खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को किया जप्त


अनूपपुर

जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पगना में रेत का अवैध परिवहन करते खनिज विभाग ने बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा ने गुरुवार को ग्राम पगना के पास रेत से लोड़ ट्रैक्टर को रुकवाते हुए वाहन चालक से वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई, जहां वाहन चालक द्वारा मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद खनिज निरीक्षक ने वाहन को जब्त करते हुए उसे जैतहरी थाना में सुरक्षार्थ खड़ा करवाते हुए खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब जप्त


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन पर चलाए जा रहे माफियाओं के विरुद्ध अभियान पर फुनगा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लालदास यादव निवासी फुनगा के कब्जे से 3 बीयर अंग्रेजी शराब, 6 पाव अंग्रेजी शराब ब्लू चिप, 12 पाव देसी प्लेन कुल कीमत ₹3080 जप्त कर आबकारी एक्ट धारा 34(1) के तहत कार्यवाही कर मामला पंजीबद्ध किया गया है, इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सुमित कौशिक एसआई अमित घारू आरक्षक राकेश कनासे से सैनिक राम कमल तिवारी की भूमिका रही है ! गौरतलब है कि आरोपी लाल दास यादव के द्वारा काफी दिनों से अवैध शराब की बिक्री क्षेत्र में की जा रही थी पुलिस को मुखबिर उसे लगातार सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस ने छापा मारकर यह कार्यवाही की है, चौकी प्रभारी सुमित कौशिक का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

ट्रेन से टकराने कर युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर


अनूपपुर

18 नवंबर गुरुवार की शाम आमलई रेल्वे स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराने पर 38 वर्षीय  शिवांश सिंह पिता मांधाता सिंह निवासी ओपीएम अमलाई, अमलाई स्टेशन के पास ट्रेन से टकराने पर बाया पैर कट जाने तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाए जाने पर प्राथमिक उपचार बाद ड्यूटी डॉक्टर द्वारा घायल के बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल 108 एंबुलेंस से रिफर किया गया,108 एंबुलेंस के काफी समय बाद आने के कारण परिजनों में आक्रोश की स्थिति देखी गई,इस दौरान एंबुलेंस की लेटलतीफी पर जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय ने स्वयं पहल कर 108 एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था कर पीड़ित मरीज को मेडिकल कॉलेज शहडोल रवाना कराया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget