युवा नेता रवि राठौर के जिलाध्यक्ष बनने से जिले में संगठन को मिलेगी मजबूती- प्रदीप मिश्रा

*जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष रवि राठौर का जूलूश निकालकर किया भव्य स्वागत*


अनुपपुर

जिले में भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश स्तर से भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा किसान मोर्चा में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर रविंद्र राठौर (रवि) एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण शुक्ला की नियुक्ति की गई। 

भाजपा युवा मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता प्रदीप मिश्रा ने कहा कि युवाओं के प्रेरणाश्रोत रवि राठौर के हाथों में जिले की कमान मिलने से संगठन जिले में और ज्यादा मजबूत होगा  जिले के युवा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में  दमखम से मेहनत कर संगठन को और मजबूत बनाएंगे  और आने वाले नगर पालिका व पंचायत चुनाओ में इसका सफल परिणाम देखने को मिलेगा ।


 दोनों ही नवनियुक्त अध्यक्षो का रात्रि में अमरकंटक एक्सप्रेस से अनूपपुर स्टेशन पर आगमन हुआ  जहां जैतहरी, अनूपपुर के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया एवं पटाखे की गड़गड़ाहट से रात्रि में दीपावली सा माहौल बन गया।स्वागत कार्यक्रम के बाद वह अमरकंटक के लिए प्रस्थान किए ।प्रातः माँ नर्मदा की पूजा अर्चना करने के बाद वह सभी कार्यकर्ताओं से मिले। अमरकंटक में भव्य स्वागत के बाद उनका काफिला राजेंद्रग्राम आया वहां उनका स्वागत किया गया।तत्पश्चात वहां से जैतहरी अपने गृहग्राम पहुंचे जहां नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी विजय शुक्ला ने दोनों ही अध्यक्षों का स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित ही नए अध्यक्षों की नियुक्ति से भाजपा का संगठन और मजबूती के साथ उभर कर जनता के सामने आएगा।उसके बाद उनका काफिला अनूपपुर पहुंचा जहां पर जगह जगह उनका पूरे जोश खरोश के साथ भव्य स्वागत हुआ।उसके बाद वह हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किए।इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां दोनों ही अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया।

3 दिसंबर से आयोजित होगा तीन दिवसीय भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग

*जिले भर के अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारी वर्ग में होंगे सम्मिलित*


अनूपपुर 

भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 3 दिसंबर 2021 से अनूपपुर जिले का प्रशिक्षण वर्ग अमरकंटक में आयोजित हो रहा है जिसका शुभारंभ अनूपपुर जिले के भाजपा संगठन प्रभारी डॉ राकेश मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा सुबह 9:00 बजे से किया जाएगाl इस प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य, मंडल अध्यक्ष /महामंत्री सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष /महामंत्री सभी पूर्व विधायक सांसद ,वर्तमान विधायक सांसद निर्वाचित जनप्रतिनिधि इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहेंगे, तीन दिवसीय चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर पहले प्रशिक्षित किया गया है और उन लोगों के द्वारा जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचने वाले सभी लोगों को संगठन की रीति नीति और तमाम कार्यों से अवगत कराया जाएगाl भारतीय जनता पार्टी संगठन समाज के अंतिम के व्यक्ति की चिंता करते हुए समाज के अनेक क्षेत्रों में सेवा भाव से कदम बढ़ाते हुए समाज हित में काम कर रहा है पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी समाज के अंदर मजबूती के साथ खड़े होकर हर मुद्दों पर अपनी पहचान प्रस्तुत कर सके और संगठन की विचारधारा को अंतिम छोर तक पहुंचा सके ऐसे निर्माण कार्यकर्ता पदाधिकारियों का संगठन समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से करता है ,इसी कड़ी में पवित्र नगरी अमरकंटक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम तीन दिवसीय आयोजित किया गया है जो 3 दिसंबर 2021 से प्रातः 9:00  से प्रारंभ होकर 5 नवंबर शाम 5:00 बजे तक चलेगा, जिसमें आपेक्षित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के पहुंचने की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा की गई है उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

पुलिस नगरपालिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने किया अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार


अनूपपुर

2 दिसंबर 2021 जिला अस्पताल अनूपपुर में 29 नवंबर कि सुबह रेलवे स्टेशन बिजुरी में बीमार स्थिति में मिले अज्ञात पुरुष को स्टेशन मास्टर बिजुरी द्वारा बिजुरी अस्पताल से लाए गए 40 वर्षीयअज्ञात पुरुष के बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रिफर किया गया की उपचार दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर मे देर रात मौत होने पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा मृतक के पहचान के निरंतर प्रयास किए जाने के बाद भी मृतक की पहचान ना होने की स्थिति में शव परीक्षण कराकर दो-तीन दिन तक शव को फ्रिजर में सुरक्षित रखा गया लेकिन पहचान न होने के कारण जिला अस्पताल पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विपिन राय आरक्षक कमलेश प्रसाद, जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल, नगरपालिका अनूपपुर के जेसीबी से शांतिधाम अनूपपुर में सुरक्षित स्थल पर मृतक के शव को गुरुवार की दोपहर सुरक्षित स्थान पर दफनाया गया इस दौरान नगर पालिका के गोपाल,सफाई कर्मचारी मनोज एवं राजू सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget