ट्रैक्टर फाइनेंस फार्मट्रेक रूद्र मोटर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, हुई शिकायत
ट्रैक्टर फाइनेंस फार्मट्रेक रूद्र मोटर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, हुई शिकायत
*पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को आवेदन प्रस्तुत कर फरियादी ने की न्याय की मांग*
अनूपपुर
दिनांक 1 दिसंबर 2021 को दीपक यादव पिता भगवत यादव निवासी ग्राम कासा पोस्ट पिपरिया थाना तहसील व जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर को अपना लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रूद्र मोटर्स फार्मट्रेक ट्रेक्टर डीलर रोहित पांडे जिला पंचायत के सामने अनूपपुर के द्वारा धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
*यह पूरा मामला*
फरियादी दीपक यादव ने लिखित आवेदन के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया है कि फार्मट्रेक ट्रेक्टर रूद्र मोटर्स के डीलर रोहित पांडे पता जिला पंचायत के सामने कलेक्ट्रेट ऑफिस रोड अनूपपुर के द्वारा 6 लाख 70 हजार रूपए में फार्मट्रेक ट्रैक्टर इंजन व कल्टीवेटर प्रदान करना तय किया गया। शिकायत दिनांक से लगभग 15 से 20 दिन पूर्व बुधवार को 3 लाख रुपए मुझ क्रेता दीपक यादव पिता भगवत यादव निवासी ग्राम काशा को ट्रैक्टर डीलर के द्वारा मेरे घर पहुंचने पर राशि दिया गया। शेष राशि 3 लाख 70 हजार रुपए डीलर रोहित पांडे द्वारा फाइनेंस कर देने के लिए कहा गया जो किस्त के माध्यम से चुकाया जाएगा। फिर कुछ दिन बाद डीलर मेरे घर पहुंचा और कहां कि तुम्हारा शेष राशि 3 लाख 70 हजार रुपए फाइनेंस नहीं हो पा रहा है, तब मैंने कहा कि मैं किसान व्यक्ति जो राशि पाई पाई जोड़ कर रखा था वह दे दिया हूं बाकी राशि किस्त के माध्यम से चुका सकता हूं जो आप से मेरी बात हुई थी। तब डीलर रोहित पांडे गुस्से से आगबबूला हो उठा और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए घर में खड़े ट्रैक्टर की चाबी मेरे हाथ से छीन लिया और गंदी गालियां देते हुए कहा ट्रैक्टर का शेष राशि तुरंत पूरा जमा करो चाहे खेत बेचो या कुछ भी करो मुझे पूरा राशि तत्काल चाहिए यह कहकर चला गया। दूसरे दिन मैं ट्रैक्टर की चाबी लेने व शांति से समस्या को सुलझाने के लिए चर्चा करने ट्रैक्टर एजेंसी पहुंचा तो डीलर द्वारा मुझे फिर से धमकी देते हुए गाली गलौज किया तथा ट्रैक्टर की चाबी देना तो दूर की बात मेरे मोबाइल को लूट कर सिम निकाल लिया गया और खाली मोबाइल वापस कर दिया गया। जब मुझे ट्रैक्टर मेरे घर पहुंचाया गया था तब मेरे से 3 लाख रुपए राशि प्राप्त कर जमा राशि की रसीद ऑफिस में आकर देने को कहा गया था लेकिन मुझे आज तक रसीद नहीं मिला। जब मेरे द्वारा डीलर को उक्त पैसा दिया गया था तब मेरे गांव का ही व्यक्ति दुर्गेश यादव पिता कामता यादव निवासी ग्राम कासा एवं मेरे पिता भगवत यादव सहित मेरे घर पर मेरी पत्नी व माता मौके से मौजूद थे।
*फरियादी ने की न्याय की मांग*
पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी अनूपपुर को फरियादी दीपक यादव के द्वारा लिखित आरोप पत्र के माध्यम से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि श्रीमान जी फार्मट्रेक रूद्र मोटर्स के डीलर रोहित पांडे से 3 लाख 70 हजार रुपए जो शेष राशि है उसका फाइनेंस कराया जाकर ट्रैक्टर की चाबी दिलाई जाए या तो फिर मेरे घर पर खड़ी ट्रैक्टर को वापस ले जाया जा कर मेरे द्वारा जमा की गई 3 लाख रुपए की राशि मुझे उक्त डीलर से वापस कराए जाने की कार्यवाही की जाए।