किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन सांकेतिक धरना प्रदर्शन 


अनूपपुर/बिजुरी 

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय शुक्ला के नेतृत्व में किसानों द्वारा आज से कोरजा खदान के मुख्य द्वार के सामने किसानों की भू-अधिग्रहण में प्रभावित भू-वंचित किसानों की मांग निम्नलिखित बिंदुवार अति सवेंदन शील मांगो को लेकर किसान संघर्ष समिति  अनिश्चित कालीन, धरना प्रदर्शन एवं चेतावनीय सभा आयोजित किया जा रहा है

*प्रभावित किसानों द्वारा ये हैं उनकी प्रमुख मांग*

कोल इंडिण्या पूर्नवास नीति 2012 के प्रावधान के अनुसार 314 हे. अधिग्रहण में प्रभावित ग्राम-कोरजा, दलदल, पडरीपानी, रेउन्दा के भू-वंचितों या उनके आश्रितों को रोजगार अभिलम्ब प्रदाय किया जावे। कोल इंडिण्या पूर्नवास नीति 2012 के प्रावधान के अनुसार 128 हे. तथा 82 हे. भूमि अधिग्रहण में प्रभावित ग्राम-दलदल,परसापानी, नकटीटोला (नंदगाँव) के 225 भू-वंचितों या उनके आश्रितों को पूर्व से स्वीकृत रोजगार अभिलम्ब प्रदाय किया जावे। भू-वचितों किसानों को अधिग्रहण की अधिसूचना 9 (1) दिनांक 05/05/2014 से आज तक का जीवन निर्वाह भत्ता तथा अन्य सुविधाएँ एवं व्यवस्थाए प्रदाय किये जाने के साथ ही प्रभावित ग्राम-कोरजा, दलदल, पडरीपानी, रेउन्दा, परसापानी, नकटीटोला (नंदगाँव) में पेय जल की स्थाई व्यवस्था की जाय। डोला तिराहा से बिजुरी एवं कपिलधारा कॉलोनी तक कि सड़क जो की भारी वाहनों के द्वारा कोयला परिवहन के कारण पूर्ण रूपेण छतिग्रस्त हो गई है। उक्त सड़क का पुनः निमार्ण अतिशीघ्र किया जावे।

कोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों से भेंट कर कलेक्टर सोनिया मीणा ने जताई संवेदना


अनूपपुर

 कोरोना संक्रमण में अपनों को खोने वाले जिले के पत्रकारों के परिजनों से जिला प्रशासन की मुखिया कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने मंगलवार की दोपहर अपने चैंबर मे भेंट करके संवेदनशीलता का परिचय दिया। माहौल  गमगीन था, उपस्थित लोगों की आंखे नम थीं। परिवार की मुखिया की तरह कलेक्टर सुश्री मीणा ने मृत चार पत्रकारों के परिजनों के कंधों पर जब संवेदना का हाथ रखा तो उनका भाव कुछ ऐसा ही था कि मानों कह रही हों कि -- मैं हूं ना ।*

    कोरोना संक्रमण के चलते अप्रैल - जून 2021 के बीच  चार पत्रकारों ने अपने प्राण गंवाए। अनूपपुर के वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र नायडू, दिनेश शिवहरे, जैतहरी के संतोष गुप्ता ( बेटी ) और राजनगर के त्रिनेश मिश्रा को पत्रकार जगत ने खो दिया। म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिला प्रशासन , जन संपर्क विभाग से मृत पत्रकारों के परिजनों की सहायता के लिये तमाम प्रयास किये । इस संयुक्त पहल पर म प्र सरकार के जन संपर्क संचालनालय ने चार मृत पत्रकारों के परिजनों को चार - चार लाख रुपये प्रदान किये। पत्रकारों के दुखी, पीड़ित, परेशान परिजनों के लिये यह एक मरहम जैसा था जो घाव भर तो नहीं सकता था लेकिन दर्द को कम जरुर कर सकता था।

     कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी, अजीत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, चैतन्य मिश्रा , सुमिता शर्मा ,जन संपर्क विभाग के अमित श्रीवास्तव, रजनीश त्रिपाठी की उपस्थिति में श्रीमती रमा नायडू , सुश्री साधना गुप्ता , श्रेया गुप्ता, श्रीमती पूनम मिश्रा, बीएल मिश्रा ,अतुल मिश्रा , अंकुश शिवहरे से सीधे व्यक्तिश: वार्ता करते हुए  उनकी परिस्थितियों और जरुरतों को समझने का प्रयास किया। कलेक्टर सुश्री मीणा ने सभी के प्रति संवेदना जतलाते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी हमारे लिये एक परिवार की तरह हैं तथा हर संभव मदद के लिये तैयार हैं।

  उन्होंने मौके पर उपस्थित पत्रकारों से कहा कि इन परिवारों के लिये जिला प्रशासन क्या यथोचित मदद कर सकता है, यह हमें जरुर बतलाएं। उन्होंने पीड़ित परिवारों की सभी बातों को बड़े ध्यान से , धैर्य पूर्वक सुना और कहा कि सरकार से प्राप्त राशि को बहुत सोच समझ कर खर्च करें। बच्चों को पढाने, उन्हे अपने पैरों पर खड़ा करने पर बल दिया। परिवार की एक मुखिया की तरह उन्होंने जिस संवेदनशीलता के साथ बातों को सुनकर सांत्वना दी, उससे दुखी परिवारों को बड़ा संबल प्राप्त हुआ। उन सभी ने कलेक्टर सुश्री मीणा , जिला प्रशासन, मप्र जन संपर्क संचालनालय, म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की पहल और संवेदना के प्रति आभार प्रकट किया। 

    कलेक्टर ने सभी से वैक्सीनेशन कार्यक्रम में मदद करने, हमेशा मास्क लगाए रखने और सोशल डिस्टेंशिंग नियमों का पालन करने की अपील की।

नव विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस 


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के थाना बालू भालूमाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़वा नाला की रहने वाली नवविवाहिता महिला श्रीमती गोल्डी गुप्ता पति राजश्री गुप्ता उम्र 22 वर्ष ने 29 नवंबर 2021 की देर शाम अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी थाना भालूमाड़ा पुलिस को लगने के पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 30 नवंबर 2021 को मामले की विवेचना प्रारंभ की है कि आखिर महिला फांसी लगाकर आत्महत्या क्यू कि इसका खुलासा नही हो पाया हैं पुलिस की जांच के बाद आत्महत्या के कारण का पता चल सकता हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget