जिला, संभाग एवं भोपाल की टीम की जांच का जिन्न अभी तक फ़ाइल में दफन

*जनता के सामने आना चाहिए सच, क्या बड़े नामो के कारण गड़बड़ी के खुलासे पर लग गयी रोक*

*माहभर पूर्व टीम ने किया था जांच, सीएमओ ने तीन के संविलियन और शेष दैनिकवेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति कही बात*


अनूपपुर

लम्बे समय से बनगवां, डोला और डूमकछार के प्रस्तावित नगर परिषद में गठित किए जाने की प्रक्रिया के बाद यहां कर्मचारियों के संविलियन और दैनिकवेतन भोगी कर्मचारियों की भर्ती की मची अफरा-तफरी में हुई गड़बड़ी की धुंआ ११ माह बाद भी नहीं छंटा है। तीनों नवीन नगरपरिषदों बनगवां, डोला, डूमरकछार में कर्मचारियों के संविलियन को लेकर लगाए गए आरोप प्रत्यारोप में जिला प्रशासन, कमिश्नर सहित जेडी कार्यालय रीवा और नगरी प्रशासन संचालनालय भोपाल द्वारा गठित टीम द्वारा की गई जांच पड़ताल के बाद भी तीनों स्थानों पर कर्मचारियों की नियुक्ति में अब तक कोई वास्तविक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं हाल के महीने में भोपाल संचालनालय के निर्देश पर रीवा की दो सदस्यीय टीम ने बनगवां सहित डोला और डूमरकछार नगर परिषदों का निरीक्षण करते हुए यहां के दस्तावेजों को जब्त कर जांच प्रतिवेदन भोपाल को भेजा है। लेकिन माहभर बाद भी जिला सहित भोपाल स्तर के अधिकारी भी यह नहीं बता पाए हैं कि आखिर यहां किस प्रावधानों, अनुमति, और प्रक्रियाओं के तहत किसकी नियुक्ति की गई है। संविलियन भर्ती प्रक्रिया सही है या गलत है। जिसे लेकर पिछले ११ माह के दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ राजनीति दल, श्रमिक संगठन, और युवाओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, जेडी शहडोल, कमिश्नर, और भोपाल संचालनालय तक शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन अब तक जांच की आंच तीनों नगरीय परिषद तक नहीं पहुंची है। जबकि इसी प्रकार से बकहो नगरीय परिषद के लिए अपनाई गई संविलियन प्रक्रिया में संचालनालय ने इसे निरस्त कर दिया है। 

*मंत्री के विशेष सहायक ने जांच के लिए लिखा था पत्र*

नगरीय विकास एवं आवास, मंत्री मध्यप्रदेश शासन  भोपाल के विशेष सहायक राजेन्द्र सिंह सेंगर ने पत्र क्रमांक 2133 /मंत्री न.वि./जी/ भोपाल, दिनांक 23/06/2021 को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश भोपाल को एक पत्र लिखकर कहा गया था कि अनूपपूर जिले कि नवगठित नगर परिषद बनगवां, डोला एवं डूमरकछार तथा शहडोल जिले की नगर परिषद बकहो मे हुए भर्ती घोटाले की समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की जाँच करवाये जाने की बात कही गयी थी उन्होंने पत्र में कहा गया कि विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित, अनूपपूर जिले की नवगठित नगर परिषद बनगवां, डोला एवं डूमरकछार तथा शहडोल जिले की नगर परिषद बकहो मे हुए भर्ती घोटाले से संबंधित विभिन्न समाचार पत्रो एंव अन्य शिकायती पत्र संलग्न है। उक्त परिषद के सीएमओ एवं संभाग के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर अवैधानिक रूप से अपात्र लोगो की भर्ती किये जाने की शिकायतों का उल्लेख किया गया है, अतः "निर्देशानुसार" समाचार पत्र में प्रकाशित तथ्यों की सूक्ष्मता से जाँच कराने तथा जाँच प्रतिवेदन में दोषी अधिकारियों के विरूद्ध अविलम्ब कार्यवाही प्रस्तावित करने को कहा गया था मगर पांच माह बाद भी अभी तक जांच रिपोर्ट का क्या हुआ अभी तक कोई खुलासा नही हो पा रहा हैं जांच रिपोर्ट की आस में जनता बैठी है यहां पर 9 दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत यहां पर चरितार्थ हो रही हैं।

*क्या है मामला*

जानकारी के अनुसार नवीन नगर परिषदों के गठन के साथ यहां नगरीय व्यवस्थाओं में कर्मचारियों की नियुक्ति और संविलियन की प्रक्रिया अपनाई जाना प्रस्तावित था। इसी दौरान बनगवां नगर परिषद के सीएमओ को दो अन्य नगर परिषद का प्रभार सौंपा गया। जिसके बाद तीनों ही नगरीय क्षेत्रों में कर्मचारियों की नियुक्ति हुई। लेकिन यहां हुई नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों ने विरोध करते हुए इसे बाहरी और परिचित व्यक्तियों को संविलियन के रूप में पदस्थापित करने का आरोप लगाते हुए जानकारी मांगी गई। यहीं नहीं इस खेल में राजनीति दलों के साथ श्रमिक संगठनों ने विरोध अपनाते हुए सीएमओ सहित अन्य के खिलाफ कमिश्नर, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप, धरना प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। जिसमें यह भी बात सामने आई कि यहां संविलियन किए गए सैकड़ों कर्मचारियों में सभी राजनीतिक, स्थानीय रसूखदार, नगर परिषद के परिचित व्यक्ति और बाहरी लोग हैं।

*कलेक्टर और कमिश्नर ने भी बैठाया जांच, नहीं हुई कार्रवाई*

स्थानीय विरोध और लगातार ज्ञापन मिलने के बाद कमिश्नर शहडोल और कलेक्टर अनूपपुर द्वारा जांच टीम गठित कर जांच कराई गई। लेकिन इस मामले में अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अधिकारियों द्वारा जांच के बाद रिपोर्ट भोपाल भेजा गया। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल तक पहुंची शिकायत में पुन: मंत्री द्वारा संचालनालय को पत्र जारी करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए गए। जिसमें संचालनालय भोपाल के निर्देश पर रीवा जेडी की टीम ने अनूपपुर पहुंचकर कार्यालय से दस्तावेजों के साथ सीएमओ सहित अन्य लोगों का बयान दर्ज किया था। 

*जेडी शहडोल ने भर्ती से खींचे थे हाथ*

प्रावधानों के अनुसार नवगठित नगरीय निकायों में आवश्यकताओं के अनुरूप जेडी के निर्देश व अनुशंसा में स्थानीय सीएमओ द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकती है। जिसमें कार्मिक संरचना में स्वीकृत पद में कुछ कम या ज्यादा हो सकते हैं। और इसकी सारी रिपोर्ट जेडी स्थापना कार्यालय में उपलब्ध होती है। बावजूद विवादों के दौरान जेडी शहडोल ने अपने हाथ खड़ा करते हुए सारी प्रक्रियाओं व जानकारी के लिए स्थानीय सीएमओ बनगवां के सिर थोप दिया। यहां तक यह भी बात कह दी कि मुझे इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं। वही सीएमओ बनगवां ने बताया कि संविलियन के रूप में यहां सचिव स्तर पर तीनों निकाय में तीन संविलयन भर्ती की गई है। शेष दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है। जिसमें बनगवां में १२४ कर्मचारी, डोला में ९० और डूमकछार में ९० की नियुक्ति की गई है। 


वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में नगरपालिका क्षेत्र में कांग्रेस सदस्यता अभियान का होगा श्री गणेश जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह ने घोषित की समिति


अनूपपुर  

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने नगर पालिका अनूपपुर के लिए सदस्यता अभियान समिति कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी(पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाये जाने के लिए घोषित की है। जिसके परिपालन में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के

अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को जी(विधायक पुष्पराजगढ) द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के सदस्यता समिति का गठन करते हुये निर्देशित किया है कि नगर पालिका के वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं ब्लाक अध्यक्ष वेदक पटेल के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान पूर्ण की जाये। इस सदस्यता अभियान का प्रभारी आशीष त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता को एवं सह-प्रभारी रामखेलावन राठौर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर को बनाया गया है।इसके साथ ही सदस्य-मंडलम अध्यक्ष-उमेश राय,मंडलम अध्यक्ष-रियाज भाई,सेक्टर अध्यक्ष-पंकज अग्रवाल,सेक्टर अध्यक्ष-लक्ष्मीकांत नामदेव, सेक्टर अध्यक्ष- जीतेंद्र सोनी,  सेक्टर अध्यक्ष-संजीव कुमार द्विवेदी, यु.कां.वि.स. अध्यक्ष-राघवेंद्र पटेल के साथ ही वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 15 तक जिनकी नियुक्ति की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं-रामस्वरूप राठौर,रमेश राठौर,पुरुषोत्तम चौधरी,आसिफ भारती, दीपक शुक्ला, अज्जू भाई,राधेश्याम साहू ,पुरुषोत्तम परस्ते,रामाधार बैगा,जाकिर राठौर,लल्लू रौतेल, तौहीद खान(बाबा),सुशील गुप्ता,दीपक गुप्ता, वरुण चटर्जी,श्रीमती मीना सिंह,श्रीमती सरिता सोनी ,धर्मेंद्र सोनी,रूपन राव,सुरेश बर्मन,राघवेंद्र पटेल,मधुलिका यादव,जे.सूर्या राव,ईश्वरी राव,भगवान,आशू सिंह, बद्री तिवारी,विनोद नेताम,शकील खान,शिवांश यादव,कृष्णचंद सोनी,विजय अग्रवाल,रितेश खण्डेलवाल, धीरेंद्र सिंह, संजय सोनी, चंद्र भूषण त्रिपाठी, निरंजन यादव, सत्येंद्र स्वरूप दुबे,रजनी राठौर ,नौशाद खान प्रमुख है।

*विशाल महंगाई हटाओ रैली जयपुर में*

विशाल महंगाई हटाओ रैली जयपुर में 12 दिसंबर को शिरकत करेंगे जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती हुई महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था तथा बेतहाशा बेरोजगारी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे रामलीला ग्राउण्ड सेक्टर 10, द्वारका में एक विशाल महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया गया था। केन्द्र की भाजपा सरकार के दबाव में दिल्ली के उप-राज्यपाल द्वारा महंगाई हटाओं रैली की अनुमति को निरस्त करने पर अ.भा.कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार अब उक्त रैली 12 दिसम्बर, 2021 को जयपुर

(राजस्थान) में होगी।जयपुर में इस रैली को अ.भा. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधीजी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मान.राहुल गांधीजी देश को संबोधित करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान.कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) ने निर्देशित किया है कि जिले से अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रैली को सफल एवं प्रभावी बनाए।उल्लेखनीय है कि जब जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में समूचा विपक्ष कमरतोड़ महंगाई, बेतहाशा बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, किसान, मजदूरों की अथाह पीड़ा व दलितो, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन के महत्वपूर्ण मुद्दे

उठाता है, उन पर बहस करना चाहता है, तो तानाशाही मोदी सरकार एक सोचे समझे षड़यंत्र के तहत ससंद को खुद ही नहीं चलने देती।देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार अब पत्रकारों को भी संसद की कार्यवाही पत्रकार दीर्घा से देखने के लिए सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जनता की आवाज उठाते रहेंगे उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक इस अहंकारी, निर्दयी और पूंजीपति परस्त सरकार जनता को महंगाई से राहत नहीं देगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ जयपुर की रैली में शिरकत करेंगे।


बसपा की अनुशासित कैडर लैस फौज  है B V F - खुर्शीद अहमद


अनुपपुर 

हाल ही में कुछ मीडिया चैनलों के माध्यम से लगातार बहुजन समाज पार्टी के ऊपर बसपा की पुलिस का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन इसको सिरे से नकारते हुए बहुजन समाज पार्टी अनूपपुर उमरिया के जिला जोन इंचार्ज और बहुजन समाज पार्टी कोतमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जनाब खुर्शीद अहमद ने उक्त आशय का विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुजन वालंटियर्स फोर्स मतलब बीवीएफ स्वयंसेवक हैं, बहुजन समाज पार्टी से संबंधित पार्टी कार्यकर्ताओं में ज्यादातर पुरुष और महिलाएं दोनों युवा हैं। वे मुख्य रूप से भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ पार्टी की रैलियों के प्रबंधन और पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान हिंसा को रोकने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

*वॉलिंटियर्स*

पार्टी मामलों की विशालता को ध्यान में रखते हुए और संगठनात्मक मामलों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए इन वालंटियर्स को भीड़ से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। बीवीएफ के कारण बसपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है क्योंकि वे पार्टी की रैलियों को सुव्यवस्थित करते हैं।

*वर्दी*

वर्दी BVF में नीले और सफेद रंग की वर्दी होती है, जिस पर बसपा का प्रतीक होता है। बसपा के 18 से 40 साल के कार्यकर्ता बीवीएफ के सदस्य हैं। बीवीएफ का नेतृत्व विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर एक विधानसभा संयोजक और सह-संयोजक और जिला स्तर पर एक जिला संयोजक और एक सह-संयोजक होता है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget