, जिससे जाम की स्थिति है, सड़क में बहुए हुए आयल से सड़क पर आने जाने वाले लोगो की गाड़ियांस्लिप हो रही है। जिसके कारण से मार्ग बंद हो गया है दोनो तरफ गाड़ियों का लंबा जाम लग गया हैं। उस मार्ग से आने जाने वाले लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। लोगो को जानकारी न होने के कारण लगातार उस मार्ग से आना जाना कर रहे है प्रशासन को चाहिए कि लोगो को उस स्थान तक पहुँचने से पहले रोकने की पहल करे जब तक जाम खुल न जाये।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget