जन अभियान परिषद का तीन दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न


*जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय पहुँचे अमरकंटक*

*श्री नर्मदे हर सेवा न्यास में किया पौधारोपण*

अनूपपुर/अमरकंटक

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक में  आयोजित संभाग स्तरीय तीन दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय एवम कार्यपालक निदेशक धीरेंद्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया उक्त प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन नवांकुर समृद्धि सृजन संवाद दृष्टि विस्तार योजनाओं के बारे में तथा सीएमसीएलडीपी कोर्स के स्वरूप व कार्य हेतु रणनीति निर्माण संबंधी सुझावों के विषय में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें रीवा शहडोल सागर संभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया! समापन के समय जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त)श्री विभाष उपाध्याय ने कहा कि सभी अपने कार्यक्षेत्र में अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करें  अपने क्षेत्र मर एक श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें और जन अभियान के मूल मंत्र साथ चले व साथ बढ़े को आत्मसात करते हुए कार्य करें।। कार्यपालक निदेशक श्री धीरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक विकाशखण्ड की एक अलग कार्ययोजना बनाकर विकाशखण्ड समन्वयक कार्य करे एक ग्राम चयनित कर समग्र ग्राम विकास ,आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश हेतु उस पर कार्य करें।श्री श्री रावतपुरा सरकार की उपस्थिति में आप दोनों माँ नर्मदा की उद्गम स्थली में आयोजित संध्या आरती में  सम्मिलित हुए व पूजन अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख व सम्रद्धि की कामना की इस दौरान पुलिश अधीक्षक श्री अखिल पटेल  भी उपस्थित रहे।।आपकी गरिमामयी उपस्थिति में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं संभाग समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक को तीन दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया!इस मौके पर जन अभियान परिषद के उपनिदेशक श्री अमिताभ श्रीवास्तव जन अभियान परिषद अनूपपुर जिलासमन्वयक श्री उमेश पाण्डेय भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे उपाध्यक्ष महोदय व कार्यपालक निदेशक महोदय द्वारा न्यास परिसर में पौधारोपण भी किया गया।


जंगली हाथियों के कारण सड़क पर लगा जाम मौके पर वन विभाग की टीम मुस्तैद


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के पीपर डोल जंगल की ओर से कुहका की ओर हाथी के झुंड आज लगभग 5 बजे देखा गया कि जहां पर नेशनल हाइवे रोड पीपर डोल के पास आमाडांड ओसीएम के पास आज मनेंद्रगढ़ की ओर से मंगलम बस पेंड्रा की ओर जा रही थी तभी लगभग 40 हाथियों का दल का आज लगभग 5 सड़क क्रॉस करके निकल रहा था जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया था वहीं पर वन विभाग की सारी टीमें मौके पर पहुंचकर कोई अप्रिय घटना न हो जाये पूरी तरह सतर्क रहकर लोगों को सतर्क किया गया स्थाई ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है कि 2 माह से हाथी के आतंक फुलवारी टोला, फुलकोना, खोडरी, आमाडांड, टाकी, मलगा, पर ग्रामीणों को आज डर का माहौल है। इस क्षेत्र में लगातार हाथियों का दल देखा जा रहा हैं किसानों की बहुत सारी फसलों का नुकसान होने के साथ घरों को तोड़ दिया गया है।

योगासन प्रयोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त जिले का नाम किया रोशन  


अनूपपुर         

द्वितीय राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप जो भुवनेश्वर में संपन्न हुआ आज माननीय वेद प्रकाश शर्मा अध्यक्ष मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव दिनेश ठाकुर  टीम मैनेजर श्री सचिन तिवारी एवं टीम के कोच शिवम गुप्ता तथा सभी प्रतिभागियों के साथ पुरी वलसाड ट्रेन से भोपाल जाते समय अनूपपुर जंक्शन पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा पतंजलि योग समिति जिला अनूपपुर के द्वारा मध्य प्रदेश की योगासना टीम को स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन श्री हरि नारायण पांडे सचिन मीना गुप्ता कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ठाकुर गुप्ता सह सचिव दीप्ति जैस्वाल एवं मीडिया प्रभारी एवं सदस्य सुमिता शर्मा सदस्य श्रीमती विमला पटेल एवं सदस्य मनोज पांडे के द्वारा स्वागत किया गया विदित हो अनूपपुर जिले से भी 10 प्रतिभागियों ने राज्य स्तर तक राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन दिखाया था आने वाले समय में जिला एवं राज्य स्तर के योगासन एसोसिएशन बच्चों को योगासन के प्रति उनके रुझान के लिए प्रयासरत हैं और अगले सत्र में बेहतर करने का हर संभव प्रयास करेगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget