रीता गुप्ता लीनेश क्लब की अध्यक्ष चुनी गई, शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न


अनूपपुर/कोतमा

ललीनेश क्लब  के पद ग्रहण होटल राधिका के सभागार में  बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत लीनेश क्लब की एरिया ऑफिसर श्रीमती कृष्णा सोनी के द्वारा पूजन अर्चन कर शुरुआत की गई । अध्यक्ष लीनेश श्रीमती रीता गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने सत्र में किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही सहयोग के लिए सदस्यों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर 5 नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई । सचिव साई गीता ने वर्ष 2020, 21 में किए गए परिवारिक एवं सेवा कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और नए सदस्यों को सतना से  आई एरिया ऑफिसर श्रीमती कृष्णा सोनी  ने शपथ दिलाकर परिवार में सम्मिलित किया ।अध्यक्ष लीनेश श्री मती रीता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना की महामारी के  हमारे क्लब के द्वारा  लोगों को जागरूक करना मास्क वितरण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गरीब बस्तियों में जाकर राशन का किट वितरण सहित अन्य कार्य क्लब की बहनों के द्वारा किया गया।  हर प्रकार से लोगों की मदद करना हमारे क्लब का उद्देश्य है हमारे क्लब की बहनों के द्वारा वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य किए गए हैं नवरात्रि पर्व पर कन्याओं को भोजन दशहरा जुलूस में सभी दर्शनार्थियों को निस्वार्थ भाव से उन्हें प्रसाद वितरण किया गया उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की मदद करने से ही हमें आत्मीय संतोष मिलता है । लीनेश डॉ श्रीमती संगीता प्रजापति ने कहा कि जब मेरी पोस्टिंग कोतमा अस्पताल में हुई थी तब मुझे बड़ा अटपटा महसूस हो रहा था मेरी अंदर से इच्छा थी कि मैं गरीबों की सेवा निस्वार्थ भाव से कर सकूं लेकिन जब मैं लीनेश क्लब की बहनों से मिली और क्लिप से जुड़ गई तो मुझे गरीबों की सेवा करने का मौका मिला और मैं बड़े ही अंतरात्मा से जुड़कर सेवा कर पाती हूं ऐसा लीनेश क्लब के सदस्यों के साथ जुड़ने से हुआ । लीनेस क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण गोयनका ने कहां की 3 वर्ष पूर्व हम लोगों ने लीनेश क्लब का गठन किया था और हमें गरीबों की सेवा करने का अच्छा अवसर मिला कोरोना कॉल में जहां लॉकडाउन था और लोग घरों से निकलना पसंद नहीं करते थे तब हमारी क्लब की बहनों ने गरीब बस्तियों में जाकर गरीबों को राशन किट ठंड के कपड़े वितरण किए कोरोना वारियर्स डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी हमारे क्लब की बहनों के द्वारा किया गया गरीब कन्या की विवाह के लिए भी हमारे क्लब के द्वारा मदद की गई उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष लीनेश श्रीमती मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा  ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा का रूप की प्रशंसा की एवं मंडल के आगामी सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला । लीनेश क्लब की  श्री शिल्पा जैन ने अंत मैं सभी लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया । लीनेश  एरिया ऑफिसर श्रीमती कृष्णा सोनी ने अध्यक्ष श्रीमती रीता गुप्ता को टियारा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया श्रीमती कृष्णा सोनी ने कहा कि अनेकता में एकता है अगर हम सब लोग मिलकर सेवा भाव से कार्य करेंगे तो हम लोग सफल होंगे उन्होंने क्लब की सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके अच्छे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन लीनेश श्रीमती नीलू जैन ने किया इस अवसर पर लीनेश श्रीमती रमा सोनी नीतू अग्रवाल बबीता गुप्ता निशा गुप्ता अंजू गुप्ता रुचि सिंह छाया सोनी रजनी सोनी अनुराधा गहरवार तृप्ति सिंह मीरा शर्मा उपस्थित रही।

MP CG बेस्ट डांसिंग एव मॉडलिंग कॉम्पिटिशन प्रतियोगिता 20 नवंबर को

*डांस के कला प्रेमी के लिए एक सुनहरा मौका, 15 नवंबर तक हो सकेगी इंट्री पूरी जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर* 


अनूपपुर/मनेन्द्रगढ़

एम पी सी जी बेस्ट डांस कॉम्पिटिशन के बैनर तले डांस प्रतिभागियों के लिए अपनी कला दिखाने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है एम पी बेस्ट डांसिंग एवं मॉडलिंग कॉम्पीटिशन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 नवंबर 2021 शनिवार को सुबह 11 बजे सांस्कृतिक भवन विवेकानंद कॉलेज के पास अम्बिकापुर रोड़ नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है इस कार्यक्रम का आयोजन इवेंट ऑर्गनाइजर शिवांकी मिश्रा के द्वारा किया जा रहा हैं। डांस कॉम्पिटीशन में सीनियर और जूनियर 2 ग्रुप रखा गया है जिसमे 5 वर्ष से लेकर 35 वर्ष लोग भाग ले सकते हैं डांस में 500 पांच सौ रुपये इंट्री फीस रखी गयी है सीनियर ग्रुप में प्रथम इनाम 5100 द्वतीय इनाम 2100 एवं तृतीय इनाम 1100 रुपये रखा गया है वही जूनियर ग्रुप में प्रथम इनाम 2100 द्वितीय इनाम 1100 एवं तृतीय इनाम 500 रुपये रखा गया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए लेडीज रैंप वाल्क का आयोजन भी किया जा रहा हैं जिसमे 25 वर्ष से ऊपर की सभी महिलायें भाग ले सकती हैं इसकी इंट्री फीस 500 पांच सौ रुपये रखी गयी है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी 15 नवंबर तक इंट्री फीस जमा करके कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करवा सकते हैं कार्यक्रम में भाग लेने के लिए या और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए शिवांकी मिश्रा मोबाइल नंबर 9329264754, 9340544675 में संपर्क कर सकते है।


*कार्यक्रम के प्रायोजक*

राजू केशरवानी, ऋषि सराफ, बाल्मीक , मेवा लाल जोयल्र्स, मनोज आग्रवल, श्याम जोयल्स, लखन श्रीवास्तव, सनी प्रेम पूर्व श्याम बिहारी, नैन सूप मोती मान,सिकन्दर खान, धर्मेंद्र पटवा, वेंकटेश सिंह, रफीज मेमोन, गुलाब कमरों डॉ विनय जैसवाल

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*

 गुलाब कमरों विधायक भरतपुर विनय जैसवाल विधायक  मनेन्द्रगढ़, सुनील सराफ विधायक कोतमा, प्रभा पटेल नगर पालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़, एवं बृजेश गौतम भाजपा जिलाध्यक्ष अनूपपुर होंगे


*कार्यक्रम के अतिथि*

इसके अलावा मनीषा सिंह विधायक जैतपुर, जय सिंह मरावी विधायक जयसिंहनगर, श्याम बिहारी पूर्व विधायक, मनोज अग्रवाल पूर्व विधायक कोतमा, कृष्ण मुराली तिवारी उपाध्यक्ष नगरपालिका मनेन्द्रगढ़, पुरूषोत्तम सिंह नगरपालिका अध्यक्ष बिजुरी, मोहनी वर्मा अध्यक्ष नगरपालिका कोतमा, प्रभात मिश्रा उपाध्यक्ष नगरपालिका कोतमा, राधेश्याम खेड़िया बिजुरी, लवकुश शुक्ला, राजेश शर्मा, राजू केशरवानी, बाल्मीक ज्वेलर्स, श्याम ज्वेलर्स, मेवा लाल ज्वेलर्स, हजारी लाल सनी प्रेम, लखन श्रीवास्तव वेंकटेश सिंह, राजेश जैन, चन्द्रभान मिश्रा, मनीष गोयनका, मनोज सोनी, संदीप शिवहरे, रमाकांत शुक्ला, रवि सोनी, राजेश सोनी, मीना चटर्जी, शालिनी सरावगी, अंकित सिंह, शिल्पी आग्रवल, जितेन्द्र सोनी, आनंद पाण्डेय, राजेश गौतम, डॉ गुड़िया, अतुल मेडिकल  राकेश गुप्ता, राजेश शर्मा एडवोकेट, रामअवध सिंह, जैकी सराफ, धर्मेन्द्रा तिवारी




अंधी हत्या का पर्दाफाश, मंगेतर से बात करने की संदेह पर किया था हत्या, 2 गिरफ्तार


*ढाई माह पूर्व हत्या कर जंगल में दफनाये थे लाश*

अनूपपुर/भालूमाड़ा

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

बाली सिंह पिता शोभलाल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रक्सा चैकी फुनगा थाना भालूमाड़ा का दिनांक 31.08.2021 से घर से लापता था। जिस पर थाना भालूमाड़ा में गुम इंसान क्रमांक 37/21 कायम कर जाॅच में लिया गया था।

गुम इंसान जाॅच के दौरान दिनांक 11.11.2021 को शोभलाल सिंह पिता गंगा सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम रक्सा थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि उसके लड़के बाली सिंह कोे कोई अज्ञात व्यक्ति हत्या कर पास के जंगल में दफना दिया है। 

उक्त सूचना की तस्दीक हेतु चौकी प्रभारी फुनगा उनि0 सुमित कौषिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुॅचकर देखे तो एक स्थान पर कुछ नर्म मिट्टी दिखाई दी, देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इस स्थान पर गड्ढ़ा खोदकर किसी को दफनाया गया है। संदेह होने पर नायब तहसीलदार अनूपपुर की उपस्थिति में उत्खनन की कार्यवाही करवाई गई। उत्खनन की कार्यवाही करवाने पर एक अध-सड़ी मानव कंकाल निकला, जिसकी पहचान सूचनाकर्ता शोभलाल सिंह के द्वारा अपना लड़का बाली सिंह के रुप में किया गया। जिस पर थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 444/21 धारा 302, 201, 34 ताहि0 कायम कर विवेचना   प्रारंभ किया गया। 

उक्त सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये डीएसपी अजाक श्री रामनार्थ आर्मो के मार्गदर्षन में चैकी प्रभारी उनि0सुमित कौषिक नेतृत्च में विषेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया । 

विषेष टीम द्वारा विवेचना की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुये जाॅच प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया की घटना दिनांक 31.08.2021 को मृतक बाली सिंह को आखिरी बार राकेष चैधरी एवं प्रीतम चैधरी दोनो निवासी रक्सा के साथ देखा गया था। पुलिस टीम द्वारा दोनो व्यक्तियों पर संदेह होने से अभिरक्षा में लेकर गंभीरता एवं सख्ती पूछताछ की गई। जिससे दोनो व्यक्तियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया । प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी राकेष चैधरी को संदेह था कि मृतक बाली सिंह उसकी मंगेतर के साथ बात करता है, इसी बात का लेकर घटना दिनांक को राकेष चैधरी एवं प्रीतम चैधरी दोनो मिलकर बाली सिंह की हत्या का कार्ययोजना बनाया। दिनांक 31.08.2021 को बाली सिंह को विष्वास में लेकर चिरईभार के जंगल तरफ ले गये। जहां दोनो मिलकर बाली सिंह का गला दबाकर हत्या कर दिये तथा लाष के हाथ-पैर को जीआई तार से बांधकर, गड्ढ़ा खोदकर दफना दिये। 

प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर, घटना स्थल ले जाकर, घटना का रिक्रियेषन कराया गया। जिससे आरोपियों के निषादेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं डण्डा जप्त किया गया है। 

प्रकरण में दोनो आरोपियों राकेष चैधरी पिता मूलचंद चैधरी निवासी ग्राम रक्सा एवं  प्रीतम चैधरी पिता रतन चैधरी निवासी रक्सा को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय में पेष किया गया था जहाॅ से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के निर्देषन, डीएसपी अजाक रामनार्थ आर्मो के मागदर्षन में चैकी प्रभारी उनि0सुमित कौषिक, उनि0 विपुल शुक्ला, सउनि अमित घारू, प्र.आर. अनिल तिवारी, आर.सुजीत सिंह, आर. उमेष केवट, आर. राकेष कनासे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget