दुनिया की सबसे बड़ी रसोई कहाँ है ??  भगवान जगन्नाथ मंदिर, पुरी की रसोई दुनिया में सबसे बड़ी है। 


एक एकड़ में फैली 32 कमरों वाली इस  विशाल रसोई में भगवान् को चढ़ाये जाने वाले महाप्रसाद को तैयार करने के लिए 752 चूल्हे इस्तेमाल में लाए जाते हैं और लगभग 500 रसोइए तथा उनके 300 सहयोगी काम करते हैं। 

सारा प्रसाद मिट्टी की सात सौ हंडियों में पकाया जाता है।

भोग पूरी तरह शाकाहारी होता है।

 मीठे व्यंजन तैयार करने के लिए यहाँ शक्कर के स्थान पर अच्छे किस्म का गुड़ प्रयोग में लाया जाता है।

 आलू, टमाटर और फूलगोभी का उपयोग मन्दिर में नहीं होता।

भोग में प्याज व लहसुन का प्रयोग निषिद्ध है।

यहाँ रसोई के पास ही दो कुएं हैं, जिन्हें गंगा' व 'यमुना' कहा जाता है। 

केवल इनसे निकले पानी से ही भोग का निर्माण किया जाता है।

 इस रसोई में 56 प्रकार के भोगों का निर्माण किया जाता है। 

रोज़ कम से कम 10 तरह की मिठाइयाँ बनाई जाती हैं।

आठ लाख लड्डू एक साथ बनाने पर इस रसोई का नाम गिनीज़ बुक में भी दर्ज हो चुका है।

रसोई में एक बार में 50 हज़ार लोगों के लिए महाप्रसाद बनता है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले उमरिया कलेक्टर, ग्राहक बन शराब की अवैध दुकान पर छापेमारी


उमरिया

जिले के कलेक्टर ने मॉर्निंग वॉक के दौरान शराब के अवैध धंधे पर नकेल कसी है. दरअसल, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव सुबह-सुबह शहर का जायजा लेने आम आदमी की तरह निकले, इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ सब्जी मंडी परिसर में सुबह ही शराब बेची जा रही है. वहां वो कस्टमर बनकर पहुंचे, लेकिन जब दुकानदार को पता चला कि वो कलेक्टर हैं, तो रफूचक्कर हो गया।

*ग्राहक बन शराब दुकान पहुंचे कलेक्टर*

उमरिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले कलेक्टर ने ग्राहक बनकर शराब के अवैध धंधे के खिलाफ कार्रवाई की. सुबह शहर का जायजा लेने साधारण वेशभूषा में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बिना प्रोटोकाल के पैदल ही निकल पड़े, जहां सब्जी मंडी परिसर स्थित दुकान में सुबह से ही शराब की बिक्री की जा रही थी. लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी, कलेक्टर श्रीवास्तव ग्राहक बनकर मौके पर पंहुचे और दुकानदार से शराब मांगी. दुकानदार ने सहजता से कलेक्टर को शराब उपलब्ध कराई. जिसके बाद उन्होंने अपना परिचय दिया तो दुकानदार सहित वहां बैठकर शराब पी रहे लोग फरार हो गए. बाद में कलेक्टर ने नगरपालिका और आबकारी विभाग को मौके पर तलब किया, जिसके बाद दुकान से 16 पाउच देशी शराब जब्त की गई. वहीं कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को भी जमींदोज कर दिया गया है।

कपिलधारा जलप्रपात में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात


अनूपपुर

जिले के धार्मिक व पर्यटन नगरी अमरकंटक से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अमरकंटक के रहने वाले एक शख्स ने कपिलधारा जलप्रपात में कूदकर खुदकुशी करने की खबर आ रही है। इस वारदात से अमरकंटक में सनसनी फैल गई है, पुलिस बल मौके पर मौजूद है मामले में अलग-अलग एंगल से तफ्तीश कर रही है। दरअसल अमरकंटक के कपिलधारा में ये हादसा हुआ है, जहां युवक ने 100 फ़ीट गहरी खाई में छलांग लगा दी, खुदकुशी के बाद लंबे समय तक शव पानी में पड़ा रहा. घर वालों की शिकायत के बाद युवक की तलाश पुलिस कर रही थी।इसी बीच पुलिस को कपिलधारा में युवक की लाश मिली सूत्रों के मुताबिक लाश में जख्म के निशान हैं ऐसे में पुलिस इस मामले को अलग अलग एंगल से देख रही है पुलिस के मुताबिक युवक का नाम बलिराम (45) है, जो कपिलधारा जलप्रपात में कूदकर खुदकुशी कर लिया है। इस मामले को लेकर अमरकंटक थाना टीआई मनोज दीक्षित ने बताया कि युवक बिना चप्पल के लुंगी में ही घर से निकला था. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौक़ा-ए-वारदात पर पहुंची जहां युवक की लाश पानी में पड़ी मिली।टीआई ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ कह नहीं जा सकता है, क्योंकि युवक का पांव फिसला है या उसने खुदकुशी की है। इस मामले की जांच की जा रही है, पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौजूद है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर असली वजह क्या है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget