नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अब 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन


*कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल 2022 को होगी परीक्षा*

भोपाल। 

जवाहर नवोदय स्कूल भोपाल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। नवोदय स्कूल द्वारा सत्र 2022-23 कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। आवेदन करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति के नामांकन पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थी जो वर्तमान में 2021-22 में कक्षा पांचवीं में किसी भी विद्यालय में पढ़ते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की जन्‍म एक मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना अनिवार्य है। इसमें प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी आवेदन आनलाइन माध्यम से ही मान्य किए जाएंगे। आवेदन भरने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर 0755-2896325 पर संपर्क किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का स्वायत संस्थान के अधीन सह शिक्षा स्वायत्तशासी आवासीय शिक्षण संस्थान है। जहां पर विद्यार्थियों को कक्षा छठवीं से बारहवीं तक निश्शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों के पास तैयारी करने के लिए पांच माह का समय शेष है। हर साल भोपाल जिले में करीब दस हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। कोरोना काल के कारण इस बार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

*मप्र में 40 से अधिक नवोदय विद्यालय*

प्रदेश में 40 से अधिक जवाहर नवोदय स्कूल हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाने से इच्‍छुक विद्यार्थियों को एक और मौका मिल गया हैं। पिछले साल भी 15 दिसंबर तक आवेदन लिए गए थे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 50 नवोदय विद्यालय प्रस्तावित हैं।

प्रबंधन एसटीपी कंपनी पर मेहरबान इसलिए कंपनी को नही कर पा रही ब्लैक लिस्टेड

*प्रबंधन की लापरवाही से फिर से हो सकता है लाखो का कोयला चोरी*


अनूपपुर

28 नवंबर की दरमियानी रात अवैध रूप से कोयला ले जाए जा रहे ट्रेलर वाहन पर आमाडांड कॉलरी परिसर से पुलिस ने पकड़ा था, कोयला चोरी का मास्टरमाइंड एसटीपी कंपनी में कार्यरत कैलाश मिश्रा को बताया गया यह वही कैलाश मिश्रा है जिसे एसटीपी कंपनी ने पूरा जिम्मा सौंपा था चाहे परिवहन ,बिल,कालरी संबंधित किसी भी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने रहे हो सब का जिम्मा कैलाश मिश्रा के ऊपर ही था, कैलाश मिश्रा ने अपने साथ 3 कर्मचारियों को मिलाकर कोयला चोरी की वारदात को पिछले कई महीनों से अंजाम दे रहा था, नाम आने पर प्रबंधन ने 4 लोगों को ब्लैक लिस्टेड (कॉलरी परिसर में प्रतिबंध) कर दिया है लेकिन बड़े आश्चर्य की बात है इस कंपनी को प्रबंधन ने आज तक नाम नहीं आने दी इसलिए कहीं ना कहीं कई सवाल खड़े होते हैं कि प्रबंधन ने आखिरकार इस कंपनी को बचाने में क्यों जुटी हुई है !

नियम तो यह है कि अगर कंपनी का जिम्मेदार व्यक्ति चोरी जैसे वारदात को अंजाम देता है तो जिम्मेदार व्यक्ति सहित उस कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई होनी चाहिए जब की पूरे सबूत सामने हैं कंपनी के मैनेजर ने ही सेटिंग कर ट्रेलर वाहन को परिसर के अंदर घुसाया , कंपनी के ही टैरेक्स  वाहन से कोयला भी लोड किया गया जब प्रमाण सामने आ गए प्रबंधन ने आनन-फानन में चार कर्मचारियों को तो ब्लैक लिस्ट कर कंपनी पर अपनी दया दृष्टि बरकरार रखी जिससे कई सवाल खड़े होने लगे हैं प्रबंधन को चाहिए कि  एसटीपी कंपनी को भी ब्लैक लिस्टेड करते हुए यह मिसाल पेश करें कि चोर कर्मचारी रखने से कंपनी को भी ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता है, जिससे भविष्य में कोई अन्य कंपनी अपने कर्मचारियों की जांच परख करने के बाद ही काम पर रखें ! हालांकि प्रबंधन का कहना है जांच चल रही है कैलाश मिश्रा के पकड़ में आने के बाद अगर सबूत मिलते हैं तो एसटीपी कंपनी को भी कॉलरी परिसर से ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा !

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आम निर्वाचन की हुई घोषणा, आदर्श आचार संहिता लागू


भोपाल

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 की हुई घोषणा।

लागू हुई आदर्श आचरण संहिता

प्रथम चरण का चुनाव 6 जनवरी 2022 को होगा

दूसरे चरण का चुनाव 28 जनवरी को होगा

तीसरे चरण का चुनाव 16 फरवरी को होगा

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पहले

राज्य सरकार ने चिट्ठी लिखकर चुनाव न कराए जाने का सुझाव दिया था, इसलिए पहले चुनाव नहीं हो सके ।

पंचायत चुनाव का ऐलान

859 जिला सदस्य

6727 जनपद सदस्य

22581 सरपंच के होंगे चुनाव

362754 लाख पंच

के लिए होंगे चुनाव

114 पंचायतों में मार्च 2022 में कार्यकाल समाप्त होने पर होगा चुनाव

सरकार ने 2014 के आरक्षण की स्थिति बहाल की है ।

2014 में जितनी भी नई ग्राम पंचायत और वार्ड बने थे वह विलोपित (निरस्त) किए गए हैं

जिला पंचायत अध्यक्ष- 52

उपाध्यक्ष- 52

जनपद पंचायत अध्यक्ष- 313

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष- 313

जनपद पंचायत सदस्य- 6833

सरपंच- 23912

उपसरपंच- 23912

पंच- 3 लाख 77 हजार 551

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget