जिले को विशेष पहचान देने चहुंमुंखी विकास के प्रयास जारी रहेंगे-खाद्य मंत्री श्री सिंह

*नगर परिषद में 2 करोड़ 95 लाख लागत के कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन संपन्न*

*विकास की सौगात के लिए खाद्य मंत्री श्री सिंह का जैतहरी में हुआ नागरिक अभिनंदन*


अनूपपुर 

मध्यप्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। सभी तबके और क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बहुसंख्यक योजनाओं तथा कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उक्ताशय के विचार नगर पंचायत जैतहरी के नवनिर्मित तुलसी मानस भवन सहित 2 करोड़ 95 लाख रुपये लागत के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह ने व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र राठौर, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह सिंग्राम, सहकारी बैंक के पूर्व संचालक श्री बृजेष गौतम, श्री विजय शुक्ला, श्री सिद्धार्थ शिव सिंह, श्री श्याम नारायण शुक्ला, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री अमितेश नामदेव, श्री दिनेश राठौर, श्री रोशन पनाड़िया, श्री शिवरतन वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी व पार्षदगण, इलेक्‍ट्रानिक एवं प्रिन्‍ट मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में खाद्य मंत्री श्री सिंह का शाल, श्रीफल एवं पुष्प हार से नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेश नापित द्वारा किया गया। 

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जैतहरी नगर अनूपपुर जिले का सबसे पुराना नगर है। इसके विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। विकास कार्यों के जो भी प्रस्ताव होंगे, उन्हें शासन स्तर से स्वीकृत कराने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में 2 करोड़ 13 लाख के कार्य कराए गए हैं। मध्यप्रदेश की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा लागत के बालक एवं बालिका छात्रावास जैतहरी क्षेत्र मे बनाये जाएंगे। जिससे यहां के गांवों के बच्चे सहज सुविधा के साथ विद्या अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि जैतहरी कॉलेज तक सड़क व विद्यार्थियों के लिए वाहन की सुविधा के प्रयास जारी हैं। उन्होने कहा कि अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश का आदर्श जिला हो तथा इसकी पहचान अलग हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आगे आकर सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहित करें। सामूहिक विवाह के आवश्‍यक प्रबंधन के लिए उन्हें मदद उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि मध्यप्रदेश की सरकार प्रदेश के सभी 87 ब्लाकों में घर-घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है अब लोगों को झोला लेकर राशन दुकानों तक जाने की जरूरत नहीं होगी उन्हें घर पर ही राशन उपलब्ध होगा, जिससे वे अपने मजदूरी कार्यों से भी विमुख नही होगे। उन्होने कहा कि जंगल के वनोपज का संग्रह एवं विक्रय कर आदिवासियों को देने के लिए कानून बनाने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए रेत की उपलब्धता को सुगम बनाने के लिए भी सरकार यथाशीघ्र दिशानिर्देश जारी करने जा रही है। 

इस अवसर पर नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी शुक्ला ने निकाय द्वारा 2 करोड़ 95 लाख रुपये के कार्यों का विवरण देते हुए जनमानस को आश्‍वस्त किया कि परिषद मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह जी के मार्गदर्शन में विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करेगी। उन्होंने आश्‍वस्‍त किया कि सभी जनसुविधाओं का ख्याल रखते हुए नगर का चहुंमुंखी विकास किया जाएगा। उन्होंने मंत्री श्री सिंह को जैतहरी नगर को दी गई सौगातों के लिए आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारी बैंक के पूर्व संचालक श्री बृजेष गौतम ने कहा कि सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर को संजोने, संरक्षित रखने व युवा पीढ़ी को स्मरण कराने के लिए नगर परिषद जैतहरी द्वारा चौराहों का जो नामकरण किया गया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने इतिहास से जोड़ने के कार्य के लिए निकाय को बधाई देते हुए जनता के विश्‍वास के साथ विकास कार्य कराते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम को विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

नगर परिषद जैतहरी के 10 कार्यों का लोकार्पण तथा 5 कार्यों का खाद्य मंत्री ने श्री सिंह ने किया भूमिपूजन

 मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह ने नगर परिषद जैतहरी के वार्ड नं. 9 में निर्मित तुलसी मानस भवन लागत 61 लाख, वार्ड क्र. 7 में 35 लाख लागत के पं. दीनदयाल उपाध्याय शॉपिंग काम्प्लेक्स, वार्ड क्र. 3 में 21 लाख लागत के पं. अटल बिहारी बाजपयी शापिंग कॉम्प्लेक्स, तहसील के पास 55 लाख की लगत के शा. कन्या उ.मा.वि. में स्कूल कक्ष हाल, वार्ड क्र. 10 में 9 लाख की लागत से मुक्तिधाम में स्नानागार एवं पेवर ब्लाक लगाए जाने का कार्य, वार्ड क्र. 10 में 2 लाख की लागत के कब्रिस्तान में पेवर ब्लाक लगाए जाने के कार्य, वार्ड क्र. 9 में नया तालाब में 7 लाख की लागत के आर.सी.सी. रोड व चबूतरा, वार्ड क्र 8 में 4 लाख की लागत से शंकर मंदिर से सब्जी मण्डी शापिंग काम्पलेक्स तक आरसीसी नाली व सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 6 में 3 लाख की लागत से राजा भैया के घर से अजय अग्रवाल के घर तक आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड क्र. 5 में 6 लाख की लागत से सुनील गुप्ता के दुकान से पुरुषोत्तम नापित के घर तक आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने 75 लाख की लागत के नगर परिषद जैतहरी से भोला नीखर के घर तक सीमेन्ट कंक्रीट रोड निर्माण कार्य तथा 7 लाख की लागत के वार्ड क्र. 5 अग्रसेन चौक, वार्ड क्र. 8 में भगवान परषुराम चौक, वार्ड क्र. 7 में अहिंसा चौक, वार्ड क्र. 13 में संत रविदास चौक निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र राठौर, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह सिंग्राम, सहकारी बैंक के पूर्व संचालक श्री बृजेश गौतम, श्री विजय शुक्ला, श्री सिद्धार्थ शिव सिंह, श्री श्याम नारायण शुक्ला, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री अमितेश नामदेव, श्री दिनेश राठौर, श्री रोशन पनाड़िया, श्री शिवरतन वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी व पार्षदगण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश के 'शाहजहां' ने अपनी पत्नी मुमताज को गिफ्ट में दिया 'ताज महल'


 बुरहानपुर(मध्यप्रदेश)

दुनिया में हमेशा कुछ लोग कुछ नया करने की सोचते हैं जिस तरह बेगम मुमताज की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल बनाकर अपनी बेगम को सादियों तक कायम रहने वाला प्यार का कीमती तोहफा दिया था, जो दुनिया के अजूबों में से एक है. अब बुरहानपुर मध्यप्रदेश के 'शाहजहां' ने अपनी पत्नी को 'ताज महल' गिफ्ट किया है।

 *बुरहानपुर का खूबसुरत 'ताज महल'* 

इसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है दरअसल जिले के शिक्षाविद आंनद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को ताजमहल जैसा 4 बेडरूम वाला घर तोहफे में दिया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 *4 बेडरूम वाला ताजमहल जैसा घर* 

बुरहानपुर के स्कूल संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने अपना घर बिल्कुल ताजमहल (आगरा के ताजमहल) की तरह बनवाया है, 3 सालों में बनकर तैयार हुए इस घर में 4 बेडरूम है. इसमें 2 बेडरूम नीचे और 2 बेडरूम ऊपर हैं. इसमें एक बड़ा हॉल, किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम भी है।

 *शाही शानो शौकत से सजा घर* 

घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ मध्यप्रदेश का अवॉर्ड मिल चुका है, इसे आनंद चौकसे ने अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को गिफ्ट किया है।

 *पहले आगरा का ताजमहल देखा, फिर बुरहानपुर में बनवाया* 

घर को बनाने वाले इंजीनियर प्रवीण चौकसे ने बताया कि आनंद चौकसे अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे के साथ ताजमहल को देखने के लिए आगरा पहुंचते थे, चौकसे दंपति ने वहां उसका बारीकी से अध्ययन किया और बुरहानपुर लौटकर इंजीनियरों से मुलाकात कर हूबहू ताजमहल जैसा ही घर बनाने पर चर्चा की, जिसके बाद इंजीनियर प्रवीण चौकसे ने भी आगरा पहुंचकर ताजमहल की तकनीक और क्षेत्रफल का बारीकी से अवलोकन किया, बता दें कि बुरहानपुर में बनाए गए घर का क्षेत्रफल मीनार सहित 90X90 का है, बेसिक स्ट्रक्चर 60X60 का है, वहीं डोम 29 फीट ऊंचा रखा गया है. ताजमहल जैसे इस घर में एक बड़ा हॉल, 2 बेडरूम नीचे, 2 बेडरूम ऊपर है, एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम भी बनाया गया है।

 *खटकती थी बुरहानपुर में ताजमहल की कमी* 

उल्लेखनीय है कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में आगरा में ताजमहल बनवाया था, हालांकि कहा जाता है कि ताजमहल पहले बुरहानपुर की ताप्ती नदी के किनारे बनाने की योजना थी, क्योंकि मुमताज महल ने चौदवीं संतान को जन्म देते समय बुरहानपुर के ऐतिहासिक शाही किले में ही में अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद मुमताज महल का पार्थिव शरीर 6 महीने तक वहां के आहुखाना में सुरक्षित रखा गया था।

 *इस 'ताज महल' में है बड़ा सा हॉल* 

लेकिन तकनीकी व अन्य कारणों से यह ताजमहल बुरहानपुर की बजाए आगरा में बना, चौकसे बताते हैं कि उनके मन में इस बात की कसक थी कि बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बन सका, लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होने उनकी पत्नी मंजूषा को ताज महल की तरह ही यादगार घर बनाकर गिफ्ट देने की ठान ली।

 *रात में बढ़ जाती है खूबसूरती* 

 ताजमहल जैसे घर के निर्माण में कई अड़चनें तो आई, बावजूद इसके आऩंद प्रकाश चौकसे के अटूट विश्वास और उनकी बेहतरीन तकनीकी टीम की मेहनत के कारण ताजमहल जैसा आलीशान मकान बन सका।

एसडीएम की खनन माफिया के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, 3 डंफर पत्थर सहित जप्त


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

पुष्पराजगढ़-क्षेत्र के ग्राम बसही से लल्लन तिवारी उर्फ घनश्याम तिवारी के पत्थर खदान से हैवी ब्लास्टिंग द्वारा निकाले गए पत्थरों को ग्राम धनौली गौरेला छत्तीसगढ़ ले जा रहे तीन डंफर जो ओवरलोड भी थे जिनसे रास्तों में बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे ऐसे पत्थर खनन माफिया के खिलाफ आज दिनांक 23 नवंबर 2021 को सुबह तड़के 5:00 बजे एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने अपने दल बल के साथ पकड़ कर तहसील परिसर में लाकर जब्ती बनाया गया इस कार्रवाई में पटवारी प्रेम लाल पटेल एवं राजेंद्रग्राम पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget