बाल दिवस पर चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चों से दोस्ती कार्यक्रम का किया आयोजन 


अनूपपुर/कोतमा

14 नवम्बर को चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत  बाल दिवस के दिन रेलवे परिसर अनूपपुर के सभा कक्ष में आरपीएफ , जीआरपी एवं टीटी अधिकारियों के साथ चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए परिचर्चा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपीएफ अधिकारी  बिषन सिंह उप निरीक्षक आरपीएफ अनूपपुर  के द्वारा किया गया। चाइल्ड लाइन डायरेक्टर सुशील कुमार शर्मा के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। सभी अधिकारियों ने अपने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके कारण चाइल्ड लाइन टीम एवं रेलवे सुरक्षा के बीच बेहतर तालमेल हो सके। चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शुक्ला ने कार्यक्रम में जुड़े अधिकारियों को चाइल्ड लाइन 1098 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। परिचर्चा के पश्चात हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे सभी ने हस्ताक्षर कर बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के संदेश में बल प्रदान किया। कार्यक्रम में आरपीएफ अधिकारी बिषन सिंह, चाइल्ड लाइन डायरेक्टर सुशील कुमार शर्मा, चाइल्ड लाइन अनूपपुर केंद्र समन्वयक कपिल शुक्ला , चाइल्ड लाइन काउंसलर मधु साहू, टीम मेंबर जसवंत, सरोज,उत्तरा एवं मानाराम भरिया    एवं रेलवे पुलिस बल के साथ टीटी उपस्थित थे।

बाल दिवस पर NSUI ने बच्चो को वितरित किये कॉपी और पुस्तक


अनूपपुर

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अनूपपुर के जिलाध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में एवं मध्य प्रदेश एन.एस.यू.आई. प्रभारी श्री नितिश गौड़ जी एवं मध्य प्रदेश एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर नेहरू जी की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जरूरत मंद बच्चों को कॉपी पुस्तक वितरित किया गया! उक्त कार्यक्रम में एनएसयूआई  जिला महासचिव सचिन पटेल एवं दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

अक्षय नवमी पर अग्रवाल समाज कोतमा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

*“रक्तदान महादान” का संकल्प लेकर महिलाएं, पुरुषों व युवकों ने किया रक्तदान*


अनूपपुर/कोतमा

आंवला नवमी व अक्षय नवमी के अवसर पर कोतमा नगर में स्थित श्री अग्रसेन धाम में अग्रवाल समाज की संस्था *“अग्रसेन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति”* द्वारा सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गए. जिसमें कुलदेवी माता लक्ष्मी और भगवान अग्रसेन के पूजन हवन के पश्चात विविध धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुए, साथ ही अग्रवाल समाज द्वारा *“⛑️ मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति ®⛑️”* के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया. जिसमें महिलाओं, पुरुषों व युवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए व रक्तदान किये.

अनूपपुर जिला रक्तकोष द्वारा, अनूपपुर जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय जी के मार्गदर्शन व सूक्ष्म संरक्षण में, रक्तदान संग्रहित किया गया. शिविर में कोतमा खंड चिकित्साधिकारी डॉ के एल दीवान, अनूपपुर रक्तकोष प्रभारी श्रीमती डॉ स्नेहा वर्मा, अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ अंशूल सिंह - मनेंद्रगढ़, कोतमा के डॉ आशीष शिवहरे, अनूपपुर जिला रक्तकोष टीम, मां नर्मदा समिति के संस्थापक संचालक श्याम सुन्दर बगड़िया, सचिव विपुल गोयनका, विधि विधाई कार्य प्रभारी गणेश अग्रवाल (वरिष्ठ अधिवक्ता) आदि उपस्थित रहकर रक्तदान कार्य संपन्न हुआ.

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल गुड्डू व रक्तदान प्रभारी विपुल गोयनका ने जानकारी दी कि “अग्रसेन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति” एक रजिस्टर्ड संस्था है, जो समय समय पर सामाजिक व सांस्कृतिक व समाजसेवी कार्य आयोजित करती है. इसी परिप्रेक्ष्य में आज अक्षय नवमी के पर्व पर रक्तदान शिविर लगाकर समाज के द्वारा 25 यूनिट रक्तदान किया गया है. आपने कहा कि आज के रक्तदान से उत्साहित होकर हम अग्रवाल समाज का आगामी रक्तदान शिविर न्यूनतम 50 से 100 यूनिट रक्तदान का करेंगे.

कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल और अग्रवाल युवा मंच का सहयोग सराहनीय रहा.

प्रत्येक रक्तदाता को अनूपपुर जिला रक्तकोष द्वारा रक्तदान प्रशंसा प्रमाण पत्र व रक्तदान प्रतीक स्वरूप चाबी छल्ला (की रिंग) तथा अग्रवाल समाज द्वारा भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया.

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget