जमीन में दबा मिला वृद्ध महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस


अनूपपुर/अमरकंटक

जिले के थाना व नगर पंचायत अमरकंटक अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 बैंकटोला बस्ती में एक महिला का शव घर के आंगन में जमीन की खुदाई करने के दौरान मिला। महिला करीब 25 दिन से लापता थी। मृत महिला का नाम सोना बाई 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बैंक टोला अमरकंटक है। मृतिका घर पर अकेली रहती थी महिला की अज्ञात द्वारा हत्या कर आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था ताकि हत्या का राज दफन रह जाए लेकिन मृतिका की बेटी ने घर पर मां को ना पाया और घर के बाहर जब कुछ संदिग्ध निशान देखे तो शंका हुई और पुलिस की मदद ली जिसके बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आया।

*मजदूरी करती थी महिला*

मृतिका सोना बाई उद्यानिकी विभाग के नर्सरी में मजदूर थी। महिला के पति की मौत हो चुकी है एक बेटी थी जिसकी शादी गाड़ासरई डिंडौरी जिले में की थी। विगत कुछ दिनों से मृतिका नर्सरी गार्डन में काम करने नहीं जा रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया सोना बाई को करीब एक माह से नहीं देखा है। गार्डन में काम करने वाले एक अन्य मजदूर कुछ दिन पहले मृतिका सोना बाई की बेटी रोशनी सिंह श्याम जो कि सुनपुरी पाटन जिला डिंडौरी में रहती है के गांव गया हुआ था तब उसे यह जानकारी दी थी की तुम्हारी मां दशहरा से काम पर नहीं आ रही है। जानकारी मिलते ही रोशनी सिंह श्याम व पति तुलाराम श्याम दोनों सोमवार शाम 8 नवंबर को अमरकंटक पहुंचे और मां के घर जाकर देखे तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ पाया और बाहर सामान अस्त व्यस्त हालत पर मिले। साथ ही जगह-जगह पर खून के सूखे धब्बे दिखे जिससे उन्‍हें शंका हुई कि कुछ गलत हुआ है। ठीक उसी शाम रोशनी सिंह श्याम और तुलाराम श्याम थाने पहुंचकर घटना की सारी जानकारी पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जानकारी प्राप्त होते ही अमरकंटक पुलिस दल 9 नवंबर मंगलवार दोपहर तीन बजे बैंक टोला बस्ती महिला के घर पहुंचा। जांच प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए पाया कि घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक चौधरी को घटना की जानकारी दी। इस पर तुरंत अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक चौधरी अमरकंटक घटनास्थल पहुंचे। पुलिस के द्वारा घर का ताला खोलकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि घर का समान इधर उधर पड़ा हुआ था। घर के पास में ही कुछ दिनों पहले खोदी गई मिट्टी सामने दिखी। यह देखते ही पुलिस ने नगर पंचायत अमरकंटक के सफाई कर्मियों को बुला कर मिट्टी को खोदवाया तो उसमें शव बरामद हुआ जिसकी पहचान सोना बाई के रूप में उसकी पुत्री रोशनी सिंह श्याम ने की। मौके का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

12 नबम्बर को अंडर 15 व 18 नबम्बर को अंडर 13 के लिए होगा चयन


अनूपपुर

12 नवंबर को स्थानीय स्टेडियम में अंडर 15 का चयन गांधी स्टेडियम तुलसी कॉलेज के पीछे होने जा रहा है जिसमें जिला क्रिकेट संघ के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि खेल प्रतिभाओं से जुड़े हुए क्रिकेट खिलाड़ी बिना किसी मदद के अपने खेल क्षमता के आधार पर अंडर 15 में अपना चयन करा सकते हैं जिला क्रिकेट बोर्ड के द्वारा अंडर 15 में खिलाड़ियों के चयन के लिए आयु सीमा निर्धारित की है जिसमें 1 सितंबर 2007 के बाद के है  तो वह आधार कार्ड , जन्म प्रमाण पत्र की डिस्टल प्रति व अभिभावक की सहमति के साथ जिला क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जिसमें अध्यक्ष अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके निजी नंबर 94798 58242 ,सचिव विनय सिंह मोबाइल नंबर 8770 56431 के अलावा 70627 94234, 70674 485 141, 839 383315 में भी संपर्क किया जा सकता है वही 18 नवंबर को अंडर 13 का भी सिलेक्शन किया जाएगा, जिसमें भी जन्मतिथि सहित समस्त दस्तावेजों के साथ खिलाड़ी इन नंबरों पर संपर्क कर अपना हुनर दिखा कर टीम में शामिल हो सकते हैं।

जिले में 24 घंटे में अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत


अनूपपुर 

8 नवंबर 2021 कोतवाली अनूपपुर एवं पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत 24 घंटे के मध्य तीन अलग-अलग घटनाओं में एक बालक, एक महिला एवं एक युवक की मौत हो गई जिस पर कोतवाली पुलिस एवं जिला अस्पताल पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई,विवरण में प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली से 12 कि,मी, दूर स्थित ग्राम बिजौडी निवासी चंद्रिका प्रसाद साहू की 39 वर्षीय पत्नी श्रीमती ममता बाई जो 10 अक्टूबर की दोपहर घर में खाना बनाने के लिए लाइटर से गैस चालू करते समय पाइप खराब होने पर अचानक आग लगने से लगभग 60% गंभीर रूप से जल गई रही को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में प्राथमिक उपचार बाद शहडोल, बिलासपुर में उपचार कराए जाने बाद घर लाने पर 07 नवंबर की दोपहर घर पर मृत्यु हो गई जिसकी की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पंचनामा कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पीएम की कार्यवाही कराई गई,वहीं कोतवाली अनूपपुर से 08 कि,मी, दूर स्थित ग्राम लखनपुर निवासी कामता प्रसाद कोल एक वर्षीय पुत्र प्रियांश जो घर के पास खेल रहा था खेलते खेलते घर के पास में स्थित गढ्डे  जिसमें पानी भरा हुआ था में डूब गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाए जाने पर ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर जिला अस्पताल पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई वहीं फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 06 फुनगा निवासी दयाराम गुप्ता के 35 वर्षीय पुत्र श्याम जी गुप्ता जो रविवार की शाम दुकान के पास रहा उसी समय अचानक बेहोश होने पर परिजनों द्वारा बोलेरो वाहन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर उपचार हेतु लाए जाने पर ड्यूटी डॉक्टर के परीक्षण दौरान मृत पाया गया जिसकी सूचना अस्पताल पुलिस को दिए जाने पर अस्पताल पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव का पंचनामा साक्षियो के कथन लेने बाद शव परीक्षण कराया तथा शवों के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा,एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत की घटना होने से क्षेत्र में चर्चा की स्थिति बनी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget