लापरवाही की भेंट चढ़ गया नहानी, 9 माह बाद भी अधूरा, ये कैसा विकास ?

*लापरवाही के कारण नही मिल रहा ग्राम वासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ*


अनूपपुर

मध्यप्रदेश सरकार की योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में जहाँ जहाँ पर सार्वजनिक हैंडपंप लगे हुए हैं  वहाँ पर ग्राम पंचायतों को नहानी बनाना है जिससे हैंडपंप पर नहाने वाली महिलाओं को नहानी बन जाने के कारण खुले में नहाने से निजात मिल जाएगी मगर जब से ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक नहानी बनाने का काम पंचायतों को मिला है उसके बाद पंचायतों में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ तब से नहानी भ्रष्टाचार की बलि चढ़ती जा रही है लगातार घटिया नहानी बनने की खबर लगातार प्रकाशित हो रही है मगर पंचायत में बैठे जिम्मेदार लगातार लापरवाही करते चले आ रहे हैं इन पंचायतो के घटिया निर्माण की सुनवाई कही नही हो पा रही है। जिसके कारण पंचायतों में बैठे सचिव, रोजगार सहायक पूरी तरह निडर हो गए हैं। जिसके कारण पंचायत के लोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत खोडरी न. 2 में मार्च 2021 से हैंडपंप के पास बन रही सार्वजनिक नहानी नवंबर 2021 में भी पूरी नही हो पाई है। पंचायत का काम 9 दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। इस पंचायत में बन रही नहानी को देखकर ही पता चल रहा हैं कि कितना घटिया निर्माण हो रहा हैं। निर्माण अभी तक 9 माह में क्यू नही हो पाया घटिया निर्माण के कारण काम रोक दिया गया या पूरा रुपया निकल गया जिसका जबाब सचिव, इंजीनियर, सीईओ ही बता सकते है। इस तरह से बन रहे नहानी चिढ़ा रहा हैं। ग्राम पंचायतों में इस योजना का लाभ लोगो को नही मिल पा रहा है अब देखना यह होगा कि ये निर्माण 2022 में भी पूरा हो पायेगा की नही।

*इनका कहना है*

पंचायत में नहानी का कार्य अभी तक पूर्ण नही हो पाया है जिससे लोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा हैं ।

*अमन मिश्रा ग्रामीण ग्राम पंचायत खोडरी न. 2*

पंचायत में जितने भी  नहानी बने हैं वह अभी पूर्ण नहीं है तो खराब बनने की कोई बात ही नहीं है अभी कार्य चल रहा है।

*उषा बाई सिंह सरपंच ग्राम पंचायत खोडरी न. 2*

ग्राम पंचायत जितने भी नहानी का निर्माण हुआ है वह अभी सभी कार्य अपूर्ण है किसी नहाने का बिल पास ही नही हुआ है जब पंचायत में पैसा आ जायेगा तो पूर्ण हो जाएगा। ग्राम स्वराज्य से जितने भी कार्य हो रहे हैं वह अभी किसी का बिल पास नहीं हो रहा है तो कार्य पूर्ण माना ही नहीं जा सकता मार्च के बाद कोई बिल ही पास नहीं हुआ है 

*राजेश यादव रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खोडरी न. 2*

*इस मामले की जानकारी के लिए ग्राम पंचायत खोडरी न. 2 के सचिव रमेश केवट से बात करना चाहे तो उनका मोबाइल बन्द होने के कारण बात नही हो पाई।*

आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हो रही है मैं पूरे मामले को अभी दिखवा लेता हूँ

*व्ही एम मिश्रा सीईओ जनपद अनूपपुर*



अग्नि सुरक्षा निर्देश मात्र कुछ दिन के लिए दिखावा है - कैलाश तिवारी


शहडोल

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला योजना समिति के सदस्य कैलाश तिवारी ने भोपाल मेडिकल कॉलेज में हुए अग्नि दुर्घटना के बाद प्रदेश भर में अग्नि सुरक्षा के लिए दिए जा रहे निर्देश एवं उनके पालन कराए जाने के लिए संदर्भ में कहा है कि यह सब कुछ दिन के लिए दिखावा है। बाद में सब कुछ पहले जैसा  ही चलता है जैसा कि सीधी जिले में बस दुर्घटना के उपरांत पूरे प्रदेश भर में बसों में सुरक्षा के निर्देश दिए गए थे तथा परिवहन विभाग ने एक-दो दिन के अंदर ही हजारों बसों का चालान कर वाहवाही लूटी थी परिवहन मंत्री तक रोड में आकर कार्यवाही करने लगे थे और अब फिर से पूरे प्रदेश भर में बसें पूर्णता लापरवाही से पहले जैसी चल रही है। किसी को सीधी की गंभीर बस दुर्घटना की याद नहीं है।

 इसी प्रकार भोपाल मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद दिखावे के लिए यह सब किया जा रहा है। कुछ दिनों बाद सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। जब सरकारी बिल्डिंग  बनती हैं तो उन बिल्डिंगों में अग्नि सुरक्षा के मानक का पालन नहीं होता है निर्माण विभाग के इंजीनियर निर्माण के समय उसका प्रावधान क्यों नहीं रखते।

   उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि प्राइवेट संस्थाओं की भवनों की क्या स्थिति होगी। शहडोल ही नहीं पूरे प्रदेश के अधिकांश सरकारी भवनों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं है। बड़े-बड़े सरकारी आयोजन भगवान भरोसे हो रहे हैं। ऐसे में आम जनता से क्या अपेक्षा की जाए।

 सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश तिवारी ने प्रदेश शासन के मुख्य सचिव से मांग की है कि सुरक्षा के मानक  का चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग  के एक अधिकारी को जिम्मेदार बनाया जाए ताकि कभी भविष्य में कोई दुर्घटना हो तो उसकी जिम्मेदारी उसके ऊपर दी जा सके ।अभी यह देखा जाता है कि बड़ी बड़ी घटनाएं हो जाती हैं कोई जिम्मेदार नहीं होता है ।सब बच कर निकल जाते हैं। दिल्ली के अंसल बंधुओं के उपहार सिनेमा हॉल अग्निकांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा और करोड़ों रुपए का जुर्माना किया गया यह एकमात्र उदाहरण है ।

अन्यथा जनता को दिखावे के लिए कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाता है तथा कुछ दिनों बाद उन्हें बहाल कर फिर अच्छी पदस्थापना मैं पदस्थ कर दिया जाता है। क्योंकि वह सीधे तौर पर दोषी नहीं होते हैं।

नगरपालिका उपाध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाने एसडीएम को लिखा पत्र


*नगर पालिका की चेतावनी के बाद भी व्यापारी सड़क पर लगा रहे दुकान*

अनूपपुर । नगर पालिका बिजुरी अंतर्गत मुख्य बाजार में सड़क पर अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम को पत्र लिखते हुए कार्यवाही की मांग की है । जिससे जनसामान्य को आवागमन में हो रही असुविधा का सामना न करना पड़े ।

नगर पालिका उपाध्यक्ष बिजुरी सतीश शर्मा ने 16 नवंबर को एसडीएम कोतमा को पत्र लिखते हुए आग्रह किया कि बिजुरी नगर पालिका के हनुमान मंदिर से रेलवे स्टेशन एवं हनुमान मंदिर से काली मंदिर तथा पीपल तिराहा तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया जाए । ज्ञात हो कि यह नगर का मुख्य मार्ग है जहां स्थानीय व्यवसायियों के द्वारा दुकानों को सड़क तक लगाए जाने से दोनों तरफ से यह मार्ग पूरी तरह से संकीर्ण हो चुका है । जिस पर आमजन का आवागमन मुश्किल पड़ जाता है । गुरुवार को बाजार वाले दिन तो इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों तथा पैदल चलना भी मुश्किल पड़ जाता है ।

*चेतावनी के बाद भी नहीं माने व्यापारी*

सड़क पर स्थानीय व्यवसायियों तथा ठेला लगाने वाले व्यापारियों के द्वारा दुकान को आगे बढ़ाते हुए सड़क के हिस्से पर सामान रखे जाने से दोनों ओर से सड़क संकीर्ण हो गई है। जिस पर नगर पालिका के द्वारा पूर्व में व्यवसायियों को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है । इसके बाद भी व्यापारी अपनी दुकाने सड़क पर लगा रहे हैं ।

*प्रशासन और पुलिस बल से मांगा सहयोग*

नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा के द्वारा लिखे गए पत्र में यह भी उल्लेखित करते हुए बताया गया है कि उक्त मार्ग पर सड़क पर दुकान एवं ठेला लगने की वजह से आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। कुछ व्यवसायियों के द्वारा दुकान के सामने वाहन पार्क दिया जाता है । जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं । जिस पर प्रशासन एवं पुलिस बल से सहयोग मांगते हुए अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget