भगवान लड्‌डू गोपाल का टूटा हाथ, रोते हुए पुजारी पहुँचा अस्पताल, डॉक्टर ने चढ़ाया प्लास्टर


*आगरा उत्तरप्रदेश*

आगरा, ताजनगरी आगरा में भगवान कृष्ण की अटूट भक्ति का एक बेहद ही मार्मिक वाकया सामने आया है। शुक्रवार को एक पुजारी से लड्डू गोपाल को स्नान करवाते समय भगवान की प्रतिमा गिरी गई, जिससे मूर्ति का हाथ टूट गया। भगवान की टूटी मूर्ति देख पुजारी ने रोना शुरू कर दिया। पुजारी टूटी हुई मूर्ति को कपड़े में लपेट कर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां वह लाइन में लगकर पर्ची बनावाने लगा। इस दौरान पुजारी लगातार रोता रहा औऱ मूर्ति के इलाज की गुहार लगाता रहा। वह वहां लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ गए।

*स्नान कराते वक्त टूटा लड्डू गोपाल का हाथ*

घटना शाहगंज के खासपुरा एरिया के पथवारी मंदिर की है। मंदिर के पुजारी लेख सिंह करीब 25-30 साल मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल की सेवा करते आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह 5 बजे स्नान कराते समय लड्डू गोपाल लेख सिंह के हाथों से गिर गए और उनका हाथ टूट गया। उन्होंने खुद खपच्ची बांधी और दर्द का मरहम लगाकर 8 बजे तक भगवान को गोद मे बिठाकर इंतजार किया।

*पुजारी लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ा*

मगर, अस्पताल में कोई लड्‌डू गोपाल का इलाज करने को तैयार नहीं हुआ। ना ही उनका पर्चा बनाया गया। इससे वो बहुत परेशान हो गए। लड्‌डू गोपाल को इलाज न मिलने पर पुजारी रेलिंग में अपना सिर मार-मार कर रोने लगे। वह रोते-रोते बेहोश हो गए। इसको देखकर वहां पर भीड़ इकट्ठी गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझाया कि भगवान को चोट नहीं लगती। लेकिन पुजारी लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ा रहा।

*डॉक्टर ने लड्डू गोपाल का प्लास्टर किया*

प्लास्टर करवाने के लिए पर्चा बनवाने गए पुजारी को गार्ड ने भी भगा दिया। रोते बिलखते पुजारी को देख स्टाफ ने प्रमुख अधीक्षक को बताया। उन्होंने पर्चा बनवाकर हाथ की पट्टी कर दी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके. अग्रवाल ने बताया श्री कृष्ण पिता का नाम श्री भगवान के नाम से पर्चा बनवाया। इसके बाद सीएसएम अशोक कुमार ने अपने केबिन को ऑपरेशन थिएटर बनाते हुए सबको बाहर किया। डॉक्टर ने लड्डू गोपाल का प्लास्टर किया और अपने हाथों से पुजारी को सौंपा।

सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि ऐसा मामला उनके सामने पहली बार आया है। लड्डू गोपाल का इलाज होने के बाद भी पुजारी लेख सिंह के आंसू नहीं रुक रहे थे। पुजारी की भक्ति देख वहां लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पुजारी की इस अटूट भक्ति की हर ओर चर्चा हो रही है।

 केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित

*वरिष्ठ उपाध्यक्ष / उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित महिला व तरूण सभा के अध्यक्ष घोषित*


शहड़ोल

शहडोल केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने प्रदेश सभा की कार्यकारिणी घोषित कर दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा महिला एवं तरूण सभा के अध्यक्ष के साथ ही, सात समिति की भी घोषणा की गई है।

केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश के महामंत्री मनोज गुप्ता (टीवीएस) द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश की भौगोलिक दृष्टि एवं सभी क्षेत्रों में समाज की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए, संगठन में सभी क्षेत्रों को आनुपातिक दृष्टिकोण से समाहित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पांच उपाध्यक्ष, चार मंत्री, एक संगठन महामंत्री, चार संगठन मंत्री सहित कुल 23 लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल व सात सदस्यीय मार्गदर्शन मंडल की भी घोषणा की गई है। केसरवानी वैश्य सभा की कार्यकारिणी में एक सैकड़ा लोगों को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश की घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं महामंत्री मनोज गुप्ता के अलावा जे पी गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भोला प्रसाद गुप्ता, सियाराम गुप्ता, संजय केसरवानी, जयप्रकाश गुप्ता सच्चा, राकेश गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आनंद कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष व राजेंद्र कुमार गुप्ता को संगठन महामंत्री रविशंकर केसरवानी को प्रबंध मंत्री, उमेश गुप्ता व प्रहलाद केसरवानी को अंकेक्षक, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता लाला को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई हैं। सुरेश केसरवानी, शैलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता व राजेश केसरवानी को संगठन मंत्री के साथ यत्नेश केसरवानी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

महामंत्री मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा महिला एवं तरुण सभा की भी घोषणा कर दी है। जिसमें सागर की विनीता गणेश केसरवानी को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष व जबलपुर के विशेष चंद्र गुप्ता को तरुण सभा का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके अलावा सात समितियों की भी घोषणा की है, जिसमें एम. पी. गुप्ता को संविधान समिति का संयोजक शैलेश केशरवानी को प्रशासनिक समिति का संयोजक प्रकाश चंद गुप्ता को आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक, रामसुमिरन गुप्ता को राजनैतिक समिति का संयोजक, रूपेश केसरवानी को सांस्कृतिक समिति का संयोजक, स्वामीदीन गुप्ता को समन्वय समिति का संयोजक एवं संदीप कुमार गुप्ता को शिक्षा समिति का संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में एक सैकड़ा लोगों को कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप से टी डी गुप्ता, लालचंद गुप्ता, अनूप गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, देवीदीन गुप्ता, बद्रीनारायण गुप्ता, सत्यभामा गुप्ता, सुभाष चंद्र आढ़तिया, अजय केसरवानी, मुन्नालाल गुप्ता, आशा गुप्ता, रोहित गुप्ता, दिनेश केसरवानी, लक्ष्मीनिधि गुप्ता, शशिमोहन गुप्ता, कुंजबिहारी गुप्ता, विपिन केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक गुप्ता, बृजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता • लखन गुप्ता, संगमलाल गुप्ता, प्रेमचंद केसरवानी, उमाशंकर गुप्ता, नीरज प्रधान, मुकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, दिनेश केसरवानी, रमेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, लक्ष्मीनारायण केसरवानी, राजेंद्र गुप्ता, हितेश गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, बद्रीप्रसाद गुप्ता, गणेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, शंकरलाल केसरवानी, गोपालदास केसरवानी, सुरेश केसरवानी, राजेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, महेश केसरवानी, कुंजबिहारी गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, राजाराम गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुंदरलाल गुप्ता, अजय केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, सीताराम गुप्ता, मनोज केसरवानी, सुरेश गुप्ता, नीरज केसरवानी, दशरथ प्रसाद गुप्ता, संपत्तिदास गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार केसरवानी, रामकृष्ण गुप्ता, राकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुरेश चंद केसरवानी, त्रिवेणी केसरवानी, सतीश गुप्ता, प्रमोद केसरी, लालजी गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, गगन गुप्ता, अशोक गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, सुंदरलाल गुप्ता, अनिल केसरवानी, रविंद्र गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, संगमलाल गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रजनीश गुप्ता, सुनील गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता को शामिल किया गया है।

केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं महामंत्री मनोज गुप्ता ने सभी संरक्षकों व मार्गदर्शक मंडल के महानुभावों से आशीर्वाद की कामना सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गतिशील एवं सशक्त बनाने के साथ ही समाज के सभी वर्ग के लोगों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किये हैं।

मुख्यमंत्री के नाम भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


इंट्रो - अन्नदाता किसानों की समस्याओं व आवाज को उठाता रहेगा, भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत संभागीय अध्यक्ष एलपी बबलू पंडित

अनूपपुर/कोतमा

मुख्यालय अनूपपुर इंदिरा चौक में 18 नवंबर 2021 को भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत की अगुवाई में किसानों की आम सभा हुई संपन्न। इस आम सभा के आयोजन में मुख्य अतिथि भरत सिंह पटेल संगठन मंत्री भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत मध्य प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति में जिले के समस्त किसान आम सभा में उपस्तिथि देकर अपनी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संभागीय अध्यक्ष एलपी बबलू पंडित ने बताया कि किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार एक ओर किसानों के हित में कई अच्छे फैसले निर्णय लिए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद जमीनी तट पर किसानों को इसका लाभ सीधे-सीधे नहीं मिल पा रहा है, कई समस्याओं का सामना आज उन्हें करना पड़ रहा है,किसान आज भी कर्ज तले दबे हुए हैं। जिले के समस्त किसान भाइयों की समस्याओं को लेकर इंदिरा चौक अनूपपुर में 18 नवंबर 2021को आम सभा का आयोजन एवं रैली निकाली गई, भारी संख्या में किसान एकजुट होकर रैली में हुए शामिल।भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत की आम सभा का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का निराकरण,किसानों की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाना है। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संभागीय अध्यक्ष एलपी बबलू पंडित के नेतृत्व में सैकड़ों किसान की गरिमामई उपस्थिति में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं जिला कलेक्टर अनूपपुर के नाम अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर द्विवेदी,जिला मंत्री भैया राठौर, उपाध्यक्ष धनीराम,उपाध्यक्ष रमेश तिवारी,जिला संयोजिका के.सी.जी, तहसील अध्यक्ष कोमल सिंह पुष्पराजगढ़, मंगल सिंह जैतहरी, राम भजन कोतमा, लक्ष्मण पटेल अनूपपुर, शंकरलाल केवट जिला कोषाध्यक्ष सहित सैकड़ों अन्नदाता किसानों की गरिमामय उपस्थिति में ज्ञापन पत्र सौंपा गया। वही भारतीय किसान महाकौशल प्रांत मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री भरत सिंह पटेल ने किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए और कहा कि किसान अन्नदाता की हर संभव मदद भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत करेंगा ।

*6 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत ने सौंपा ज्ञापन*

भारतीय किसान संघ महाकौशल द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आधार पटवारी हल्का है,उनके खेतों को आधार बनाए जाए ,साथ ही वर्तमान समय में बीमा योजना कंपनी के हाथों में है, इसकी राज्य सरकार स्वयं बीमा करें,सभी किसानों कि आए दुगनी करने में सहायक हो सकेगी।पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का केंद्र सरकार द्वारा सर्वे कार्य प्रशासन द्वारा कराया गया किंतु किसानों को पशु क्रेडिट का लाभ सही मायने में अभी भी नहीं मिल पा रहा है,जिसकी जानकारी तहसील स्तर पर अवलोकन करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। धान खरीदी केंद्रों में नापतोल में आए दिन हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए धर्म कांटा लगाया जाए जिससे किसानों को फसलों का क्रय विक्रय कार्य सरलता पूर्वक कर सकें।

*हाथियों का झुंड अन्नदाता किसानों की फसल को किया बर्बाद, सुनिश्चित हो मुआवजा*

संभागीय अध्यक्ष एमपी बबलू पंडित ने कहा विगत कुछ महीनों से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ सीमा से जंगली हाथियों का झुंड अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील अंतर्गत ग्राम टाकी,मलगा,फुलकोना,सेमरा, हर्दी,खोडरी,सैतिकचुआ,डूमरकछार,बरतराई,आमाडांड,सहित छत्तीसगढ़ सीमा से लगे अन्य गांवों में जंगली हाथियों का झुंड किसानों की फसलों को बर्बाद कर तहस-नहस कर दिया जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वही गरीबों के झुग्गी झोपड़ी घरों को काफी क्षति की गई जिसका सर्वे जिला प्रशासन द्वारा कराये और लोगों को मुआवजा वितरण किया गया,किंतु बार-बार हाथियों का झुंड गांवों पर आकर तबाही मचाता है और स्थानीय  लोगों के फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए पुनः जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर पीड़ित लोगों के नुकसान का मुआवजा वितरण करने पर विचार करना होगा।

*किसानों की भूमि अधिग्रहण विस्थापन रोजगार की पहले हो व्यवस्था*

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संभागीय अध्यक्ष एलपी बबलू पंडित ने बताया कॉलरी प्रबंधन द्वारा भू स्वामियों के भूमि अधिग्रहित किया विस्थापित ऐसी स्थिति में रोजगार की प्रगति की कार्यवाही निमयतः पूर्वक करने के बाद ही विस्थापन की कार्यवाही प्रबंधन द्वारा की जाए। अनूपपुर तहसील के जैतहरी जनपद पंचायत ग्राम पंचायत परसवार के ग्राम मौहरी में बने डायवर्सन बांध गुणवत्ता की भेंट चढ़ा दिया गया,जिस की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी लिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और समय पर बाध का पानी नहरों से छोड़ा जाए जिससे अन्नदाता किसानों की फसलों की सिंचाई समय पर सुनिश्चित हो सके।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget