मृत मुन्ना बैगा के शव का पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार


 अनूपपुर

14 नवंबर 2021 जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 04 नवंबर से गंभीर रूप से बीमारी के कारण अनूपपुर के वार्ड नंबर 09 तिपानखोली निवासी 50 वर्षीय मुन्नाा पिता स्व,बाबूलाल बैगा जिसके मा,पिता एवं पत्नी की पूर्व में ही मौत के कारण अकेले रहता रहा है की उपचार दौरान 12-13 नवंबर की मध्य रात्रि मृत्यु होने पर ड्यूटी डॉक्टर राजीव मोगरे की सूचना पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सहा,उपनिरीक्षक आनंद तिवारी द्वारा परिजनों की पहचान के पूरे प्रयास किए गए किंतु  2 दिनों के मध्य मृतक मुन्ना बैगा के अन्य कोई परिजन ना होने वह अकेले ही अनूपपुर नगर के सोसाइटी एवं सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम कर अपना जीवन यापन करने की जानकारी मिली,जिस पर मृतक के शव का पुलिस द्वारा पी,एम, कराने बाद नगर पालिका अनूपपुर के जेसीबी तथा नगर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल,वार्ड नंबर 5 पार्षद रामाधार बैगा एवं सफाई कर्मचारियों की मदद से सामतपुर में स्थित शांतिधाम में मृतक के शव का हिन्दू रीति रिवाज से  सुरक्षित स्थान पर दफनाया गया।

सड़क हादसा बोलेरो से मोटरसाइकिल टकराई 1 की मौत 1 घायल


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपराहा मोड़ में ग्राम शिवरी चंदास से किर्गी खन्नाद जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गए एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा दूसरे को एंबुलेंस से पुष्पराजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसको गंभीर चोटें आई हैं एवं दाहिना पैर टूट गया है। घायल युवक का नाम ललित कुमार मार्को उम्र 22 वर्ष है ग्राम  किर्गी खन्नाद का रहने वाला है किसी भी व्यक्ति को इनके परिजनों के बारे में जानकारी नही हो पाई है।

अग्रसेन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समाज द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन


अनूपपुर/कोतमा

कोरोना  के चलते ब्लड की हो रही कमी को दूर करने के लिए अग्रसेन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समाज के द्वारा शनिवार को अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । 

अग्रवाल समाज ने शनिवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर  शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया सबसे बड़ी बात यह थी कि इनमें 10 से 12 महिलाओं ने आगे आकर रक्तदान किया । लीनेश क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण गोयनका ने भी आगे आकर रक्तदान किया और उन्होंने कहा कि हमें मानव सेवा के लिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए हमारे थोड़े से खून देने से अगर किसी की जान बचती है तो इससे बड़ा पुण्य और कुछ नहीं है इसलिए सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए । इस दौरान सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए सेवादारों ने मास्क व दस्ताना पहन रखा था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget