कोरोना से मृत 33 व्यक्तियों के वारिसों को 16 लाख 50 हजार  राशि का भुगतान


अनूपपुर 

 राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने पर  जिले के 33 मृतकों के निकटतम वारिसों को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की पहल पर कुल अनुग्रह राशि रुपये 16, लाख 50 हजार का भुगतान किया गया है।  जिन्हें अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है उनके नाम निम्नानुसार है श्री संतोष सोनी की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती ज्योति सोनी, श्री रामकरण शर्मा की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती सुशीला बाई शर्मा को, श्री नरबदा अग्रवाल की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल, श्रीमती सकुल की मृत्यु होने पर उसके पति श्री रमेश प्रसाद चौधरी, श्री मुनिराज की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती मीरा को, रजमा बी की मृत्यु होने पर उसके पति मो. रमजान को, श्रीमती गौरी की मृत्यु होने पर उसके पति श्री लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, श्रीमती कुलदीप कौर की मृत्यु होने पर उसके पति श्री नरेन्द्र सिंह बग्गा को, श्री लल्ला राठौर की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी विमला बाई राठौर को, श्री धनराज आहूजा की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती कृष्णा आहूजा को, श्री किशोर भगत की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती रीता देवी को, श्रीमती लीला केवट की मृत्यु होने पर उसके पति श्री बब्बू केवट को, श्री सुनील केवट की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती मीना केवट को, श्रीमती साधना जैन की मृत्यु होने पर उसके पति श्री देवेन्द्र कुमार जैन, श्रीमती शांति देवी की मृत्यु होने पर उसके पति राधेश्‍याम यादव को, श्री प्रभात गुप्ता की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता, श्री असगर अली की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती शाकेरा को, श्री बदरूदीन की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती अनवरी बेगम, श्री प्रभु दयाल की मृत्यु होने प् उसकी पत्नी श्रीमती प्रभा द्विवेदी को, श्रीमती स्वेता जैन की मृत्यु होने पर उसके पति ऋषभ कुमार जैन को, श्री कटकू केवट की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती मुल्की बाई को, श्री कन्हैया प्रसाद की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती भगवानिया बाई को, श्री रोही दास की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती सुदेवी को, श्री अर्जुन राय की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती रिंकी राय को, श्री भगवान दास की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती चंदा बाई राठौर को, श्री टेकलाल राठौर की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती सीता देवी राठौर को, श्री सुधीर मिश्रा की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती उमा मिश्रा को, श्रीमती मंजू कहार की मृत्यु होने पर उसके पति श्री किशोर कहार को, श्री गया प्रसाद मिश्रा की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी को, श्रीमती मीना चटर्जी की मृत्यु होने पर उसके पति श्री किरण शंकर चटर्जी को, श्री संजीत कुमार की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती सुनीता कुम्हार को, श्री छोटेलाल जैन की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी श्रीमती केसर बाई जैन को एवं श्रीमती राजकुमारी की मृत्यु होने पर उसके पति श्री मनीष कुमार चौधरी को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि भुगतान की है।

उपचार दौरान 40 वर्षीय पुरुष की जिला अस्पताल में मौत 


अनूपपुर

28 नवंबर 2021 जिला चिकित्सालय अनूपपुर में रविवार की दोपहर अचानक तबीयत खराब होने से उपचार हेतु लाये गए 40 वर्षीय रमेश गौतम नामक व्यक्ति जो जनकपुर छत्तीसगढ़ का निवासी बताया गया है कि उपचार दौरान मौत हो गई घटना की सूचना जिला अस्पताल पुलिस चौकी को ड्यूटी डॉक्टर द्वारा दिए जाने पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा मृतक के पास प्राप्त डायरी से उनके परिजनों की तलाश कर रही है समाचार लिखे जाने तक परिजनों की का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी बताया गया कि उक्त व्यक्ति को एक आटो वाले ने उपचार के लिए रविवार की दोपहर जिला अस्पताल भर्ती कराया रहा है।

कॉलरी परिसर से संदिग्ध कोयले से भरे वाहन को पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर

 कई दिनों से कोयले की चोरी की खबरें लगातार आती रही रामनगर पुलिस ने बीते रात मुखबिर की सूचना पर कोयले से भरे ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 3077 को जप्त कर थाने में खड़ा किया है वह आगे की जांच जारी है आपको बता दें रामनगर थाना अंतर्गत आमाडाड  ओसीपी से बड़े वाहनों से कोयला चोरी का खेल चल रहा था, पुलिस ने तो वाहन जप्त कर लिए हैं पर देखना होगा कि पुलिस का हाथ असली माफिया तक पहुंच पाता है या नहीं !

*3 ट्रेलर वाहन कोयला निकालने की फिराक में था माफिया*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 ट्रेलर वाहन से कोयला निकालने के जुगाड़ में थे माफिया 2 ट्रेलर वाहन तो निकल गए लेकिन एक ट्रेलर वाहन को पुलिस ने धर दबोचा मौके से वाहन चालक फरार हुआ, पुलिस अपने चालक से वाहन को थाने परिसर लाकर खड़ी की है, जब कोयले से भरे वाहन की जांच रामनगर पुलिस ने की तो एक ही वाहन मे तीन नंबर स्टीकर के चिपके हुए थे जिसमें से एक स्टीकर नंबर का जब चेक किया गया तो देवेंद्र सिंह उवेजा के नाम से वाहन बताया गया हाला की पूरी जांच पुलिस अभी कर रही है मामला कायम नहीं हुआ है ! सूत्रों की माने तो एसटीसी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी व ऑपरेटर जिसने ट्रेलर वाहन को लोड किया इनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है अब देखना होगा कि पुलिस इन कड़ी को जोड़कर कैसे मुख्य आरोपी तक पहुंचता है बताया गया कि छत्तीसगढ़ के मरवाही स्थित पत्थरा कोल डिपो में इस कोयले को खाली किया जाता रहा है !

*कालरी की व्यवस्था पर उठे सवाल*

भले ही कालरी करोड़ों अरबों  कमा कर अपनी पीठ थपथपा ली हो लेकिन सुरक्षा के नाम पर इनकी पोल हमेशा खुलते रहती है रिजर्व पुलिस पर सुरक्षा का जिम्मा तो है लेकिन उनकी तैनाती के बावजूद कैसे ट्रेलर वाहन अंदर हुआ और कैसे बाहर निकला जो जांच का विषय है, बताया गया कि 3 नंबर गेट के पास देवेंद्र कुमार की ड्यूटी थी वही एक नंबर गेट के पास सुनील कनेरिया की ड्यूटी थी ,कालरी इंचार्ज शैलेंद्र मार्को का कहना है कि हम सभी बिंदुओं में जांच कर रहे हैं सीसीटीवी चालू है उसकी भी फुटेज खंगाले जा रहे हैं अब देखना होगा कि इनकी जांच कब तक चलती है !

*इनका कहना है*

मुखबिर की सूचना पर टीम गई थी मौके से ट्रेलर वाहन को जप्त किया गया है सभी पहलुओं की जांच की जा रही है !

*अजय बैगा थाना प्रभारी रामनगर*

जैसे ही हमें सूचना मिली हमने कॉलरी के सभी अधिकारियों को वाहन पकड़ने में लगा दिया था, सीसीटीवी फुटेज व सुरक्षा इंचार्ज से बात की जा रही है कि कैसे वाहन परिसर के अंदर प्रवेश हुआ !

*उदयनाथ सिंह मैनेजर आमाडांड ओसीपी*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget