थाने में पुलिस हिरासत से फरार ब्लैक मेलिंग का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


अनूपपुर/ भालूमाड़ा

 अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा मैं 10 नवंबर 2021 को ब्लैक मेलिंग व अन्य अपराध के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी बब्बू बंसल निवासी बिजुरी 11 नवंबर 2021 थाना भालूमाडा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो था आवेदक राजेंद्र साहू निवासी राजनगर की शिकायत पर दर्ज किए गए धारा 388 389 394 395 506 के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और 12 नवंबर को न्यायालय में आरोपियों को पेश किया जाना था जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की तो वही एक आरोपी बब्बू बंसल थाना भालूमादा से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो था जिसकी सरगर्मी से तलाश भालूमाडा पुलिस के द्वारा की जा रही थी जिसे 12 नवंबर 2021 की बीती रात्रि आमाडांड क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की मेहनत रंग लाई, सभी ट्रेनों में पुराना किराया लागू

*आम जनता की यात्रा होगी सस्ती, रेल मंत्रालय ने जारी किए आदेश*


अनूपपुर

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विंध्य विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि पूरे देश मे कोरोना का प्रभाव धीरे धीरे खत्म हो रहा है बाजार पुरी तरह खुल गए हैं उसके बावजूद ट्रेनों को स्पेशल के नाम से अभी भी चलाया जा रहा हैं जिससे कारण जनता पहले से ही कोरोना महामारी से कमर टूट चुकी है और ट्रेनों में ज्यादा किराया होने के कारण आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा हैं जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है इसके अलावा बहुत सारे स्टेशनों में ट्रेन का स्टॉपेज न होने के कारण आम जनता को अन्य स्टेशनों से यात्रा करने पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है लोकल ट्रेन भी बन्द है   अब जबकि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तो पुरानी सारी सुविधाएं जनता को पुनः दे दी जाए इसकी मांग अनिल गुप्ता ने की थी जो रेल मंत्रालय ने उनकी मांग को आज पूरी कर दी है जिससे आम जनता को को परेशानी से निजात मिल गयी है आम जनता अनिल गुप्ता को बहुत बहुत धन्यवाद देती हैं। जिन्होंने आम जनता की समस्या का समाधान करने में एक अच्छी पहल करने के कारण समस्या का समाधान हो सका।जल्द ही 700 ट्रेनों का संचालन शुरू करने का रेलवे ने मन बना चुका है मगर रिजर्वेशन वाली ट्रेनों पर जनरल टिकट का प्रावधान अभी नही रखा गया है जनरल टिकट केवल लोकल पैसेंजर ट्रेनों में ही लागू होगा। मगर अभी सभी ट्रेनों में कोविड़ 19 प्रोटोकॉल लागू रहेगा।



*अनिल गुप्ता ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा था पत्र*

रेल विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेनें बंद कर नियमित यात्री ट्रेनों का संचालन कराने बाबत् विशेष आग्रह स्पेशल ट्रेन में आर्थिक शोषण एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों में स्टापेज बंद करने से जन आक्रोश के निदान हेतु  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एव विंध्य विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सादर आग्रह किया था कि कि देश में कोरोना संक्रमण व लाकडाउन अवधि में सम्पूर्ण यात्री ट्रेन बंद कर कोरोना में नियंत्रण के लिए कदम उठाया गया था। कोरोना संक्रमण में नियंत्रण होने पर सम्पूर्ण देश में स्पेशल ट्रेन संचालित कर यात्रियों को सुविधा दी गई, किन्तु अब जबकि सम्पूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सौ करोड़ से भी अधिक वैक्सीनेशन हो जाने का देश को गर्व व गौरव है किन्तु इसके बावजूद रेल मंत्रालय लगभग सम्पूर्ण मेल, एक्सप्रेस व पैसेन्जर ट्रेनों के साथ-साथ मेमू ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया है जो जनहित में उचित कदम है।

*विचारणीय तथ्य*

1. जब देश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है सम्पूर्ण देश में जन-जीवन सामान्य हो चला है रेल मंत्रालय द्वारा स्पेशल ट्रेन के नाम पर यात्रियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। देश में स्पेशल ट्रेन संचालन की कोई अवधि नहीं है एवं प्रतीत होता है यह अनिश्चितकाल के लिए संचालित है।

2. स्पेशल ट्रेन संचालन के दौरान महत्वपूर्ण व प्रमुख स्टेशनों में स्टापेज बंद कर दी गई है, जिससे यात्री दूरस्थ स्टेशन में अन्य साधनों से जाकर रेल यात्रा को विवश होते हैं, यात्रियों को सैकड़ों रूपए अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा है।

3. स्पेशल ट्रेन संचालन में जनरल टिकट बंद कर दी गई है, जिससे आकस्मिक यात्रा में परेशानी होती है, टिकट की दरों में भी बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है।

 4.  स्पेशल ट्रेन में एम.एस.टी. (मासिक यात्री पास) सहित अन्य रियायत दिव्यांग गंभीर रोगी व वरिष्ठ नागरिकों को रियायत बंद करने से अत्याधिक परेशानी है, जिससे जनता में सरकार की छवि खराब हो रही है।

अतः विशेष आग्रह किया गया था कि सम्पूर्ण देश में पूर्ववत यात्री ट्रेन नियमित रूप से संचालित करायी जाए जिससे स्पेशल ट्रेन के नाम पर आर्थिक व मानसिक शोषण पर प्रतिबंध लग सके व देश में मोदी जी की सरकार की लोकप्रियता बरकरार रहे ।

लापरवाही पर 5 ग्राम पंचायतों के सचिवों पर अपर कलेक्टर ने लगाया जुर्माना


अनूपपुर

अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदकों को सेवाएं प्रदाय ना करने पर जिले के 5 ग्राम पंचायतों के सचिवों पर शास्ति अधिरोपित की है। उन्होंने जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल के सचिव श्री सतानन्द शर्मा, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत केल्हौरी के सचिव श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत वेंकटनगर के सचिव श्री सोहन सिंह, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत खाड़ा के सचिव श्री वृन्दावन कोल, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत किरगी के सचिव श्री फूलचन्द सिंह मरावी पर पांच-पांच सौ रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। 

 उल्लेखनीय है कि दैखल, केल्हौरी एवं किरगी ग्राम पंचायतों के सचिवों ने विवाह का पंजीयन, खाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव ने मृत्यु का अप्राप्यता प्रमाण पत्र तथा वेंकटनगर ग्राम पंचायत के सचिव ने जन्म का अप्राप्यता प्रमाण पत्र की सेवाएं समय-सीमा में आवेदकों को प्रदाय नहीं की थी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget