इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्विद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में अटल एफडीपी का आयोजन 6 कल


अनूपपुर/अमरकंटक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में अनवरत अनेक विषयो पर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय संगोष्टी/एफडीपी/वर्कशॉप का आयोजन होता आ रहा है, इसी क्रम में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा ए0आई0सी0टी0ई0 अटल एफडीपी का आयोजन 6 से 10 दिसंबर तक होना सुनिश्चित हुआ है। करंट ट्रेंड इन इंजीनियरिंग नैनोमेटेरियल्स, कैरक्टराइजेशन एंड देयर एप्लीकेशन विषय पर होने वाली कार्यशाला में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय व अन्य शोध संस्थानों के विशिष्ट शिक्षक अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे जिसका उद्घाटन दिनांक 6 दिसंबर को होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत के अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी) नई दिल्ली के निदेशक प्रो0 अविनाश चंद्र पांडे जी, विशिष्ट अतिथि प्रो0 पुरुषोत्तम चक्रवर्ती जी, वरिष्ठ वैज्ञानिकव व पदार्थ विज्ञान के विशेषज्ञ, साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स, कोलकाता एवम अध्यक्षीय उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के द्वारा होगा। इस कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर डॉ शिव कुमार मिश्र, सह- आचार्य, व को कॉर्डिनेटर डॉ अरविंद कुमार, व राजेश कुमार, सहायक आचार्य भौतिक विज्ञान विभाग है।



हम एक विचारधारा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता हैं- सुभाष भगत

*भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग अमरकंटक में हुआ संपन्न*


अनूपपुर 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए प्रत्येक जिलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग की कड़ी में 3 दिसंबर 2021 से पवित्र नगरी अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम में 5 दिसंबर 2021 तक चला। प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित 138 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पंजीयन कराते हुए प्रशिक्षण ग्रहण किया, तीन दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन 5 दिसंबर 2021 को प्रदेश के भाजपा संगठन महामंत्री सुभाष भगत की उपस्थिति में अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को उनके विचार सुनने के अवसर प्राप्त हुएl उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा केवल राजनीतिक दल भर नहीं हर समय संकट की घड़ी में जनता के बीच काम करने वाला संगठन है प्रशिक्षण चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को समाज तथा हर मोर्चे पर मजबूत करने के उद्देश्य किया जाता है भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत ने कहा हम एक विचारधारा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता हैं ,समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता गरीबों की चिंता करना हमारे संगठन और कार्यकर्ता का कर्तव्य है ,सरकार के साथ कदम से कदम से कदम मिलाकर चलना और किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है ,सत्ता हमारे लिए सेवा है और अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाना हम सभी का कर्तव्य है, नीचे स्तर पर परिवर्तन लाने की आवश्यकता है और हमें समाज के अंदर सतर्क रहने की भी जरूरत है तमाम तरह के षड्यंत्र समाज के अंदर देश विरोधी ताकतों के द्वारा रचे जा रहे हैं जिस पर निगाह रखना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है सभी को एक सूत्र में आना पड़ेगा और भारत के प्रति समर्पित होकर काम करना होगा भाजपा के कार्यकर्ता से समाज के लोगों की भी आशा बनी हुई है वह इसलिए कि उन्हें उम्मीद है कि यदि कोई कुछ कर सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कर सकता है हमें समाज के विश्वास पर खरा उतरने की जरूरत है हम सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगाl पार्टी के कारण हम हैं हमारे कारण पार्टी नहीं ग्राम पंचायत स्तर तक के चुनाव को जीतने की योजना बनाकर सभी को काम करने की आवश्यकता है प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को कई मूल मंत्र देकर गए जिस पर सभी को आगे कार्य करना है ,5 दिसंबर 2021 को समापन सत्र में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा संगठन प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम विधायक शरद कोल नगर पालिका अमरकंटक पूर्व अध्यक्ष रज्जू नेताम पूर्व विधायक पुष्पराजगढ़ सुदामा सिंह वर्ग संचालक गजेंद्र सिंह सिकरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरकंटक रोशन पनारिया मंचासीन रहे। भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन पर  भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के द्वारा तीन दिवस प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कल्याण सेवा आश्रम के द्वारा प्रदान की गई तमाम व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कल्याण सेवा आश्रम के प्रति आभार प्रकट किया सभी आए हुए कार्यकर्ता और अतिथियों को स्मृति चिन्ह साल श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए विदा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के द्वारा दी गई।

नाबालिक से रेपकर-हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तारी को लेकर थाने का किया घेराव


 अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

 अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

अनूपपुर जिले के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत आने वाकई ग्राम पंचायत महौरा में बीते 3 दिसम्बर की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई, पीड़िता 12 वीं कक्षा की छात्रा रही है और केकरिया ग्राम पंचायत की रहने वाली है, रेप के बाद पीड़िता को धान के पैरे वाले खलिहान में फेंक दिया गया था, जब उक्त लड़की को 9 बजे शुबह पहली बार देखा गया तब वह जीवित रही और दर्द से कराह रही थी, और 1 घण्टे बाद उक्त पीड़िता की मौत हो गई, केकरिया गांव और पनिका समाज के लोगों ने आज थाना घिराव, सड़क जाम जैसी स्थिति आरोपी को जल्द गिरफ्तार की मांग को लेकर कर रहे हैं घटना के बाद राजेन्द्रग्राम थाने ने सूचना पर 4 दिसम्बर को रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना सुरु की, सर्वप्रथम पंचनामा कराते हुए पीएम कराया गया फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया किन्तु परिजनों समेत गांव व समाज वालों का पुलिस पर आरोप है कि अपराधी को पकड़ने में पुलिस ने लापरवाही बरती जिससे गुस्साये लोगों ने आज दिनांक 5 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे शव को साथ मे लेकर थाना घेराव करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। SDOP आशीष भरांडे ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए खुद विवेचना में अपनी टीम के साथ जुट गए हैं, खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन कारी थाने के सामने डटे हुए हैं व धीरे धीरे प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget