स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 12 सूत्री मांग को लेकर कल से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

पुष्पराजगढ़ न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के बैनर तले कल दिनांक 17 दिसंबर से अनमोल की समस्याओं सहित 12 सूत्रीय आर्थिक एवं अनार्थिक मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया जिसकी लिखित सूचना संघ द्वारा अनूपपुर कलेक्टर सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिया जाकर उल्लेखित किया अनमोल टैब 12 सूत्री मांगों का निराकरण करने का पूर्व में भी आश्वासन दिया गया था जिसमें टेबलेट के दर्जन में सुधार एवं टेबलेट नया देने का आश्वासन एवं टेबलेट में वर्जन के कारण ना होने वाले हितग्राहियों के भुगतान की कार्यवाही किया जाना था परंतु आज दिनांक तक समस्या का कोई निराकरण नहीं किया गया जिस के संबंध में प्रांतीय निकाय के आह्वान में टेबलेट वर्जन संबंधी समस्या एवं 12 सूत्रीय आर्थिक मांगों को लेकर जिले के समस्त न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने का निर्णय किया गया ।

*कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ सेवा होगी बाधित*

 कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जाने से स्वास्थ सेवाएं तो बाधित होगी ही साथ साथ कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान भी प्रभावित होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

45 वर्ष बाद बिछड़े हुए भाई के मिलने पर परिजनों की आँखों में झलके खुशी आंशू


अनूपपुर/डोला

जिले के अंतिम छोर राजनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुदरत का एक नया अजुबा देखने को मिला जहाँ एक परिवार के पांच भाइयों में एक भाई हीरा सिंह पिता सौदागर सिंह उम्र 60 वर्ष जो अपने बिछड़े हुए परिवार से मिलने अपने घर पहुंचे 45 वर्ष पूर्व गोपाल पंडाल के पास रहने वाले एक पंजाबी परिवार से है जहाँ हीरा सिंह के पिता परिवार के मुखिया सौदागर सिंह के 5 पुत्र थे।

*15 वर्ष की आयु में हीरा सिंह ने छोड़ा था घर*

हीरा सिंह 15 वर्ष की आयु में घर से भटक कर बाहर निकल गए थे जो कुछ दिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोटर मैकेनिक का काम किये तथा कुछ दिन सर्कस में काम किये काम करते-करते समय बीतता गया उम्र बढ़ती गई फिर हीरा सिंह धीरे-धीरे कई प्रांतों में घूमने के बाद उड़ीसा के राउरकेला में जाकर बस गए इधर राजनगर मे हीरा सिंह के परिवार वालों ने हीरा सिंह को कई वर्षों तक उनकी तलाश की ना मिलने पर परिवारों ने उम्मीद ही छोड़ दी थी।

*हीरा सिंह की रायपुर में हुई थी मुलाकात*

सितंबर 2021 में राजनगर के ही एक निवासी से रायपुर में मुलाकात हुई मुलाकात के दौरान हीरा सिंह ने राजनगर में अपने बड़े भाई गोपाल सिंह तथा अन्य भाइयों की जानकारी ली जानकारी मिलने पर बातचीत हुई उसके बाद यह भाई हीरा सिंह अपने घर 45 वर्षों बाद राजनगर 14 नवंबर 2021 की रात में घर पहुंचे हैं घर में माहौल बड़ा ही उत्साह का रहा छोटे बड़ों में बड़ी खुशी की लहर रही इस खुशी का माहौल पर उनके घर पर मिलने वालों में दिलीप मिश्रा,रमेश चौरसिया,राधेश्याम केवट,राजेश मिश्रा,सुरज साहू,नीरज शर्मा,सूर्य प्रकाश साहू आलोक सिंह,प्रमोद कुमार दाऊ,राहुल सेन,पत्रकार अखंड प्रताप,अमित सेनगुप्ता, पंकज कुमार शर्मा, खुशी के माहौल में समलित रहे।

चाइल्ड लाइन से दोस्ती का अभियान, बालश्रम को रोकने निकाली रैली


अनूपपुर/कोतमा

17 नवम्बर को राजेंद्रग्राम में चाइल्ड लाइन से दोस्ती का अभियान के तहत  शा. मा. विद्यालय राजेंद्रग्राम मे बालश्रम  और बाल मजदूरी को रोकने के लिए बच्चों की रैली निकाली गई । जिसमें परियोजना अधिकारी पुष्पराजगढ़ दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी नरेंद्र पाल , उप निरीक्षक दवायती मरावी, प्रधान अध्यापक  श्रीमति उमा मरावी और समस्त पुलिस स्टाफ और शिक्षक उपस्थित रहें। कार्यक्रम के समन्वयक कपिल शुक्ला के द्वारा बताया गया कि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में काफी लोग अशिक्षित हैं जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी करवाते हैं उसी को देखते हुए चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान के तहत जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही सभी को जानकारी दी गई कि नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार से परेशानी हो या उन्हें कोई परेशानी हो या कोई परेशान करता हो तो वह हेल्पलाइन के 1098 में फोन कर मदद ले सकते हैं ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget