अवैध कोयला परिवहन के मामले में पुलिस ने 7 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मामला

*2 महीनों से चल रहा था  कोयले का कारोबार, 3 नंबर गेट का सीसीटीवी कैमरा 3 महीनों से था खराब, प्रबंधन की लापरवाही*


इंट्रो- कोयले के खेल में कहीं ना कहीं प्रबंधन व पुलिस की मिलीभगत रही होगी इसलिए महीनों से कोयला माफियाओं के द्वारा कॉलरी परिसर के अंदर से वाहन को लोड कर ले जाया जा रहा था वह तो गनीमत रही स्थानीय लोगों की मदद से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तब जाकर रामनगर पुलिस ने परिसर के अंदर से ट्रेलर वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर कार्यवाही करने में जुटी है, हालांकि पुलिस क्या कार्यवाही कर रही है  इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दे रही !

अनूपपुर

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की जीवनदायिनी कहे जाने वाली आमाडांड ओसीपी में माफियाओं की नजर काफी अरसे से गढ़ी हुई थी लेकिन इस बार तो माफियाओं ने जो कारनामा कर दिखाया उससे प्रशासन भी परेशान हैं, हालांकि उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने यह जानकारी दी कि 7 लोगों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है, आपको बता दें कि जिस  ट्रेलर वाहन से माफिया  कोयला चोरी कर रहे थे उस ट्रेलर वाहन में स्टिकर के माध्यम से तीन नंबर अंकित थे अब पुलिस वाहन मालिक को पता कर पाती है या नहीं अभी यह पता नहीं चल पाया है लेकिन यह बात जरूर है कि माफियाओं ने यहां पर पिछले 2 माह से लगातार कोयले की कालाबाजारी करने में जुटे हुए थे 27 नवंबर की रात को जब ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जप्त किया तब माफियाओं में हड़कंप मच गया और यह माफिया अब थाने के इर्द-गिर्द भी देखे जा सकते हैं !

2 महीनों से बंद था सीसीटीवी कैमरा- मिली जानकारी के अनुसार कॉलरी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा गेट नंबर 3 जहां से गोविंदा साइडिंग के लिए कोयले का परिवहन किया जाता है वहां का सीसीटीवी कैमरा पिछले 3 माह से खराब पड़ा हुआ था लेकिन प्रबंधन ने इसे बनवाने की जहमत नहीं उठाई या फिर कोई अन्य कारण था लेकिन जो भी रहा हो इसका फायदा पूरा  माफियाओं को मिलता रहा, माफियाओं ने बड़े-बड़े ट्रेलर वाहन परिसर के अंदर घुसा कर कोयला पार करते रहे अब प्रबंधन 3 नंबर गेट का कैमरा खराब होने का बहाना बताकर मामले से पल्ला झाड़ने में लगा हुआ है अगर 3 नंबर गेट का कैमरा सही होता तो आज कोल माफिया सलाखों के पीछे होते !

जानकारी देने से कतरा रही पुलिस- कोल माफियाओं के विरुद्ध किए गए कार्यवाही को लेकर पूरे दिन पुलिस की कार्यवाही क्या रही इसकी जानकारी मीडिया को नहीं मिल पाई, मीडिया जानकारी के लिए थाना प्रभारी से लगातार बात करती रही लेकिन थाना प्रभारी यही कहते रहे कि मेरे उच्च अधिकारी पूरे मामले से आपको अवगत कराएंगे उच्च अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया कि इस पूरे मामले की जानकारी आपको थाना प्रभारी उपलब्ध कराएंगे लेकिन मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी ,बहरहाल मीडिया अपने सूत्रों के हवाले से खबर पर नजर बनाए हुए हैं !

माफियाओं में मचा हड़कंप- मीडिया ने अपने खबर के माध्यम से सिंह ट्रांसपोर्ट के मैनेजर कैलाश मिश्रा को सरगना बताया तो माफियाओं में हड़कंप सी मच गई पूरे दिन कैलाश मिश्रा का फोन बंद आया वह परिसर में भी कहीं नजर नहीं आया इनके साथ इनके मुंशी कभी फोन बंद आ रहा है, अब माजरा क्या है इसकी भी पड़ताल जारी है आपको बता दें कोल माफिया पूरे दिन थाने के इर्द-गिर्द भी देखे गए अब यह माफिया थाने के इर्द-गिर्द क्यों जमे थे इसका पता अभी नहीं चल पाया है !

*इनका कहना है*

7 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है अधिक जानकारी के लिए थाना प्रभारी से संपर्क कर लीजिए वह आपको जानकारी उपलब्ध करा देंगे।

*अभिषेक राजन उप पुलिस अधीक्षक अनूपपुर*

हमने पूरी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध करा दी है आप वहीं से जानकारी ले लीजिए ! 

*अजय बैगा थाना प्रभारी रामनगर*

3 महीनों से 3 नंबर गेट का कैमरा बंद था इसकी जिम्मेदारी एरिया टेलीफोन डिपार्टमेंट की होती है वही सुधारते हैं !

*उदय नाथ सिंह खान प्रबंधक आमाडाड ओसीपी*

नगर में विकास को गति देना मेरा पहला कर्तव्य - CMO मीना कोरी

*(नगर को स्वच्छ और सौन्दर्य करना मेरी पहली जिम्मेदारी -उपाध्यक्ष सतीस शर्मा*

*30 तारीख के परिषद की बैठक में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय*


इंट्रो :- नगर में इन दिनों कॉलेज में आने जाने वाले छात्रों के लिए और माइनस कपिलधारा से बाजार आने जाने और हॉस्पिटल सुविधा के लिए साथ मे समस्त वार्डो में सुगम तरीके से आवागमन के लिए एक नगर बस की आवश्यकता बनी रहती है साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था करना प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सुगमता से आवास मिले साथ ही अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करना चुनौती भरा होगा !

अनुपपुर/बिजुरी

 अनुपपुर जिले के नगर पालिका परिषद बिजुरी जहां लगातार नागरिको की मांग रहती थी कि नगर के लोगो को आवागमन के लिए एक बेहतरीन बस सुविधा उपलब्ध हो जिसको देखते हुए उपाध्यक्ष सतीश शर्मा के मन मे विचार उत्पन्न हुआ कि क्यों न नगर को नगर पालिका परिषद बिजुरी की तरफ  नगर बस सेवा शुरू की जाए इसी तारतम्य में आगामी 30 तारीख को परिषद के बैठक में प्रस्ताव भी लाया जाएगा अगर पार्षदों ने कोई आपत्ति नही की तो नगर को एक अच्छी सेवा देने में नपा बिजुरी सफल होगी! आने वाले 30 तारीख को और भी कई मुद्दे में चर्चा होगी जैसे नगर को स्वच्छ रखने के लिए रोड पर कचरा फेकने वालो पर जुर्माना लगाने के लिए भी प्रस्ताव लाया जा सकता है साथ ही अधूरे पड़े बहुत से विकास कार्यो को पूरा करने का लक्ष्य भी होगा !

*नगर बस सेवा के लिए 30 को प्रस्ताव*

नगर पालिका क्षेत्र बिजुरी के अंतर्गत समस्त वार्डों में आवागमन के लिए हॉस्पिटल कॉलेज बाजार सब्जी लेने के लिए आने-जाने की सुविधा को देखते हुए नगर के नागरिकों की मांग को सामने रखते हुए नगर को एक सुगम व्यवस्था नगर बस सेवा के रूप में दिए जाने हेतु आगामी 30 तारीख को परिषद की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा समस्त पार्षदों के सहमति से अगर प्रस्ताव पास होता है तो नगर को एक अच्छी सेवा देने में नपा सफल होगी!

*14 नंबर पार्क का होगा पुनः सौंदर्यीकरण*

नगर पालिका परिषद बिजुरी के द्वारा पूर्व के कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 14 में पार्क बनाया गया था जिसकी स्थिति बद से बदतर हो चली है जिसको देखते हुए पार्षद और नागरिकों के लिखित मांग पर वार्ड क्रमांक 14 पर स्थित पार्क उद्यान का बहुत ही बेहतरीन तरीके से सौंदर्यीकरण करके नगर को अच्छी सौगात देने के लिए भी आगामी 30 तारीख की परिषद बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा प्रस्ताव पास होने पर वार्ड क्रमांक 14 पर बने जर्जर पार्क को फिर फिर सौंदर्यीकरण करके नगर को सौंप दिया जाएगा!

*महत्वपूर्ण निर्माण कार्य होंगे पूरे-CMO*

नगर के अंदर रुके हुए समस्त निर्माण कार्य नाली रोड चबूतरे पंडाल निर्माण कार्य आदि  रुके हुए अधूरे कार्य जल्द ही पूरे किए जाएंगे उक्त आशय का विचार नगर पालिका परिषद बिजुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री मीना कोरी ने व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 7 और 8 के बीचो बीच जर्जर स्थिति के रोड को देखते हुए रोड का टेंडर हो चुका है टेंडर निर्माण एजेंसी को दिया जा चुका है जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा साथ ही नगर पालिका परिषद बिजुरी के द्वारा रेलवे ओवरब्रिज से लेकर वार्ड क्रमांक 8 और नगर के अंतिम छोर पर मुख्य द्वार तक बीआईटी रोड का भी टेंडर निकाला जा चुका है जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा नगर के नागरिको द्वारा लगातार मांगों को देखते हुए वार्ड क्रमांक 10 पर स्थित अलीनगर कि जर्जर रोड और नाली को भी जल्द ही परिषद में प्रस्ताव लाकर रोड और नाली का निर्माण किया जाएगा जिससे कि नगर के नागरिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े!

*नगर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी- उपाध्यक्ष सतीश शर्मा*

नगर पालिका परिषद बिजुरी के अंदर स्वच्छता अभियान को गति देते हुए उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिजुरी सतीश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में एक-एक नागरिक की अहम जिम्मेदारी होती है मेरी आप सभी नगर वासियों से अपील है कि नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें ! व्यक्तिगत मैं इसके लिए तैयार हूं  नगर को स्वच्छ रखने के लिए जितना मेरे से बन सकेगा मैं लगाने में कहीं पीछे नहीं हटूंगा बशर्ते कि नगर के विकास में आप सभी सहयोगी बने!

प्रगतिशील लेखक संघ इकाई की मासिक बैठक सम्प्पन्न


अनूपपुर

कल दिनांक २८ नवम्बर को प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर की बैठक सायं ४ बजे लेखक संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री बाल गंगाधर सेंगर के निवास पर आयोजित हुई जिसमें लेखक संघ के अध्यक्ष गिरीश पटेल, सचिव रामनारायण पाण्डेय, सम्भागीय संयोजक विजेन्द्र सोनी , बाल गंगाधर सेंगर, रावेन्द्र सिंह भदौरिया तथा जीवेन्द्र सिंह ने अपने अपने विचार रखे ।

        श्री ईश्वर सिंह दोस्त को साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर, प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर के सभी सदस्यों ने दूरभाष पर उन्हें बधाई संप्रेषित की ।

           दिसम्बर माह की बैठक २६ दिसंबर दिन रविवार को ग़ालिब के जन्मदिन पर जो २७ दिसंबर को होता है, इसी दिन इंडियन कॉफी हाउस चचाई में रखी गई है जिसमें निम्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित हैं -

० ग़ालिब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर सम्भाषण 

० काव्य पाठ

० लेखक संघ के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा 

बैठक के अंत में प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर के सचिव रामनारायण पाण्डेय ने बाल गंगाधर सेंगर और सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget