तिलक लेकर जा रहा पिकअप पलटा 1 वृद्ध की मौत 17 लोग घायल 


अनूपपुर 

26 नवंबर 2021 शुक्रवार की दोपहर जैतहरी थाना  के पाटन से पिकअप नंबर एमपी 65 जी ए 2259 से अनूपपुर थाना के ग्राम बैरीबाध निवासी लक्ष्मी प्रसाद राठौर के यहां तिलक लेकर जा रहे थे तभी अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग के मध्य ग्राम वेेरीबाध में चालक की लापरवाही के कारण 65 वर्षीय वृद्ध को कोदूलाल पिता स्व, छबिलाल राठौर निवासी पाटन थाना जैतहरी की जिला अस्पताल पहुंचने तथा उपचार दौरान मृत्यु हो गई वहीं घटना में घायल 17 अन्य को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भरती कर उपचार जारी है जिसमें से दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आने पर ड्यूटी डॉक्टर द्वारा उच्च संस्थान में रिफर किया गया है घटना की जानकारी पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर पिकअप पलटने से घायल मरीजों के उपचार की व्यवस्था देखते हुए घटना में मृत वृद्ध के शव का पंचनामा एवं पीएम की कार्यवाही कराई इस दौरान ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर शव परीक्षण कराया तथा साछियों के कथन लेकर शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री निवास घेराव में NSUI जिलाध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में सम्मिलित हुए छात्र !


अनूपपुर/भोपाल

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्य प्रदेश के द्वारा मुख्यमंत्री निवास के घेराव में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी नीतीश गौड़, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी, विधायक विपिन वानखेड़े, विधायक कुणाल चौधरी के मुख्य उपस्थिति में केंद्र एवं राज्य सरकार की छात्र विरोधी नीतियों नई शिक्षा नीति, बेरोजगारी, विभिन्न भर्तियों में घोटाले, छात्रवृत्ति में भारी कटौती एवं देरी के खिलाफ पूरे प्रदेश से लगभग 5000 छात्र भोपाल में एकत्रित हुए वही अनूपपुर जिले से भी लगभग 50 छात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए छात्रों के द्वारा घेराव करने जा रहे मुख्यमंत्री निवास के बाहर भारी बैरिकेडिंग की गई थी पुलिस के द्वारा कई छात्रों के उपर लाठीचार्ज भी किया गया जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए एवं बड़ी संख्या में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई!

क्यूं कर रहे हैं दुरूपयोग, नगर परिषद में सीएमओ साहब रात में रोज मनवाते है दीवाली ?


अनूपपुर

नगर परिषद डोला, डूमर कछार एवं वनगंवा किसी न किसी कारण हमेशा सुर्खियो में रहता हैं। तीनो नगर परिषद के एक ही प्रभारी सीएमओ है राजेन्द्र कुशवाहा ये लगातार कोयलांचल में सुर्खियां बटोरने में लगे हैं कभी भाजपा के लोगो से वैक्सीन का टोकन बटवा देते हैं तो कभी भर्ती वाले मामले में लोगो को जानकारी उपलब्ध न कराकर लोगो को परेशान करते रहते है।इनके कार्यकाल में ही एक कर्मचारी सीएमओ बनकर परिषद में काम करने लगा और सीएमओ के नाम से हस्ताक्षर भी करने लगा था जो सोशल मीडिया में पत्र वायरल हुआ समाचार पत्रों पर भी प्रकाशन हुआ। अभी एक मामला सीएमओ साहब का फिर से सामने आ रहा हैं इस बार बिजली का दुरूपयोग करने का मामला आ रहा हैं जिसक कारण ये लोगो के बीच चर्चा में बने हुए है। दीपावली के त्यौहार में लोग जरूर 2 लाइट की जगह 4 लाइट जला लेते हैं मगर दीपावली गुजरे 20 दिन से ज्यादा हो गया है और सीएमओ साहब अभी तक बिजली का दुरूपयोग कर दीवाली मनवा रहे हैं।


*बिजली का दुरूपयोग*

नगर परिषद वनगंवा में परिसर में इस समय दीवाली जमकर मनाई जा रही है जब कि दीवाली गुजरे 20 दिन हो गए हैं मगर नगर परिषद के परिसर में रात के समय 50 लाइट जलाकर सीएमओ साहब क्या बताना चाह रहे हैं कि बिजली खपत में वनगंवा नगर परिषद प्रदेश ने पहला स्थान हासिल कर लेगा।और सीएमओ साहब को इनाम दिया जाएगा यही बिजली और लाइट जिन स्थानों में अंधेरा रहता हैं वहाँ पर लगवा दे तो शायद जनहित के एक काम तो अच्छे से हो जाये मगर ऐसा नही हो रहा हैं बिजली और बिजली के बल्बों का दुरूपयोग हो रहा हैं। जितनी बिजली की बल्ब नगर परिषद में लगाई गई हैं उतनी लाइट तो जिले के किसी भी सरकारी कार्यालय यहाँ तक कलेक्टर कार्यालय में भी नही लगी है। जबकि देख में पीएम सीएम बिजली कंपनियां बिजली बचाने के लिए लोगो को प्रेरित किया जा रहा हैं।

*300 फिट में 41 लाइट*

नगर परिषद के बाउंड्री में 41 बिजली के बल्ब लगाए गए हैं रात में पूरे 41 बल्बों को जलाकर पूरी रात रखा जाता हैं जबकि न तो वहाँ पर बाजार है न कोई कॉलोनी फिर भी बिजली का पूरी रात दुरूपयोग लोगो के समझ से परे है इस लाइट के कारनामे में कुछ न कुछ खेल जरूर हुआ होगा क्यू इतनी सारी लाइट लगवाने में लाखों का सामान की खरीददारी भी हुई होगी जिसमें भी लंबा गोलमाल हो सकता हैं इस खेल में इनसे जुड़े लोगों को जरूर कुछ कुछ फायदे हुए होंगे जिसकी जानकारी लेने पर ही पता चल पाएगी।

*एसईसीएल की बिजली का उपयोग*

वनगंवा नगर परिषद के पूरे क्षेत्र में बिजली विभाग की बिजली की सप्लाई नही है वहाँ पर केवल एसईसीएल की बिजली की सप्लाई है चाहे लोग कॉलरी कर्मचारी अपने घरों में उपयोग करे या प्राइवेट व्यक्ति घरों और चाहे दुकानों में ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद कार्यालय में उपयोग होने वाली बिजली भी कॉलरी के तरफ़ से दी गयी है जिसका सीएमओ साहब जमकर दुरूपयोग कर रहे हैं जिससे हर माह एसईसीएल को लाखों रुपये की हानि उठानी पड़ती हैं। कॉलरी प्रबंधन सब कुछ देखते हुए भी अनदेखा कर रहा हैं। एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी एसी कार्यालय बैठकर केवल पगार लेकर अपना काम कागजी खानापूर्ति करके पूरा कर लिया जाता हैं।

*लापरवाह सीएमओ*

तीनो नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा काफी लापरवाह है इनकी पहुँच ऊपर तक होने के कारण कोयलांचल क्षेत्र में तीनों नगर परिषद का चार्ज मिला हुआ है और जमकर क्षेत्र में आराम फरमा रहे हैं इनकी शिकायत तो बहुत होती हैं मगर उपर तक पहुँच होने के कारण कार्यवाही नही होती। बड़ी मुश्किल में एक छोटी सी कार्यवाही जरूर हुई थी एक शिकायत सीएम हेल्पलाइन में हुई थी जिसका जबाब सीएमओ साहब से भोपाल से मांगा गया था मगर इन्होंने अपनी पहुँच के कारण जबाब नही दिए जिसके कारण भोपाल से कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इनकी एक वेतनवृद्धि रोककर इन पर कार्यवाही हुई थी।

*इनका कहना हैं*

इस मामले में सीएमओ से बात करे 1 लाइट जलाए या 100 लाइट उसमे मैं क्या कर सकता हूँ उनका कार्यक्षेत्र है। 

*मकबूल खान संयुक्त संचालक प्रशासन नगरीय विकास  शहडोल*

वहाँ पर बाजार लगने के कारण लाइट लगाई गई हैं हम ऐसा कर सकते है कि अब रोज लाइट न जलाकर सप्ताह में 2 दिन लाइट चालू करवाया करेंगे।

*राजेन्द्र कुशवाहा प्रभारी सीएमओ वनगंवा*

मुझे इस मामले की बिल्कुल जानकारी नही है मैं पूरा मामला दिखवा लेता हूँ।

*मोहनीश टंडन सब एरिया इंजीनियरिंग*

मैं अभी बॉस के साथ आफिस में बैठा हूँ अभी बात नही हो पाएगी खाली होने पर बात करूंगा।

*एम पी सिंह सब एरिया मैनेजर*



MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget