पेड़ से टकराई कार 100 डायल बना मददगार, घायल को पहुँचाया अस्पताल


अनूपपुर

 जिले में लोगों की सुरक्षा और तत्कालिक विवादों की सूचना पर मौके पर मदद के लिए पहुंचने वाली 100 डायल वाहन अब लोगों की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 19 नवंबर को 100 डायल वाहन ने रिटायर कॉलरी कर्मचारी को हॉस्पिटल पहुंचा कर जान बचाई।

पेड से टकराई थी कार - जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतोषी दफाई भालूमाड़ा निवासी विजय सिंह की कार एमपी 65 सी 2958 दलसागर के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटना हो गया। कार में केवल विजय सिंह सवार थे यह घटना आज शाम को लगभग 6:30 बजे के आसपास की है ।

100 डायल बना मददगार - कार पेड़ से टकराने की घटना स्थानीय लोगों के द्वारा 100 डायल को दिया गया जिसमें 100 डायल पायलट मनोज चौरसिया आरक्षक संजय वर्मा के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर हालत पडे रिटायर कालरी कर्मचारी विजय सिंह को एसईसीएल हॉस्पिटल भालूमाड़ा में ले जाकर भर्ती किया गया। जहा विजय सिंह  हालत अब सामान्य है।

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय स्वागतयोग्य - कैलाश तिवारी


 शहडोल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों के हित में अच्छा निर्णय लिया था ।लेकिन इस निर्णय के संबंध में किसानों को समझाएं नहीं जा सका है। इस कारण तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीति हमेशा किसानों के हित में रही है छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि तथा फसल बीमा योजना से राहत दिलाने का प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त अनेक योजनाएं  छोटे किसान लाभ प्राप्त कर सके लागू की गई 

 कुछ किसान नेताओं द्वारा एक सीमित क्षेत्र में तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर एक अच्छी शुरुआत को रोक दिया है ।कोई भी सरकारे हो वह यही नहीं चाहती है कि किसानों का अहित हो उसी के अनुरूप मोदी जी का कदम भी किसानों के हित में था । भारतीय जनता पार्टी नेता कैलाश तिवारी ने  मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि फसल खरीदी में जो कमियां हैं ।उन्हें भी दूर की जाकर किसानों को उनके उपज का सही मूल्य दिलाया जाए क्योंकि देखा जाता है कि सोसायटी ओं में किसानों का लगातार शोषण होता रहा है और कोई कार्यवाही भी शिकायतों के बाद भी नहीं होती है ।ऐसे में किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। कुछ व्यापारी सोसाइटी कर्मचारियों से मिलकर किसानों के नाम पर कम दरों पर खरीदी गई फसल को सोसायटी पर खुलेआम बेचते हैं।

गरीब महिला के पीएम आवास के घर का रास्ता अतिक्रमणकारियो, दबंगो ने किया बन्द

*पहले भी हो सकी है शिकायत नही हुई कार्यवाही, सीएमओ दबंगो के आगे नतमस्तक*


अनूपपुर

नवगठित नगर परिषद बनगवां में आए दिनों कुछ ना कुछ कारनामे सामने आते हैं शिकायते होती है मगर कोई भी कार्यवाही नही होती। अधिकारी कर्मचारी केवल खानापूर्ति करके मामले को रफ दफा कर देते हैं आम जनता गरीबो की कही सुनवाई नही हो रही लगातार कोयलांचल क्षेत्र में शासकीय जमीनों पर पर वहाँ पर रहने वाले नेता. दबंग, लोग बहुत सारे जमीनों पर कब्जा करके बैठे हैं यहाँ तक कि कई लोग तो कॉलरी के कमरों तक मे कब्जा करके बैठ गए हैं। जिसको प्रशासन खाली कराने में असमर्थ साबित हो रहा हैं एक मामला इसी तरह अवैध अतिक्रमण राजनगर क्षेत्र से आ रहा है। बनगंवा नगर परिषद के काली बस्ती वार्ड़ न. 2 में रहने वाली गरीब महिला दुआ बाई पनिका का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बना हुआ है जहां पर चारों तरफ से अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा जमा लिया अचरज की बात तो यह है की यह कब्जा किसी गली मोहल्ले में नहीं बल्कि मेन रोड राजनगर वार्ड नंबर 2 सड़क  के बगल में किया गया है जहां पर कब्जा किया गया है वहां पर नाली का पानी प्रभावित होकर वही पर गंदा पानी भर रहा है इस कब्जे की वजह से पूरी तरह से नाला बंद हो चुका है और वह नाली में तब्दील हो गया सभी की नजर इस पर पड़ती है पर कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं रख रहा है आखिरकार अतिक्रमणकारियों को इतना  सह देकर कर कौन रखा है। गरीब महिला के घर के चारो तरफ कब्जा होने के कारण पूरी तरह चारो तरफ रास्ता बंद होने पर महिला परेशान हैं मगर प्रशासन आंख बंद करके धृतराष्ट्र की तरह बैठा है इस कई माह पहले भी इस मामले की शिकायत हो चुकी है  मगर सीएमओ को जानकारी के बाद कान में अभी तक जूं भी नही रेग रहा है।

*इनका कहना है*

*इस मामले की जानकारी लेने के लिए चर्चित बनगंवा प्रभारी सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा जो इस समय डोला, डूमर कछार के सीएमओ के भी प्रभार में है बात करना चाहे तो उन्होंने कॉल काट दिए इनका मोबाइल कभी भी रिसीव नही होता।

पूरा मामला मेरे पास या मेरे आफिस भिजवा दे मैं अभी मामले को दिखवा लेता हूँ।

*अभिषेख चौधरी पुष्पराजगढ़ एसडीएम एवं प्रभारी एसडीएम कोतमा*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget