खदान से ड्यूटी कर लौट रहे सेक्टर सी निवासी को मारा चाकू बिलासपुर रेफर


अनूपपुर/डोला

रामनगर थाना अंतर्गत गुरुवार की  छत्तीसगढ़ में संचालित हल्दीबाड़ी खदान से सेक्टर सी निवासी अजय जयसवाल पिता सिध्पति जायसवाल उम्र 32 वर्ष  निवासी सेक्टर सी द्वारा रात तकरीबन 11:45 पर ड्यूटी से घर की ओर जा रहे थे जहां सेक्टर सी रेलवे क्रॉसिंग  मोड़ के पास 3 लोगों द्वारा रास्ते में खड़े थे जहां विनोद डागोर द्वारा अजय जयसवाल के सीने पर हाथ मार दिया गया व अजय बाइक से गिरते गिरते बचा जिस पर अजय द्वारा बोला गया कि क्यों ऐसा कर रहे हो तो वही विजय डागोर व कमलेश द्वारा अजय का पीछा करते हुए सेक्टर सी में स्थित विजय किराना दुकान पहुंचे जहां पर अजय जयसवाल द्वारा अपने भाई संजय जयसवाल को फोन कर पूरी घटना बताई गई जब वहां पर संजय पहुंचता तो पीछे से विनोद डागोर व कमलेश द्वारा अजय व संजय के साथ वाद विवाद करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे तभी विनोद डागोर और द्वारा चाकू निकालकर संजय  पर हमला कर दिया साथ ही कमलेश द्वारा मारपीट की गई हल्ला गुहार करने पर पुष्पेन्द्र व जगदीश द्वारा बीच-बचाव किया गया।

*मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भेजा*

मौके पर उपस्थित पुलिस टीम द्वारा गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए आमारखेरवा हॉस्पिटल भेजा गया जहां गंभीर रूप से घायल संजय जयसवाल का प्राथमिक उपचार कर बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया पुलिस द्वारा आरोपियों पर 307, 294, 323, 506, बी 324,74 ता0ही0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महिला की अंधी हत्या का पर्दाफाश, रुपयों के लिए की गई थी हत्या, 3 गिरफ्तार 2 फरार

*बहन की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, घर पर दफनाए थे लाश*


अनूपपुर/अमरकंटक

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

सोना बाई उम्र 55 वर्ष पति का देहांत होने के बाद बैंक टोला थाना अमरकंटक में अकेली निवास करती थी एवं गार्डन में साफ सफाई का काम करती थी। सोना बाई दिनांक 07.10.2021 से घर से लापता थी, जिस पर थाना अमरकंटक में गुम इंसान क्रमांक 29/2021 कायम कर जाॅच में लिया गया था। 

 दिनांक 09.11.2021 को मृतिका की लड़की रोषनी बाई अपने पति तुलाराम गोड़ निवासी ग्राम सुनहर जिला डिण्डौरी, थाना अमरकंटक में उपस्थित आकर बतायी कि माॅ के घर जाकर ताला तोड़कर देखी हॅू, मेरी माॅ के घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। जिस पर थाना प्रभारी अमरकंटक निरीक्षक मनोज दीक्षित एवं उनकी टीम द्वारा मृतिका सोना बाई के घर का बारीकी से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण से पता चला की घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है, घर में कई स्थानों पर खून के छींटे पडे़े हुये है,ं घर के बाहर जलाऊ लकड़ी रखने की मडईया के किनारे कुछ नर्म मिट्टी पड़ी हुई थी और उसके ऊपर सामान रखा हुआ है। पुलिस द्वारा नर्म मिट्टी के ऊपर रखी सामान को हटाने पर उसमें मक्खियां आने लगी । संदेह होने पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ की उपस्थिति में उत्खनन की कार्यवाही करायी गयी। उत्खनन की कार्यवाही कराने पर एक महिला का शव गड्ढे से बरामद हुआ, जिसेे मृतिका सोना बाई की बेटी रोषनी बाई एवं दामाद तुलाराम के द्वारा मृतिका सोना बाई के रुप में पहचान गया गया। जिस पर थाना अमरकंटक में अपराध क्रमांक 238/21 धारा 302, 201 ताहि0 का कायम कर विवेचना में लिया गया । 

उक्त सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया।  

थाना प्रभारी अमरकंटक एवं उनकी टीम द्वारा विवेचना की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुय विवेेचना प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि घटना के कुछ दिन पहले मृतिका के घर मृतिका की भांजी गीतांजली बाई उर्फ गीता बाई पति देव सिंह धुर्वे उम्र 28 साल निवासी कण्डीकापा थाना करनपठार जिला डिण्डौरी अपनी बेटी के साथ रहने आयी थी । जिनका दिनांक 06.10.2021 को मृतिका के साथ विवाद हुआ था। इसके दूसरे दिन दिनांक 07.10.2021 से सोना बाई का कोई पता नही चल रहा है एवं गीता बाई उसके कुछ दिन बाद अपने पति के अपने घर चली गई है। 

घटना कारित करने का संदेह गीता बाई पर होने से गीता बाई को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ किया गया। जिस पर गीता बाई द्वारा अपराध करना स्वीकार करते हुये बताई कि वह दिनांक 24.09.2021 को सोना बाई के घर अपनी 06 साल की बेटी आषवी को लेकर अपनी बड़ी माॅ सोना बाई के घर रहने आयी थी। जहां पर अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति आता-जाता था, जिसका मृतिका के साथ नाजायज संबंध थे। गीता बाई के अमरकंटक आने के बाद से अर्जुन लगातार मृतिका के घर आने-जाने लगा, जब सोना बाई काम पर चली जाती थी उस समय अर्जुन गीतांजली से मिलने आया करता था, कुछ दिन बाद गीतांजली और अर्जुन दोनो आपस में प्रेम करने लगे। इसी बात को लेकर मृतिका सोना बाई एवं गीता बाई के बीच दिनांक 06.11.2021 को लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसमें सोना बाई के सिर पर चोट आयी थी। दिनांक 07.10.2021 को दोपहर में गीतांजली अर्जन से मिलने अनीता के कमरे गई थी। कमरे में अर्र्जुन के अलावा तीन अन्य महिलायें अनीता, राधा एवं संतोषी मौजूद थी। जिनका पहचान करवाते हुये अर्जुन द्वारा बताया गया था कि तीनो महिलायें जमुनादादर की रहने वाली है। तीनों का विवाह हो चुका है लेकिन खराब चरित्र के कारण तीनों अपने पतियों को छोड़कर अलग रह रही है। तीनों महिलाये काम करने केरल जाना चाहती थी किन्तु किराया का पैसा नही होने से किराये का कमरा लेकर अमरकंटक में रहती हैं। तीनों महिलाओं का गीतांजली उर्फ गीताबाई से जान पहचान होने के बाद बातचीत के दौरान मृतिका सोना बाई से दिनांक 06.10.2021 की लड़ाई के बारे में बताया गया। तब अर्जुन,गीतांजली, अनीता, राधा एवं संतोषी के द्वारा सोना बाई को मारने का प्लान बनाया गया कि सोना बाई की देखरेख करने वाला कोई नही है, हम लोग इसकी हत्या कर इसके  घर एवं सामान को बेचकर केरल भाग जायेगें। उसी दिन पाॅचों मिलकर रात्रि के समय करीब 09 बजे सोना बाई की सोते समय सिलबट्टे के पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दिये और लाष को बाहर लकड़ी रखने के स्थान पर गड्ढ़ा खोदकर गाड़ दिये। और पांचों व्यक्ति वहां से भाग गये।   

प्रकरण में 03 आरोपी अर्जुन पिता रोहन सिंह भदौरिया उम्र 40 साल निवासी चिरथुआ जिला मैनपुरी (उ0प्र0) वर्तमान निवासी बैंक टोला अमरकंटक, गीतांजली उर्फ गीताबाई निवासी देवसिंह निवासी कण्डीकापा थाना करनपठार एवं अनीता पति पवन सिंह उम्र 32 साल निवासी सरवाही जिला डिण्डौरी हाल निवासी बैंक टोला अमरकंटक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। प्रकरण के दो अन्य आरोपी राधा पति बाबू लाल सिंह उम्र 26 साल निवासी सरवाही जिला डिण्डौरी हाल निवासी बैंक टोला अमरकंटक एवं संतोषी पति बहादुर सिंह उम्र 28 साल निवासी सरवाही जिला डिण्डौरी हाल निवासी बैंक टोला अमरकंटक फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विषेष टीम गठित की गई है।  

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के निर्देषन, अति0पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल थाना प्रभारी अमरकंटक निरीक्षक मनोज दीक्षित, उपनिरीक्षक विषाखा उर्वेती एवं उनकी टीम महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पशु तस्करों के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 22 मवेशी सहित ट्रक जप्त, 3 गिरफ्तार


करनपठार पुलिस द्वारा कुल 22 मवेषियों  व 01 हैवी ट्रक, कुल कीमत मय वाहन 29 लाख जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार 

अनूपपुर/करन पठार

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के दौरान दिनांक 10.11.2021 को थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम को रात्रि गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई की ट्रक क्रमांक न्च्92ज्7206 बहुत तेजी गति से राजेन्द्रग्राम से करनपठार की तरफ भाग रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी करनपठार एवं उनकी टीम द्वारा को लीला टोला के पास नाकाबंदी किया गया जिससे ट्रक राजेन्द्रग्राम की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया किन्तु ट्रक चालक वाहन को नही रोका पुलिस द्वारा लगाई गई स्टापर को तोड़कर करपठार तरफ भाग गया जिसे बेनीबारी थाना करनपठार के पहले पुनः नाका बंदी कर रोका गया। ट्रक की तलाषी लेने पर पता चला कि उक्त ट्रक को मुस्लिम कुरैषी चला रहा था एवं उसमें दो अन्य व्यक्ति इस्तखार कुरैषी एवं मो0 इरषाद बैठे हुये थे। पुलिस टीम द्वारा ट्रक में लगे तिरपाल को हटवाकर तलाषी लेने पर ट्रक में 12 नग भैंस व 10 नग पड़ा कुल 22 नग मवेषियों को रस्सी से बांधकर क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर वाहन में भरा गया था। जिनकी कुल कीमत लगभग 4,00,000/-रु0 है। जिनको पुलिस टीम द्वारा जप्त कर कब्जे पुलिस लेते हुये तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक कीमत 25,00,000/-रु0 को भी जप्त किया गया। थाना करनपठार अंतर्गत कांजी हाउस नही होने से मवेषियों के चारा-पानी की व्यवस्था हेतु तेजप्रताप को सुरक्षार्थ लगाया गया है। अवैध रुप से बिक्री के लिए ले जा रहे 22 नग मवेषी व तस्करी में प्रयुक्त वाहन की कुल कीमत 29,00,000/-रु0 है। 

वाहन चालक मुस्लिम कुरैषी से प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त मवेषी शहादत खान निवासी ग्राम लपटा थाना जैतहरी के हैं। जिनको उत्तर प्रदेष बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। 

उक्त घटना पर थाना करनपठार में पषु तस्करी करने पर पषुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. की धारा 11, म.प्र.कृषक पषु परिरक्षण अधि. की धारा 6, 6(ग) के तहत एवं पषु तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटरयान अधि. की धारा 66, 192 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में 03 आरोपी मुस्लिम कुरैषी, इस्तखार कुरैषी एवं मो0 इरषाद को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में वाहन मालिक एवं शहादत खान निवासी ग्राम लपटा थाना जैतहरी की गिरफ्तारी हेतु विषेष टीम गठित की गई है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के निर्देषन एवं एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी करनपठार उनि0 सोने सिंह परस्ते की एवं विषेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget