किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन सांकेतिक धरना प्रदर्शन
किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन सांकेतिक धरना प्रदर्शन
अनूपपुर/बिजुरी
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय शुक्ला के नेतृत्व में किसानों द्वारा आज से कोरजा खदान के मुख्य द्वार के सामने किसानों की भू-अधिग्रहण में प्रभावित भू-वंचित किसानों की मांग निम्नलिखित बिंदुवार अति सवेंदन शील मांगो को लेकर किसान संघर्ष समिति अनिश्चित कालीन, धरना प्रदर्शन एवं चेतावनीय सभा आयोजित किया जा रहा है
*प्रभावित किसानों द्वारा ये हैं उनकी प्रमुख मांग*
कोल इंडिण्या पूर्नवास नीति 2012 के प्रावधान के अनुसार 314 हे. अधिग्रहण में प्रभावित ग्राम-कोरजा, दलदल, पडरीपानी, रेउन्दा के भू-वंचितों या उनके आश्रितों को रोजगार अभिलम्ब प्रदाय किया जावे। कोल इंडिण्या पूर्नवास नीति 2012 के प्रावधान के अनुसार 128 हे. तथा 82 हे. भूमि अधिग्रहण में प्रभावित ग्राम-दलदल,परसापानी, नकटीटोला (नंदगाँव) के 225 भू-वंचितों या उनके आश्रितों को पूर्व से स्वीकृत रोजगार अभिलम्ब प्रदाय किया जावे। भू-वचितों किसानों को अधिग्रहण की अधिसूचना 9 (1) दिनांक 05/05/2014 से आज तक का जीवन निर्वाह भत्ता तथा अन्य सुविधाएँ एवं व्यवस्थाए प्रदाय किये जाने के साथ ही प्रभावित ग्राम-कोरजा, दलदल, पडरीपानी, रेउन्दा, परसापानी, नकटीटोला (नंदगाँव) में पेय जल की स्थाई व्यवस्था की जाय। डोला तिराहा से बिजुरी एवं कपिलधारा कॉलोनी तक कि सड़क जो की भारी वाहनों के द्वारा कोयला परिवहन के कारण पूर्ण रूपेण छतिग्रस्त हो गई है। उक्त सड़क का पुनः निमार्ण अतिशीघ्र किया जावे।