एसपी ने संभाला जिम्मा, कोयला माफियाओं की खैर नही, प्रबंधन को लगाई फटकार


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के अंतिम छोर रामनगर थाना अंतर्गत आमाडाड ओसीपी से कोयले से भरे ट्रेलर वाहन को बीते रात रामनगर पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में जप्त कर थाने परिसर में खड़ी कर जांच  जारी की, वही इस मामले में बड़े-बड़े  कोयला माफियाओं के नाम भी सामने आए जिस पर अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन रामनगर थाने पहुंच घटनास्थल आमाडाड ओसीपी का मुआयना किया मौके में कॉलरी प्रबंधन उदयनाथ सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा कैसी है यहां कोई भी आकर वाहन से कोयला लोड कर ले जा सकता है, मैनेजर उदय नाथ सिंह ने एसपी को बताया कि कालरी की सुरक्षा का जिम्मा रिजर्व पुलिस के भरोसे हैं हमारी भी पड़ताल चल रही है कि आखिर वाहन कैसे परिसर के अंदर प्रवेश किया और कोयले को लोड लेकर बाहर ले जाने के फिराक में था, एसपी ने थाना प्रभारी अजय बैगा को निर्देश दिया कि साभी पहलुओं की जांच करें और जवाबदे व्यक्तियों का कथन लेकर कार्यवाही करें ,गौरतलब है कि कोयले से भरे ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 3077 को जप्त कर थाने में खड़ा किया है !

*3 ट्रेलर वाहन कोयला निकालने की फिराक में था माफिया*

 मिली जानकारी के अनुसार 3 ट्रेलर वाहन से कोयला निकालने के जुगाड़ में थे माफिया 2 ट्रेलर वाहन तो निकल गए लेकिन एक ट्रेलर वाहन को पुलिस ने धर दबोचा मौके से वाहन चालक फरार हुआ, पुलिस अपने चालक से वाहन को थाने परिसर लाकर खड़ी की है, जब कोयले से भरे वाहन की जांच रामनगर पुलिस ने की तो एक ही वाहन मे तीन नंबर स्टीकर के चिपके हुए थे जिसमें से एक स्टीकर नंबर का जब चेक किया गया तो देवेंद्र सिंह उवेजा के नाम से वाहन बताया गया हाला की पूरी जांच पुलिस अभी कर रही है मामला कायम नहीं हुआ है !

*ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों का है हाथ*

कॉलरी प्रबंधन भी अपने स्तर पर जांच कर रही है मिली जानकारी के अनुसार एसटीसी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी कैलाश मिश्रा, मुंशी राजेंद्र सिंह व हीरा ऑपरेटर जिसने ट्रेलर वाहन को लोड किया , बताया गया कि लोडिंग पॉइंट में तैनात मुंशी राजेंद्र सिंह से पूछताछ की गई तो उसने साफ तौर पर कहा कि उक्त वाहन को लोड करने के निर्देश सिंह ट्रांसपोर्ट के मैनेजर कैलाश मिश्रा के द्वारा कहा गया था तब उक्त वाहन को लोड किया गया, प्रबंधन अपनी जांच पूरी कर पुलिस को भी अवगत कराएगी ! अब देखना होगा कि पुलिस इन कड़ी को जोड़कर कैसे मुख्य आरोपी तक पहुंचता है बताया गया कि छत्तीसगढ़ के मरवाही स्थित पत्थरा कोल डिपो में इस कोयले को खाली किया जाता रहा है !

*कालरी की व्यवस्था पर उठे सवाल*

जब मौके में एसपी पहुंचे तो प्रबंधन ने एसपी को अवगत कराया कि कालरी की सुरक्षा का जिम्मा रिजर्व पुलिस के भरोसे है, लेकिन सवाल उठता है कि जिनके भरोसे अरबों की संपत्ति रखी हुई है उन्हीं लोगों के द्वारा लापरवाही पूर्वक कोयले को जाने दे रहे, हालांकि पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है ! प्रबंधन ने एसपी को बताया कि 3 नंबर गेट के पास देवेंद्र कुमार की ड्यूटी थी वही एक नंबर गेट के पास सुनील कनेरिया की ड्यूटी थी एसपी ने कालरी इंचार्ज शैलेंद्र मार्को का भी कथन लेने के निर्देश दिए हैं वही पुलिस सभी बिंदुओं में जांच मे जुटी है, परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने मंगा लिया है !

*इनका कहना है*

सभी पहलुओं की जांच की जा रही है माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा जांच जारी है !

*अखिल पटेल पुलिस अधीक्षक अनूपपुर*

जैसे ही हमें सूचना मिली हमने कॉलरी के सभी अधिकारियों को वाहन पकड़ने में लगा दिया था, सीसीटीवी फुटेज व सुरक्षा इंचार्ज से बात की जा रही है कि कैसे वाहन परिसर के अंदर प्रवेश हुआ !

*उदयनाथ सिंह मैनेजर आमाडांड ओसीपी*

रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुए चचाई पुलिस ने ट्रैक्टर किया जप्त


अनूपपुर/चचाई

चचाई पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की गीता ग्राम तरफ से एक ट्रैक्टर जो अवैध रेत लोड़ कर अमलाई तरफ की ओर जा रहा जिसमें अवैध रेत चोरी का परिवहन किया जा रहा जिस पर पुलिस द्वारा मुखबिर की बताएं हुए स्थान पर मोहाड़ा तिराहा अमलाई पर पहुंचकर लगभग 1:20 बजे ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 18 एच 2405 को रुकवाते हुए वाहन में लोड रेत के संबंध में जानकारी ली गई जिसमें वाहन में मौजूद ट्रैक्टर चालक कमल कुमार बैगा पिता मरुहा बैगा उम्र 35 वर्ष निवासी बरगवां द्वारा ट्रैक्टर में लोड़ रेत के संबंध में कोई भी दस्तावेज ना होना बताया गया तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ 379/ 414 ता0हि एवं 421 खनिज अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130(3)177 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी बी.एन प्रजापति उप निरीक्षक सुनीता गुप्ता आरक्षक अब्दुल कलीम की अहम भूमिका रही है।

मंत्री बिसाहू लाल सिंह को जूता मारने वाले को करणी सेना देगी 1 लाख का इनाम


*राजपूत करनी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया ने अपने बयान में कही बात*

अनूपपुर जिले में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन उप तहसील फुनगा में किया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह शामिल हुए, कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं, बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं, उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो तभी समानता आएगी। इस बयान बाजी के बाद राजपूत से संगठन ने पूरे प्रदेश पर जमकर बवाल किया और ये बवाल रुकने का नाम नही ले रही हैं। मंत्री के खिलाफ प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं।

ये है मंत्री जी का वीडियो👇🏿👇🏿👇🏿


*राजपूत करणी सेना 1 लाख का इनाम देगी*

ये घोषणा करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भिंड में की है कि अगर बिसाहूलाल साहू ने चम्बल में कदम रखा तो उनकी जूतों से पिटाई होगी और मुंह काला किया जाएगा. इतना ही नहीं ये भी वादा किया है कि उन्हें जूते मारने वाले को करणी सेना 1 लाख का इनाम देगी. करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया मंत्री के विवादित बयान से खासा नाराज हैं. इस मामले पर उन्होंने जब मीडिया से चर्चा की तो आक्रोशित होकर खुद आपा खो बैठे और मंत्री जी के खिलाफ अभद्र बयान दे बैठे. उन्होंने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल साहू ने महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी की है, अगर मंत्री ने सार्वजनिक मंच से महिलाओं से माफी नहीं मांगी तो, उनका भिंड में करणी सेना के लोग जूतों की पिटाई करके स्वागत करने के लिए तैयार हैं. ऐसे मंत्री का मुंह काला कर देना चाहिए और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो युवा ये काम करेगा उसे करणी सेना एक लाख इनाम देगी। ये खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि दबंग पब्लिक प्रवक्ता नही करता है। 

*मुख्यमंत्री को दी सीधी चेतावनी*

करणी सेना ने मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को भी चेतावनी दी कि इस तरह के मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से निकाला जाए. यदि मुख्यमंत्री ने उनका मंत्री पद से इस्तीफा नहीं लिया तो करणी सेना के लोग आने वाले चुनाव में उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. साथ ही सीएम को याद दिलाया कि ये वही चम्बल की धरती है जहां पर उनके बयान के बाद यहां के युवाओं ने चंबल से भाजपा का सफाया कर दिया था. उन्होंने कहा कि जो भी बड़े नेता करणी सेना का साथ नहीं देंगे तो हम लोग उनका भी विरोध करेंगे।

*सार्वजनिक मंच पर माफी मांगे मंत्री*

करणी सेना ने मंत्री बिसाहू लाल साहू को चेतावनी देते हुए कहा है की महिलाओं को अपमानित करके अकेले में माफ़ी मांगने का काम नही चलेगा। मंत्री ने भरे समाज में सार्वजनिक तौर पर बयानबाज़ी की है, ऐसे में उन्हें माफ़ी भी सार्वजनिक रूप से मांगनी होगी नहीं तो इसके परिणाम हम आगामी चुनाव में दिखाएंगे। मंत्री की घटिया बयानबाजी के कारण भाजपा को ज्यादा नुकसान भोगना पड़ सकता हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget