नवविवाहिता घर मे फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात


अनूपपुर/भालूमाड़ा

भालूमाड़ा अमन चौक निवासी नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के अमन चौक वार्ड नंबर 16 की रहने वाली एक नवविवाहिता महिला सोनिया सिंह पति सुनील सिंह उम्र 20 वर्ष ने की बीती रात्रि अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी थाना भालूमाड़ा पुलिस को लगने के पश्चात मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ की गई है वहीं घटना को लेकर सोनिया सिंह गौड़ के परिजन छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से 15 नवंबर 2021 को थाना भालूमाड़ा में पहुंचकर ससुराल पक्ष वालों पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं सोनिया सिंह उनके परिजनों का कहना है कि 2021 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सोनिया की शादी सुनील सिंह और के साथ हुई थी और उसके बाद से पति और उसके परिवार के द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाता रहा जिसके कारण से महिला ने आत्महत्या कर ली वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है।

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर/भालूमाड़ा

ग्राम पंचायत चुकान में 17 वर्षीय लड़की ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुकान की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की कुमारी मुस्कान गुप्ता पिता कामता प्रसाद गुप्ता ने 15 नवंबर 2021 की बीती रात्रि अपने घर के परछी में दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिस दौरान मृतिका ने फांसी लगाई उस दौरान उसके परिवार के लोग गांव के ही एक कार्यक्रम में गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था इसी दौरान कुमारी मुस्कान गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना थाना भालूमाड़ा पुलिस को मिलने के पश्चात मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है।

स्वास्थ विभाग टीम की कार्यवाही 3 फर्जी क्लीनिक सील कर नोटिस चस्पा किया


अनूपपुर

 आज अनूपपुर अनूपपुर में स्वास्थ्य टीम की कार्यवाही की खबर आ रही है जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी एस. सी. राय के साथ खंड चिकित्सा अधिकारी प्रवीण शर्मा की संयुक्त टीम ने 3 क्लिनिक सील की वही एक फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक में नोटिस चस्पा की।

अल्टरनेट मेडिसिन के प्रक्टिसनर जो कि मेडिकल काउंसिल से अधिकृत भी नहीं हैं और ये सभी एलोपैथिक प्रैक्टिस के पात्र ही नही है बाबजूद धड़ल्ले से गैर कानूनी तरह बीते कई सालों से क्लिनिक संचालित कर रहे मरीजो से मोटी रकम लूट के आशियाना बनाने बाले ये फर्जी डॉक्टर अनजान लोगों का गलत इलाज कर रहे, मौत का तांडव खेल रहे ये फर्जी डॉक्टर के पास ऐसे कांच के इंजेक्शन मिले जो कि संक्रमण फैला सकते थे घातक बिमारिओ को न्योता दे रहे है।

*कई पर हुई कार्यवाही*

जिले में स्थिति अरविंद राठौर जो मैक्स हेल्थ केयर के नाम से हरि बर्री फाटक के पास स्थित क्लीनिक एवं चांदसी दवाखाना विश्वाश नाम के व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था, जो कालेज रोड और एक सामतपुर वार्ड नंबर 6 में स्थित है के साथ डॉ प्रभात त्रिपाठी बस स्टैंड़ अनूपपुर के यहां नोटिस चस्पा किया गया है ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget