मंत्री के बिगड़े बोल! सवर्ण महिलाओं को भी काम के लिए घर से खींचकर निकालें तभी आएगी समानता


अनूपपुर

सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन उप तहसील फुनगा में किया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Food Supplies Minister Bisahulal Singh) शामिल हुए. कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं, बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद (Minister comment on upper caste women) करके रखते हैं. उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो. मंत्री पहले भी कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं, जिस पर चुनाव आयोग ने बीजेपी से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था।

देखे पूरा वीडियो👇🏿👇🏿👇🏿



रेत का अवैध उत्खनन करने पर 5 लाख 93 हजार 750 रुपये का का जुर्माना


अनूपपुर

 25 नवम्बर 2021 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने तहसील अनूपपुर के ग्राम पसला में सोन नदी में खनिज रेत का अवैध उत्खनन कार्य करने पर बरबसपुर निवासी अनावेदक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को म.प्र. रेत (खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2019 के अध्याय-10 के नियम 20 (1) के तहत अनावेदक प्रश्‍मन की असहमत की स्थिति में प्रस्तावित रेत रायल्टी का न्यूनतम 50 गुना अर्थात् 5 लाख 93 हजार 750 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। अधिरोपित पारित आदेश की प्रति खनिज अधिकारी अनूपपुर को भेजकर निर्देशित किया गया है कि अनावेदक से अर्थदण्ड की राशि शासकीय कोष में जमा कराया जाना सुनिश्चित करावें। विदित हो कि सीएम हेल्पलाईन शिकायत के आधार पर तहसील अनूपपुर के ग्राम पसला में सोन नदी में खनिज रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज अमले द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, जहां पाया गया कि खदान स्वीकृत नहीं होने पर भी खनिज रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित जनों द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र में रेत खनन का कार्य बरबसपुर निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कराया जाकर स्थानीय ट्रेक्टरों के सहायता से रेत की बिक्री व परिवहन किया जाता है, जिस पर तत्कालीन खनिज निरीक्षक द्वारा मौके से उत्खनन स्थल की पैमाइस की जाकर लगभग 95 घन मीटर रेत का अवैध उत्खनन प्रतिवेदित किया गया।

जिंदा होने का प्रमाण देने आए रिटायर कालरी कर्मचारी की पानी में डूबने से हुई थी मौत


अनूपपुर/भालूमाड़ा

 एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के पसान गांव के पास स्थित नाले में 22 नवंबर 2021 की सुबह पानी में तैरते हुए एक व्यक्ति के सब को स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना थाना भालूमाडा पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंच कर नाले के बाहर पडे मृतक के बैग को देखा तो पता चला मृतक रंहगू यादव जमुना कॉलरी वार्ड नंबर 4 जो एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के कोयला खदान में काम करता था और सन 2019 में रिटायरमेंट होने के पश्चात अपने गांव चला गया था जांच अधिकारी उप निरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया प्रत्येक वर्ष पेंशन नियमित मिलती रहे इसके लिए जीवित होने का प्रमाण पत्र देने के लिए जमुना कोतमा क्षेत्र में आना पड़ता था मृतक रंहगू यादव 22 नवंबर 2021 को अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने बैंक और एसईसीएल कार्यालय के लिए आया था और सुबह पसान नाले के पास पानी के तलाश में गया था तभी उसे मिर्गी आ गई और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget