रेलवे कोच से बैटरी चुराने वाले 6 आरोपी को आरपीएफ ने ऑटो सहित किया गिरफ्तार 


अनुपपुर

अनुपपुर के पोस्ट अंतर्गत अमलाई स्टेशन से एसी कोच से बैटरी चोरी कर ले जाने वाले एक चोर गिरोह एवं बैटरी खरीददार को गिरफ्तार करने में आरपीएफ पुलिस रेलवे अनूपपुर को सफलता मिली हैं। अमलाई यार्ड के लाईन नंबर 7 पर स्टैबल कोचिंग रैक की जाइंट चेकिंग के दौरान जिसमें एसी कोच नंबर एस ई सी 01026 के बैटरी बॉक्स से चार नग बैटरी मिस पाएं जानें पर मुखबिर की सहायता से गुप्त जानकारी निगरानी के दौरान एक व्यक्ति सनी मराठा को रोककर पूछताछ की गई ।उसके निशानदेही पर बैटरी टर्मिनल एवं बैटरी को बांधकर रखने की पट्टी जप्त कर बैटरी के खरीददार मंसूर अहमद बैटरी वाला निवासी अमलाई के घर से एक बैटरी कवर तथा उसका लेड बरामद किया आगे उसके लीडिंग स्टेटमेंट पर शहडोल जाकर एक अन्य खरीददार सत्तार के घर से तीन बैटरी बरामद किया जिसको एक ऑटो से अमलाई से ऑटो क्रमांक MP 18 R 1636 मे लोड कर ड्राइवर राजकुमार मिश्रा द्वारा ले जाया गया था उसके ऑटो को जप्त कर राजकुमार मिश्रा पूछताछ की सनी मराठा के पहचान पर उसके दो अन्य साथी राहुल एवं राजकुमार सिंधी को भी मामले में संलिप्तता पर गिरफ्तार किया गया है । कुल आरोपी 6 को गिरफ्तार कर आरपीएफ थाना अनुपपुर द्वारा अपराध क्रमाक 21/2021 दिनाक 29.11.2021 धारा 3(a) रेल संपत्ति अवैध कब्ज़ा अधिनियम के तहत् दर्ज़ कर जांच जारी है। चोरी में बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत 39 हजार रूपए है ।

भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित अभिषेक पाण्डेय जिला अध्यक्ष बने


शहडोल

भारतीय मजदूर जिला इकाई शहडोल की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक प्रांपी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद यादव, विभाग प्रमुख शहडोल संभाग नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शहडोल विक्रम सिंह ,पूर्व जिला मंत्री आनंद सिंह एवं भारतीय कोयला मजदूर संघ बीएमएस सोहागपुर क्षेत्र के एरिया महामंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा की उपस्थिति में गठित हुईl

भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई शहडोल के नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे रेलवे शहडोल ,जिला मंत्री बृजेश कुमार मिश्रा कोल माइंस बिचारपुर ,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला ओपियम, संतोष प्रजापति बिजली ,ज्योति गुप्ता आंगनवाड़ी, जिला सह मंत्री माधवी जयसवाल आशा _उषा धनेंद्र साहू, शिवम जयसवाल, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री सदानंद भारती, विधिक सलाहकार दिनेश तिवारी एड, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह ,आनंद सिंह, श्रवण भट्ट ,अरुण तिवारी ,आशीष शुक्ला ,केके द्विवेदी, राजेंद्र सिंह ,संतोष रजक, रविंद्र द्विवेदी, चंदन भारती, संतोष सिंह परिहार, उमेश प्रताप सिंह, जोहन भार्गव के नाम शामिल हैंl इनके अलावा जिले की पंजीकृत यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य होंगे एवं संबंधित यूनियनों के जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव विशेष आमंत्रित सदस्य होंगेl गौरतलब हो कि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री युवा है और लंबे समय से मजदूरों के हित में कार्य कर रहे हैंl नवनिर्वाचित जिला मंत्री बृजेश कुमार मिश्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित हैंl

बकाया बिल जमा करे नही तो कटेगा बिजली कनेक्शन और होगी कार्यवाही

*एक मुश्त बिल जमा करने पर पाए 40% तथा 6 किश्तों के जमा पर 25% की छूट*


अनूपपुर/कोतमा

विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विद्युत विभाग के द्वारा बकाया राशि वसूलने हेतु वृहद रूप से अभियान चलाया जा रहा है  बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है।

 माह नवम्बर में कोतमा वितरण केंद्र में राजस्व वसूली के लिए 210 लाख का लक्ष्य उच्च कार्यालय द्वारा निर्धारित किया गया था जिसके विरुद्ध आज दिनांक तक मात्र 78 लाख राशि ही उपभोक्तावों द्वारा जमा किया गया है जो कि बहुत कम हैं।

सहायक अभियंता राहुल श्रीवास्तव ने  बताया गया कि एक एक कर सभी बकायेदारों की सप्लाई काटी जा रही है एवं जो बिना बिल जमा कराए विद्युत का उपयोग कर रहे उनके ऊपर विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही भी किया जा रहा है।

बिजुरी क्षेत्र में भी इसी प्रकार टीम गठित कर कार्यवाही किया जा रहा। सहायक अभियंता राहुल श्रीवास्तव ने विद्युत बकायेदारों से अपील कि है की विद्युत की बकाया राशि का भुगतान समय से कर देवे ताकि विद्युत विच्छेदन की स्थिति निर्मित ना हो 

साथ ही शासन के द्वारा समाधान योजना लागू किया गया है जिसमे 1kw तक के घरेलू उपभोक्ता जिनके  माह अगस्त 2020 तक के बिल को कोरोना महामारी के दौरान स्थगित किया गया था वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं इस योजना में इन उपभोक्ताओं के स्थगित बिल की राशि की 100 प्रतिशत अधिभार   एवं मूल राशि एक मुश्त जमा करने पर 40 प्रतिशत की छूट तथा छः बराबर किश्त में जमा करने पर मूल बकाया राशि में 25 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है यह योजना का लाभ 1 kw तक के उपभोक्ताओं लिए है ।

और यह लाभ 15 दिसम्बर 2021 तक अपने एरिया के लाइनमैन,मीटर रीडर के द्वारा या बिजली कार्यलय में जाकर फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कराने पश्चात ही मिल सकता हैं अन्यथा माह अगस्त 2020 के समय की बकाया राशि बर्तमान बिल में पुनः जोड़ दिया जायेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget