नेशनल हाइवे 43 में कार अनियंत्रित होकर पलटी 1 मौत कई घायल


अनूपपुर/कोतमा

आज 6 दिसंबर 2021 की सुबह लगभग 7 बजे के आसपास मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर की तरफ से आ रही कार राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कोतमा केशवाही तिराहे के पास अनियंत्रित हो कई गुलाटी खाते हुए सड़क से नीचे पलट गयी जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है अन्य कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार हेतु कोतमा कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना पर कोतमा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मौका पंचनामा में जुट गयी है। घटना कैसी हुई पुलिस की जांच या मौके पर मौजूद लोगों से पता चल पाएगा। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। पूरी खबर थोड़ी देर में।

बिजली लेना है तो दो 13 हजार रुपये, टी सी कनेक्शन के बाद भी दबंग काट देते है बिजली 

*वेदराम के आगे विद्युत विभाग, थाना एवं जिला प्रशासन नतमस्तक, कई बार हो चुकी है शिकायत मगर नही हुई कोई भी कार्यवाही*


अनूपपुर

अनूपपुर मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर कोड़ा में बिजली कनेक्शन का एक अजीबो गरीब मामला  सामने आ रहा हैं गांव में रहने वाले एक व्यक्ति बिजली गांव में लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर को अपनी प्राइवेट बता कर बिना शुल्क और उसके बिना परमिशन के विद्युत विभाग किसी को बिजली का कनेक्शन नही दे सकता और अगर विभाग किसी को बिजली कनेक्शन देता हैं तो उसे काट दिया जाएगा ये फरमान खुले आम लोगो का बिजली का कनेक्शन काटकर खुलेआम दादागिरी का परिचय दे रहा हैं। जिस पर बिजली विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन कुछ भी नही कर पा रहा हैं। यह अजीब मामला होगा कि बिजली विभाग को बिजली का कनेक्शन देने के लिए एक आम आदमी की परमिशन की आवश्यकता होती हो


*ये है मामला*

कोड़ा गांव के जमुना प्रसाद यादव ग्राम तहसील व जिला अनूपपुर के निवासी ने अनूपपुर विद्युत वितरण केंद्र से निजी कार्य के लिए टी सी कनेक्शन के लिए आवेदन किया था जिसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी के द्वारा टी सी कनेक्शन प्रदान किया गया था। कोड़ा गांव में रहने वाले  वेदराम यादव व श्रीमती ललिता यादव द्वारा टी सी कनेक्शन को काट दिया गया जिसकी शिकायत विद्युत विभाग में किया गया तो विभाग ने फिर से कनेक्शन जोड़ दिया गया मगर कई बार बिजली का तार काटकर वेदराम यादव ललिता यादव अपने घर ले जाते है और पीड़ित से बोलते हैं कि पहले मेरे पास 13 हजार रुपया जमा करो तभी तुमको बिजली का कनेक्शन मिल पायेगा तुमको जहाँ शिकायत करना हो कर दे मेरा कुछ नही होने वाला है।


*कलेक्टर, विद्युत विभाग, थाना पहुँची शिकायत*

वेदराम यादव एवं ललिता यादव की बिजली कनेक्शन काटने के दादागिरी की शिकायत कलेक्टर महोदया, बिजली विभाग एवं कोतवाली अनूपपुर को पीड़ित द्वारा किया जा चुका है मगर अभी तक इस मामले में कोई भी कार्यवाही नही हुई है पीड़ित परेशान हैं जिस कारण से वह टी सी कनेक्शन लिया था वह कार्य उसका नही हो पा रहा हैं। प्रशासन अभी तक कोई भी कार्यवाही क्यू नही कर पा रही हैं समझ से परे है। प्रशासन के रहते कब तक पीड़ित कब तक परेशान रहेगा उसको कब न्याय मिल पायेगा ये तो आने वाला समय ही बता पायेगा।

*जान से मारने की देता हैं धमकी*

विद्युत कनेक्शन जोड़ने की बात जितनी बार आती हैं वेदराम यादव पीड़ित  के बेटे योगेंद्र यादव और पूरे परिवार को कहता हैं कि अगर तुम कनेक्शन जुड़वाए तो मैं तुम लोगो को जान से मार दूंगा तुम्हारे लिए अच्छा यही होगा कि मेरे पास रुपया जमा कर दो तभी विद्युत कनेक्शन मिल पायेगा। नही तो ऐसे ही परेशान होते रहोगे।

*मेरा है विद्युत ट्रांसफार्मर*

वेदराम यादव का कहना है कि जिस ट्रांसफार्मर से तुम्हारा विद्युत टी सी कनेक्शन जोड़ा जा रहा हैं वह मेरा व्यक्तिगत ट्रांसफार्मर है इसका पूरा रुपया मेरे द्वारा जमा किया गया है इसलिए जिसको भी कनेक्शन लेना है मेरे पास रुपया जमा करो और विद्युत सप्लाई ले लो।


नाबालिग से दुष्कर्म में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार का ईनाम घोषित


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

दिनांक 4 दिसंबर 2021 थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्रांतर्गत नाबालिग अंजलीबाई (परिवर्तित नाम) की मृत्यु की सूचना थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम को प्राप्त हुई। घटनास्थल का परीक्षण करने पर पाया गया कि आरोपी यशवंत मरावी निवासी महोरा थाना राजेन्द्रग्राम द्वारा मृतिका को यौन उत्तेजना वाली दवा खिलाकर मृतिका के साथ यौन संबंध स्थापित किया गया जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्त्राव हो जाने के कारण मृतिका नाबालिग अंजलीबाई (परिवर्तित नाम) की मृत्यु हो गयी। जिस पर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्र0 338/21 धारा 363, 366ए, 376(2)एन, 304 भादवि. एवं 3,4,5,6 पाक्सो एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अति0पुलिस महानिदेषक शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर के द्वारा अनूपपुर मुख्यालय का भ्रमण किया गया एवं घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई व घटना की समीक्षा की गई। फरार आरोपी यषवंत मरावी निवासी महोरा थाना राजेन्द्रग्राम की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देषित किया गया एवं पुलिस रेग्युलेषन के पैरा क्रमांक 80(बी)-1 के अंतर्गत फरार आरोपी यषवंत मरावी निवासी महोरा थाना राजेन्द्रग्राम की गिरफ्तारी हेतु 30,000/-रु0 का ईनाम उद्घोषित किया गया। अति0पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर के द्वारा सम्पूर्ण घटनाक्रम में वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुए साक्ष्य संकलित करने व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक विषेष टीम गठित करने हेतु निर्देषित किया गया। अति0पुलिस महानिदेषक शहडोल जोन के द्वारा 06 दिसम्बर की घटना को दृष्टिगत रखते हुए जिला अनूपपुर के समस्त थानों के कानून व्यवस्था संबंधी स्थिति की समीक्षा की गई तथा नगर अनूपपुर एवं थाना कोतमा अंतर्गत कोतमा नगर का भ्रमण किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget