पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास 307 के आरोपी को किया गिरफ्तार



अनूपपुर/चचाई

18 नवंबर 202121  को 12:00 बजे रात संतोषी प्रजापति पति भैयालाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी बसंतपुर दफाई अमलाई थाना चचाई को भैयालाल प्रजापति पिता रामू प्रजापति उम्र 36 वर्ष निवासी पडौर थाना भालूमाड़ा द्वारा संतोषी प्रजापति के चरित्र पर शंका करते हुए लोहे की कुल्हाड़ी से दो बार गले में हत्या करने के इरादे से मारा जो गले में गंभीर चोट आने पर संतोषी प्रजापति को दवाई उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल में भेजा गया जिला अस्पताल शहडोल से प्राप्त तहरीर जांच पर से आरोपी भैयालाल प्रजापति के खिलाफ अपराध धारा 294/307 ता0हि का प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी बी.एन प्रजापति सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापती,लालमणि आरक्षक चालक अरविंद परमार द्वारा 24 घंटे के अंदर 307 के आरोपी भैयालाल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया व अनूपपुर न्यायालय से जे.आर प्राप्त कर जिला जेल में भेजा गया।

ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा द्वारा आत्मीय भव्य दीप मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

*अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में संम्पन्न*


कटनी

सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी कार्तिक मास की पूर्णिमा पावन पर्व पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सावित्री दीदी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी पूर्वी पांडे एवं संभागीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी सुश्री मीरा भार्गव के मार्गदर्शन में कटनी जिला अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में  आयोजित कार्यक्रम सत्यनारायण मंदिर परिसर में आत्मीय भव्य दीप मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम सत्यनारायण मंदिर में बजाज परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण सुना गया,,, तत्पश्चात सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों सहित सभी पदाधिकारियों अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा मातृशक्तियां पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मति मनीषा प्यासी, उपाध्यक्ष श्री मति ममता गर्ग,, जिला प्रभारी श्रीमती शशि दुबे, जिला संगठन मंत्री श्रीमती छाया चंदन दुबे,श्री मति शांति शर्मा, श्रीमती रीता दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मति मनोरमा पाठक सहित अन्य समाजसेवियों मातृशक्तियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर आंनदंम उत्सव मनाया और प्रभु के दरबार में भजन कीर्तन नाच गाने के साथ मिलकर सभी लोगों के स्वास्थ्य जीवन की मंगलकामनाएं करते हुए दीप प्रज्जवलित कर तालाब में दीप दान किया गया इसके बाद सबको प्रभु सत्यनारायण का प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग श्रीमती सिया बाई द्विवेदी, श्रीमती कविता शुक्ला, श्रीमती सुमन पांडे, सुश्री रिनेश उर्फ रिया द्विवेदी, श्रीमती रामरति केवट, मिक्की प्यासी,, अन्य सामाजिक संगठनों की मातृशक्तियों द्वारा आत्मीय भव्य एक दूसरे को उत्साहित करते हुए रोली तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया इसके बाद एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रेस्टोरेंट में इंतजार करता रहा मंगेतर, प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की


*सतना*  

जिले में सगाई होने के बाद एक लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई अब होने वाला दूल्हा उसके परिजन और खुद लड़की के माता-पिता उसकी तलाश कर रहे हैं मामला सतना के कोलगवां थाना अंतर्गत का बताया जा रहा है लड़की की शादी 5 दिसंबर को होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही लड़की का बिना बताए गायब हो जाना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है

मिली जानकारी और सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला सतना शहर के एक नामी रेस्टोरेंट्स से शुरू हुआ बताया जा रहा है की नागौद इलाके की रहने वाले नामदेव परिवार की 20 वर्षीय लड़की का विवाह सतना के एक लड़के से तय हुआ, सगाई और बाकी रश्में हो गई परिजनों ने अपने नाते रिश्तेदारों को विवाह के मांगलिक कार्य की जानकारी की दे दी इसी बीच शुक्रवार को लड़की अपने होने वाले पति के साथ सतना रीवा रोड स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में डोसा खाने पहुंची डोसे का ऑर्डर हुआ इस बीच लड़की ने वॉशरूम जाने का बहाना कर रेस्टोरेंट्स से गायब हो गई मंगेतर काफी देर तक इंतजार करता रहा जब उसकी होने वाली पत्नी वॉशरूम से नहीं लौटी तो उसने फोन लगाना शुरू किया लेकिन लड़की तब तक वहां से नौ दो ग्यारह हो चुकी थी

*प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की*

इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई थक हार कर परिजनों ने सतना शहर के कोलगवां थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है इस मामले में जानकार और सूत्र यह भी बताते हैं कि गायब हुई लड़की का प्रेम संबंध मध्यप्रदेश के दमोह निवासी किसी युवक से चल रहा था और इनकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी लड़की के घर वालों को भी इस प्रेम प्रसंग की जानकारी थी इसलिए आशंका जताई जा रही है की लड़की अपने दमोह वाले प्रेमी के साथ फरार हुई होगी

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget