विधायक की मेहनत रंग लाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदा. स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन


अनूपपुर 

 निरंतर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को की मेहनत रंग लाई।उन्होंने अमरकंटक के 6  बिस्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन कराने में सफलता पाई है।वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यों में अमरकंटक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन भी शामिल है।विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश क्रमांक एफ 12/22/ 2021/17 मेडि- 3 भोपाल 23/09/2021 के द्वारा उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है एवं पीआईयू लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।  पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी सालों से अमरकंटक जो कि पर्यटन स्थल है यहां पर 6 बिस्तरों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र था काफी लोगों को परेशानी होती थी उनकी परेशानियों को देखते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से व्यक्तिगत संपर्क करके मांग की थी अमरकंटक पर्यटन स्थल है यहां पर 6 बिस्तर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसका उन्नयन कराया जाए।उन्होंने कहा कि खुशी है कि उनकी मांग को मध्यप्रदेश सरकार ने माना और अब अमरकंटक में शीघ्र ही 30 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार होगा।जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी उन्हें यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा।उन्होंने मध्यप्रदेश शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने उनकी मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन कर दिया।

भाजपा सांसद का बेतुका बयान मोदी के दाढ़ी से पीएम आवास झरेंगे यानी गिरेंगे देखे वीडियो


रीवा

प्रधानमंत्री मोदी की दाढ़ी से झरेगे पीएम आवास. भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पीएम मोदी के दाढ़ी पर की टिप्पणी वीडियो हुआ वायरल

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा जिसमे एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा मंच में लोगो से ये कहते हुए सुनाई पड़ रहे है की अब प्रधानमंत्री मोदी की दाढ़ी से पीएम आवास झरेगे और अब लगातार झरते ही रहेंगे. भाजपा सांसद का यह वीडियो सेमरिया विधानसभा का बताया जा रहा है जहां पर वह जनता के बीच केंद्र सरकार की योजनाओ का बखान कर रहे थे तभी उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सामने पीएम मोदी की दाढ़ी को लेकर टिप्पणी कर दी. इस  दौरान पास ही खड़े किसी व्यक्ति के मोबाइल में सारी बातें रिकार्ड हो गई।


रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर अपनी बयानबाजी व कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहते है. अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस बार वायरल वीडियो में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रधानमंत्री नारेन्द्र मोदी की दाढ़ी को लेकर टिप्पणी की है।

*मोदी की दाढ़ी से झरते है पीएम आवास*

सांसद इतने में ही नही रूके आगे उन्होंने कहा की आप लोग देखते रहिए मोदी की दाढ़ी पर घर ही घर है. वह जब एक बार अपनी दाढ़ी को फटकारते हैं तो 50 लाख घर निकलते हैं दोबारा दाढ़ी फटकारते है तो 1 करोड़ घर निकलते हैं. वायरल वीडियो में सांसद जनार्दन मिश्रा मंच के सामने बैठे लोगों से यह भी कह रहे हैं की आप लोग शिर्फ मोदी की दाढी देखना अगर दाढी से ध्यान हटाया तो घर बंद हो जाएगा।

*भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का वायरल वीडियो देखर ऐसा प्रतीत होता है की वह सेमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना पीएम आवास के बारे में उन्हें समझाने के साथ साथ उन्हें लुभाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उत्साहवस उन्होंने एक बार नही कई बार पीएम मोदी की दाढी को लेकर ही टिप्पड़ी कर दी।

इस कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी के ऊपर बार बार टिप्पणी कर रहे थे और सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी इस तरह तालियां बजा रहे थे जैसे की मदारी और जमूरे का खेल चल रहा हो।

लापरवाही पर अपर कलेक्टर ने 3 सचिवों पर ठोका 500 रुपये का जुर्माना



अनूपपुर 

 अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदकों को सेवाएं प्रदाय ना करने पर जिले के 3 ग्राम पंचायतों के सचिवों पर शास्ति अधिरोपित की है। उन्होंने जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के सचिव श्री विजय सोनी, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत लपटा की सचिव पुष्पा सिंह एवं जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलाई के सचिव श्री राजू सोनी पर पांच-पांच सौ रुपये की शास्ति अधिरोपित की है।  

उल्लेखनीय है कि लपटा एवं अमलाई ग्राम पंचायतों के सचिवों ने मृत्यु का अप्राप्यता प्रमाण पत्र एवं ग्राम पंचायत देवरी के सचिव ने विवाह का पंजीयन की सेवाएं समय-सीमा में आवेदकों को प्रदाय नहीं की थी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget