ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का एक आरोपी हथकड़ी खोल कर थाना से हुआ फरार


अनूपपुर/कोतमा 

कल ब्लैकमेलिंग मसमले में शिकायत की गंभीरत को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक  अखिल पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में विशेष टीम गठित कर गंभीरता से जॉच निर्देषित किया गया। पुलिस ने धारा 388, 389, 394, 395, 506 ताहि0 कायम कर विवेचना में लिया।

गठित टीम द्वारा फरियादी से  पूछताछ करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई। साक्ष्यों एवं  से यह ज्ञात हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है। जिसके द्वारा महिला के माध्यम से लिफ्ट लेने के बहाने किसी भी व्यक्ति के साथ महिला के आपत्तिजनक विडियों बनायें जाते हैं। बाद में उसे बलात्कार एवं अन्य आपराधिक झूठे केसों में फसाने के एवज में पैसे की मॉग करते हुये मोटी रकम वसूली जाती है। 

उक्त घटना को संध्या बंसल, बब्बू बंसल, रिषभ मिश्रा, मो0 हुसैन एवं नयूम खॉन के द्वारा संगठित होकर घटना घटित करने हेतु कार्य योजना तैयार कर अंजाम दिया गया है।

उक्त घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों संध्या बंसल,  मो0 हुसैन एवं नयूम खॉन बब्बू बंसलको गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी रिषभ मिश्रा  फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगी है।  

चार आरोपियों को भालूमाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया था एक आरोपी बब्बू बंसल को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में रखी थी  इस खबर की हम पुष्टि नही कर रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को रात्रि 10:00 बजे बब्बू बंसल थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया जबकि थाने में पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में थाना भालूमाड़ा के पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया गया है लेकिन आधिकारिक जानकारी नही मिल पाई है। मामले की जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक को कॉल किया गया तो उनका मोबाइल लग नही पाया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का मोबाइल बिजी आ रहा था और एसडीओपी साहब का नंबर भी नही लग पाया।

टूरिस्ट बस बैहार घाट में पलटी घायलो को अस्पताल में कराया गया भर्ती


अनूपपुर

 राजेन्दगाम जैतहरी रोड के बीच बैहार घाट मे 11 नवंबर 2021 की दोपहर एक टूरिस्ट बस डी,एल,1 VC 2653 राजेन्द्रग्राम से जैतहरी की ओर आते समय पलट गई जिसमें सवार 12 से 15 लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी कराया गया है घटना की सूचना पर यह तेरी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पूरी खबर कुछ देर में।

 कुआं में गिरने से 18 माह के बालक की मौत 


अनूपपुर

11 नवंबर 2021 अनूपपुर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी मनीष गुप्ता का डेढ़ वर्षीय पुत्र मानव उर्फ गोलू गुप्ता जो घर के पास गुरुवार की दोपहर खेलते-खेलते घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुआं में गिर गया,परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन पर न मिलने पर तलाश करने दौरान गोलू कुए के अंदर पानी में डूबा हुआ मिला जिसे निकालकर जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण दौरान बालक को मृत घोषित कर घटना की जानकारी पुलिस सहायता केंद्र अनूपपुर में दी जिस पर अस्पताल चौकी द्वारा मृतक बच्चे के शव का पंचनामा लेकर परिजनों के कथन लिए तथा शव का पीएम कराने बाद परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौपा तथा जांच प्रारंभ की।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget