संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर ग्राम पंचायत धनगवा में आमसभा संपन्न


अनूपपुर/जैतहरी

दिन शुक्रवार दिनांक 26 नवंबर 2021 को जैतहरी तहसील के ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी में संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू वा मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर के संयुक्त आह्वान पर आम सभा किया गया।

आम सभा संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के समर्थन में किया गया, वक्ता गणों ने नरेंद्र मोदी सरकार के किसान विरोधी मजदूर विरोधी एवं आम जनता विरोधी नीतियों का खुलकर आलोचना किया । 

उन्होंने  मांग किया है कि तीनों कृषि कानून जो किसान विरोधी है, उसे संसद के दोनों सदनों में पारित कर सरकार रद्द करवाएं , एमएसपी की गारंटी दो, बिजली कानून अधिनियम 2020 को रद्द करो, एक साल से चलाए जा रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को स्थाई नौकरी एवं एक करोड़ रुपए का मुआवजा दो, पेट्रोलियम पदार्थ पेट्रोल एवं डीजल में बढ़े हुए कीमतों को वापस लो , पराली जलाए जाने को राष्ट्रद्रोह घोषित किए जाने कानून को वापस लो, लखीमपुर  खीरी  में किसानों का किए गए हत्या के हत्यारों को फांसी दो, एवं गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से मुक्त करो ,आदि मांगों को लेकर  आम सभा किया गया ।

आम सभा की अध्यक्षता महिला नेत्री कामरेड सुमित्रा राठौर ने किया ।आम सभा को नीरज सिंह राठौर आनंद राम मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तहसील समिति के सचिव कामरेड ओम प्रकाश मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला समिति के सचिव कामरेड भगवान दास संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष कामरेड जुगल किशोर राठौर ने संबोधित किया ।

अध्यक्षीय भाषण में महिला नेत्री सुमित्रा राठौर ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी मजदूर विरोधी नीतियों का तीखी आलोचना करते हुए ग्राम पंचायत धनगवा  पूर्वी के महिलाओं को अपील किया कि सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर के संघर्ष करें।

खबर का हुआ असर गरीब महिला के घर के सामने दबंगो का कब्जा नगर परिषद ने हटाया


अनूपपुर/राजनगर

अनूपपुर जिले के राजनगर क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बनगवां वार्ड क्रमांक 2 काली बस्ती में रहने वाली दुआ बाई पनिका जिसका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन का निर्माण कराया गया था उसके चारों तरफ क्षेत्र के कुछ दबंग अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा जमा लिया था जिसकी शिकायत नगर परिषद में कई बार की जा चुकी थी उसके बाद भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था जिसकी जानकारी दबंग पब्लिक प्रवक्ता को लगते है 19 नवंबर को इस खबर को अधिकारियों से बात करते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया गया खबर चलते प्रशासन हरकत में आया और नगर परिषद बनगवां के सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा के द्वारा अतिक्रमणकारियों को तीन दिवस पूर्व नोटिस देकर आज पूरा अतिक्रमण हटा दिया गया एवं  कब्जा में उपयोग किया हुआ सभी सामानों को जप्त कर लिया गया है।

अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत 23 लाख 50 हजार रु राहत राशि स्वीकृत


अनूपपुर 

 कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति के पीड़ित व्यक्तियों को 7 लाख रुपये तथा अनुसूचित जनजाति के प्रभावित व्यक्तियों को 16 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि को मिलाकर कुल 23 लाख 50 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत की है। 

अनुसूचित जाति के 6 हितग्राहियों को विभिन्न अपराधों में पीड़ित होने पर राहत राशि 7 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जिन 6 हितग्राहियों को राशि स्वीकृत की गई है उनमें ग्राम देवगवां थाना भालूमाड़ा के अर्जुन चौधरी को 50 हजार रुपये, ग्राम बिछियाडांड़ थाना भालूमाड़ा के रामप्रकाश प्रजापति को 50 हजार रुपये, वार्ड नं. 7 बनियाटोला थाना कोतमा निवासी अमन बसोर को एक लाख 50 हजार रुपये, ग्राम लतार थाना भालूमाड़ा के मोहनदास चौधरी एक लाख 50 हजार रुपये, ग्राम सकोला थाना भालूमाड़ा की बेला बाई चौधरी को एक लाख 50 हजार रुपये व ग्राम करौंदी थाना राजेन्द्रग्राम के भैयालाल महरा को एक लाख 50 हजार रुपये राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के 8 प्रकरणों में 16 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है। जिन 8 हितग्राहियों को राशि स्वीकृत की गई है उनमें ग्राम सकोला थाना भालूमाड़ा की मीना सिंह गोंड़ को एक लाख 50 हजार रुपये, ग्राम धवईटोला उरतान थाना कोतमा के इन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र सिंह कंवर को एक लाख 50 हजार रुपये, सामतपुर जिला अनूपपुर के धनीराम पनिका को 75 हजार रुपये, वार्ड नं. 6 कोतमा के दलबीर पाव को 75 हजार रुपये, ग्राम मलगा थाना रामनगर की लीला पनिका एक लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पटनाकला थाना चचाई के रामखेलावन बैगा को 75 हजार रुपये, ग्राम क्योंटार थाना बिजुरी के नयनदास बैगा को एक लाख 50 हजार रुपये एवं ग्राम मलगा थाना रामनगर के पूरन लाल पनिका को 8 लाख 25 हजार रुपये राहत राशि स्वीकृत की गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget