जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कल से 7 दिसम्बर तक विद्युत प्रवाह रहेगा बंद


अनूपपुर 

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर के कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) ने बताया है कि उप संभाग अनूपपुर से संबंधित 33 के.व्ही. लाइनों का मेन्टीनेंस कार्य को दृष्टिगत रखते हुए 4 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक 33 के.व्ही. मोजर वेयर फीडर से संबंधित 33 के.व्ही. उपकेन्द्र जैतहरी, वेंकटनगर एवं चोरभटी से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहाँ, 5 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक 33 के.व्ही. शांतिनगर फीडर से संबंधित 11 के.व्ही. तहसील, पिपरिया एवं छुलहा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहाँ, 6 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक 33 के.व्ही. वेंकटनगर फीडर से संबंधित 11 के.व्ही. वेंकटनगर, जकीरा, लपटा एवं पोंड़ी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहाँ एवं 7 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक 33 के.व्ही. चोरभटी फीडर से संबंधित 11 के.व्ही. सिवनी, गोबरी, सिवनी ए.जी. एवं गोबरी ए.जी. फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहाँ विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उन्होंने बताया है कि आवश्‍यकतानुसार उक्त समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

देश का चौथा गरीब राज्य बना मध्यप्रदेश, नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट, प्रदेश का यह जिला सबसे ज्यादा गरीब


भोपाल

नीति आयोग ने बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट जारी कर दी है. इस रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर है. इसमें पहले नंबर पर बिहार (52%), दूसरे पर झारखंड (42%) और तीसरे नंबर उत्तर प्रदेश (38%) देश के सबसे गरीब राज्यों के रूप में उभरकर सामने आए हैं. सूचकांक के अनुसार एमपी (mp in list of mpi) में 37% आबादी गरीब है. मतलब प्रदेश के 2.5 करोड़ लोग गरीबी में जीवन जी रहे हैं.

*गरीबी में अलीराजपुर पहले नंबर पर*

अलीराजपुर में सबसे अधिक 71% की आबादी गरीब है, इसके बाद पड़ोसी झाबुआ में 69% आबादी गरीब है. बड़वानी में 62% लोग गरीब हैं. ये इलाके कुपोषण के भी शिकार हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का सबसे कम साक्षर जिला अलीराजपुर है. यह समग्र विकास के वादे के साथ 17 मई 2008 को झाबुआ से अलग कर बनाया गया था. गठन के 13 साल बाद भी यह मध्य प्रदेश का सबसे गरीब जिला है.

*रिपोर्ट का आधार ये 3 मानक*

एमपीआई के तीन मानक स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर रखे गए हैं. इनमें पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, प्रसवपूर्व देखभाल, स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति, खाना पकाने के ईंधन, स्वच्छता, पीने के 12 संकेतकों द्वारा दर्शाए जाते हैं. पानी, बिजली, आवास, संपत्ति और बैंक खाते भी इसमें शामिल हैं. रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सभी जिलों में 40% से अधिक आबादी गरीबी की मार झेल रही है 

*केरल में है सबसे कम गरीबी*

रिपोर्ट के अनुसार, देश में सबसे कम गरीबी केरल (0.71%) में है. इसी तरह, गोवा व सिक्किम (4%), तमिलनाडु (5%) और पंजाब (6%) पूरे देश में सबसे कम गरीब लोग वाले राज्य हैं. ये सूचकांक में सबसे नीचे हैं

सेप्टिक टैंक में गिरा कबर बिज्जू ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर निकाला


 अनूपपुर

3 दिसंबर 2021 वन परीक्षेत्र अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसा के राजस्व ग्राम कोड़ा में छटनटोला में बने आंगनवाड़ी केंद्र के खुले सेप्टिक टैंक में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि विचरण करते हुए सेप्टिक टैंक में एक कबर बिज्जू गिर गया जिसकी सूचना मिलने पर मोहल्ला वासियों द्वारा पूरे दिन प्रयास किया गया इस दौरान जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल को जानकारी मिलने पर छटनटोला में पदस्थ शिक्षक जगतराम रौतेल को निकाले जाने के उपाय बताए गए जिस पर ग्रामीणों ने सेप्टिक टैंक के अंदर बांस एवं सीढी लगाई जिससे देर शाम वन्यप्राणी कबर बिज्जू सीढी के सहारे ऊपर चढ़कर निकलकर जंगल की ओर चला गया ग्रामीणों ने बताया कि आज दोपहर में एक अन्य कबर बिज्जू भी सेप्टिक टैंक के आसपास विचरण करते दिखा रहा है संभवत यह उसका साथ ही रहा होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget