पैसेंजर ट्रेनों के सामान्य टिकट सहित परिचालन को लेकर रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर/कोतमा

आज कोतमा नगर के सैकड़ो व्यापारी आमजन व युवाओं ने कोतमा रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल प्रबंधक बिलासपुर के नाम पैसेंजर ट्रेनों को प्रारंभ करने व रिजर्वेशन सिस्टम को समाप्त कर सामान्य टिकट में परिचालन को लेकर ज्ञापन सौंपे व्यापारियों ने एक जुट होकर रेल मंडल से यह बात रखे कि कोरोनाकाल के समय मार्च 2020 और 2021 में लॉकडाउन के कारण जिन ट्रेनों का परिचालन कोरोना की गाइड लाइन के कारण बंद किया गया था। कोविड-19 के कारण व्यापारी और छात्रों के आवागमन की सुविधा लगभग ठप हो गई है जिस कारण से छात्रों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वही ट्रेनों के परिचालन बंद हो जाने से पूरा व्यापार चौपट है व महंगाई भी चरम पर हो गई है। आवागमन की समश्या अलग खड़ी है। 

*मार्च 2020 से बंद है लोकल ट्रेन*

लोकल बन्द पड़ी ट्रेनों के परिचालन न होने के कारण जनता परेशान है। जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो से जिला मुख्यालय,शहडोल, उमरिया कटनी बिलासपुर जबलपुर तक कोर्ट कचहरी,स्कूल कॉलेज,चिकित्सालय व अन्य कार्य से प्रतिदिन यात्रा करने वाले सैकड़ो यात्री प्रभावित व परेशान है। लोकल ट्रेनों के परिचालन बन्द होने से एक तो आवागमन की समस्या है दूसरे यात्रियों पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। फिलहाल सिर्फ अम्बिकापुर दुर्ग, चिरमिरी बिलासपुर, अम्बिकापुर जबलपुर ट्रेन संचालित हैं। बाकी चिरमिरी- कटनी ,चिरमिरी- चंदिया, अंबिकापुर- शहडोल, चिरमिरी-रीवा  बन्द है।

*सामान्य सीट में रिजर्वेशन के नाम पर रेलवे कर रही अनुचित वसूली* 

लोकल ट्रेनों को बन्द कर रेलवे में सामान्य टिकट सेलिंग को बन्द कर रिजर्वेशन सिस्टम लागू करने से आम जन परेशान हैं। बिजुरी राजनगर चिरमिरी जमुना कोतमा क्षेत्र

कोयलांचल क्षेत्र है जहाँ से सरकार को अरबो रुपये राजस्व प्राप्त होते हैं मगर सुविधा के नाम कुछ भी नही है। आज भी नागपुर भोपाल दिल्ली जैसे शहरों के लिए इस क्षेत्र से सीधी रेल सेवा नही है।  ले देकर छह जोड़ी ट्रेनों के अप डाउन परिचालन बस की सुविधा क्षेत्रीय जनता के पास थी जो कोरोनाकाल से बन्द है।कुछ पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस का नाम देकर पैसेंजर की तरह चलाकर,तीन से चार गुना किराया रेलवे वसूल रही है। जनरल बोगी की सामान्य सीटो का नम्बर एलाट कर रिजर्वेशन का किराया वसूला जा रहा है। 

*ये रहे उपस्थित*

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनिल गुप्ता, कोतमा विकास मंच अध्यक्ष, अख्तर हुसैन बोहरा,राजेश खटोड़,प्रदीप उपाद्याय,दीपेश जैन,राजकमल तिवारी, अनुज जैन,निपेन्द्र सिंह,पिक्कू जैन सत्कार, अजय ताम्रकार,प्रदीप मिश्रा,रामभुवन,पुनीत सेन सहित नगर के व्यापारी युवा जन उपस्थित रहे।

जर्जर आंगनबाड़ी कई माह से बंद, कल से कैसे होगी नौनिहालों की पढ़ाई

*20 माह बाद भी बच्चे नही जा पाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बाल शिक्षा पर लगा ग्रहण, अधिकारियों को नही है पता*


अनूपपुर

कोरोना काल के लगभग 18 माह के बाद बडी मुश्किल में आंगनबाड़ी केंद्र की शुरुआत आज से होने वाली है जिससे पढ़ने वाले बच्चे खुश है और अविभावकों को लगा कि अब उनके बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में फिर से पढ़ाई कर सकेंगे मगर अनूपपुर जिले के बेलिया बड़ी आंगनबाड़ी केंद्र 51 जर्जर अवस्था होने के कारण कभी भी गिर सकता है जिस कारण से यह आंगनबाड़ी केंद्र को कई माह पहले से बंद कर दिया गया था अब जब आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के आदेश हुए तो जर्जर अवस्था मे आंगनबाड़ी केंद्र 51 कैसे खुल पायेगा और जिसके कारण बच्चें आंगनबाड़ी केंद्र में नही पढ़ पाएंगे पहले कोरोना के कारण बच्चे घर पर ही रहकर मजबूरी में समय को व्यतीत करना पड़ा अब बिल्डिंग की जर्जर अवस्था के कारण घर पर ही समय काटने को मजबूर रहेंगे और  नौनिहालों की पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा हैं। इस मामले की जानकारी क्या जिले और विकासखंडों के अधिकारियों को नही है क्या जब आज पूरे मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी खुल गए हैं तो इस जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की सुध अधिकारियों नही लिए अगर चाहते तो इस केंद्र की वैकल्पिक बनाकर इस केंद्र की शुरुआत ग्राम पंचायत में कही करवा सकते थे सरकार करोड़ो रूपये खर्च करके बाल शिक्षा की नींव आंगनबाड़ी केन्द्र की शुरुआत की गई मगर लापरवाही के कारण योजनाओं को पलीता लग रहा है।18 माह से कोरोना काल मे बच्चो की पढ़ाई न होने से शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है विद्यालय में पढ़ने वालों बच्चो की ऑनलाइन पढ़ाई करवाकर कुछ हद तक तो शिक्षा का स्तर सुधारने का प्रयास हुआ मगर आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षा के स्तर में कोई सुधार नही हो पाया और अब आंगनबाड़ी केंद्र 51 के बच्चो के शिक्षा जा स्तर अब कैसे सुधरेगा इस पर सवालिया निशान लग रहा हैं।

*इनका कहना हैं*

आंगनबाड़ी केंद्र 51 की स्थिति खराब होने के कारण कई माह से बंद है जिसकी जानकारी सुपरवाइजर को दी जा चुकी है।

*शशि मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेलिया बड़ी*

आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है जिसकी जानकारी जिले के उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है

*श्यामा कुशवाहा आंगनबाड़ी सुपरवाइजर*

मुझे इस मामले की कोई जानकारी नही है कल ही किसी का मेरे पास कॉल आया था तो मैंने सुपरवाइजर से जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बोल दिया हूँ अगर बिल्डिंग की हालत जर्जर हैं तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी।

*विनोद परस्ते जिला महिला बाल विकास अधिकारी अनूपपुर*




अवैध धान कालाबाजारी अवैध भंडारण पर पुलिस व विभाग की संयुक्त कार्यवाही


अनूपपुर

किसानों से सस्ते दामों पर धान की फसल खरीद के कालाबाजारी करने पर तुले माफियाओं के विरुद्ध पुलिस वा संभागीय उड़नदस्ता मंडी समिति के द्वारा कार्यवाही की गई है, आपको बता दें कि गांव गांव जाकर छोटे-छोटे किसानों से औने पौने दामों पर इनके फसल को खरीद लिया जाता है बिना मंडी टैक्स चुकाए धान की कालाबाजारी की जाती है नियम तो यह है कि जो भी गांव में छोटे बड़े व्यापारी धान खरीदने का काम करते हैं उन्हें मंडी से लाइसेंस या फिर रसीद लेकर ही धान खरीदना चाहिए, लेकिन राजस्व की चोरी करते हुए धान की खरीदी कालाबाजारी की जाती है ! इसी कड़ी पर पुलिस व मंडी समिति के द्वारा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई है फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर कमलेश साहू पिता गोपाल दास साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम छिल्पा ,अभिमन्यु पिता रमेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छिल्पा के द्वारा धान से लदे वाहन ले जाए जा रहे हैं मौके पर जाकर जांच की गई तो धान संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले इसकी सूचना पुलिस ने संभागीय उड़नदस्ता को दी मौके पर पहुंचे संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने सभी पहलुओं की जांच की जिसमें मंडी टैक्स की रसीद नहीं पाए जाने पर मंडी समिति अधिनियम 1972 की धारा 1972 (4) के तहत  78875 व  13905 में दंडित मंडी शुल्क वसूल किया गया गौरतलब है कि इस कार्यवाही से धान की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं पर हड़कंप मचा है साथ ही  धान की कालाबाजारी व राजस्व चोरी पर भी रोक लगेगी !

*इनका कहना है*

कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बिना मंडी टैक्स चुकाए धान का परिवहन किया जा रहा है हमने इसकी सूचना मंडी समिति उड़नदस्ता को दी वह साथ में जाकर कार्यवाही की है !

*सुमित कौशिक चौकी प्रभारी फुनगा*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget