पुलिस सहायक उपनिरीक्षक रिश्वत लेते कैमरे में हुए कैद, एसपी ने किया निलंबित


शहडोल/जयसिंहनगर

पूरे मध्यप्रदेश में रिश्वत लेने मांगने की खबर लगातार आती रहती है। लगातार कार्यवाही भी हो रही है उसके बाद भी रिश्वत के मामले में कमी देखने को नही मिल रही है। लगातार रिश्वत लेने वाले निडरता का परिचय दे रहे हैं। शहडोल जिले में एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेना मंहगा पड़ गया। शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक सहायक उप निरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह ने 5 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस वाकये को कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला मीडिया में आने के बाद आनन फानन में रिश्वत लेने वाले सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह को शहडोल एसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं जयसिंहनगर थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी ग्राम में एक केस के सिलसिले में धारा बढ़ाने के नाम पर एक महिला फरियादी से जयसिंहनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह द्वारा 5 हजार रुपए रिश्वत ली गई थी। सहायक उपनिरीक्षक द्वारा रिश्वत लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रिश्वत लेने वाले सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह को शहडोल एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही जयसिंहनगर थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच कर दिया है।

*मारपीट का था मामला*

जानकारी के मुताबिक जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी की रहने वाली मीरा बाई बैगा के साथ घर में घुसकर पड़ोसी संतोष यादव ने मारपीट की थी। जिसकी पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर मारपीट सहित एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया था। इसी बात का फायदा उठाते हुए जयसिंहनगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह विवेचना के नाम पर पीड़ित फरियादिया से 10 हजार रुपए की मांग की। पीड़िता के पास इतना पैसा नहीं होने पर सहायक उपनिरीक्षक ने 5 हजार रुपए की मांग की और पीड़िता के घर पर जाकर 5 हजार रुपए लिए। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पैसा लेने का एक वीडयो बना लिया। asi द्वारा मामले विवेचना के नाममपर पैसों की मांग की वीडियो सहित शिकायत एसपी शहडोल अवदेश गोस्वामी से की जिस पर एसपी ने सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही जयसिंहनगर थाना प्रभारी नर्मद धुर्वे को लाइन अटैच कर दिया है।

वैक्सीनेशन ड्यिूटी में अनुपस्थित CHO व ANM की सेवा समाप्ति की CMHO ने की अनुसंशा


अनूपपुर 

17 नवम्बर को कोविड टीकाकरण महाअभियान में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के भ्रमण के दौरान तहसील अनूपपुर के हेल्थ वेलनेस सेन्टर दैखल की सीएचओ श्रीमती दीपिका किंकर के अनुपस्थित रहने व उप स्वास्थ्य केन्द्र बरगवां की संविदा ए.एन.एम. मंजू पटेल ड्यिूटी के दौरान अनुपस्थित रहने, राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रुचि नहीं लेने व लापरवाही बरतने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक को संबंधितों की संविदा सेवा समाप्ति की अनुसंशा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय द्वारा की गई है।

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी रक्षा मंत्रालय व रक्षा उत्पादन विभाग सलाहकार समिति के सदस्य बने

*3 वर्ष का होगा कार्यकाल इंदिरा गांधी विश्विद्यालय में दौडी हर्ष की लहर, लोगो ने दी शुभकामनाएं*


अनूपपुर/अमरकंटक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के यशस्वी कुलपति माननीय प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय व रक्षा उत्पादन विभाग से सम्बंधित हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ समिति में कुल 39 सदस्य है। इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

प्रो. त्रिपाठी को हाल ही में उनकी पुस्तक "मन मानस के राम" के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2020 के हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2018 का गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार इनकी पुस्तक "राजनीति सिद्धांत के नवीन पक्ष" के लिए दिया जा चुका है। कई छोटे-बड़े सम्मान से सम्मानित होने के साथ-साथ इनके द्वारा 28 पुस्तकों का लेखन किया जा चुका है। प्रो. त्रिपाठी की लेखनी शिक्षा जगत के लिए एक सुपरिचित हस्ताक्षर है। 


 भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय व रक्षा उत्पादन विभाग और उससे संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों के सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रगामी प्रयोग से संबंधित मामलों की सलाह देना समिति के प्रमुख कार्य हैं। हिंदी के कामकाज को बढ़ावा देने के लिए समिति की समय-समय पर बैठके आयोजित होती हैं। जिसमें समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित समस्त 39 सदस्य शामिल होते हैं। बैठक में हिंदी को बढ़ावा देने के साथ हिंदी से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाते हैं। रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनयन होने से साहित्य,विश्विद्यालय एवं देश के रक्षा संस्थानों से जुड़े प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने  श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के मनोनयन से खुशी व्यक्त की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget