माहेश्वरी समाज का दीपावली मिलन समारोह कंकाली देवी परिसर में संपन्न


अनूपपुर 

कोरोना काल के 2 साल बाद माहेश्वरी समाज शहडोल और अनूपपुर जिला ने संयुक्त रूप से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कंकाली देवी परिसर में किया।जिसमें माहेश्वरी समाज के लगभग 80 पुरुष महिला एवं बच्चों ने भाग लिया।दीपावली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी एवं 2 साल बाद हुई मुलाकात पर सबने एक दूसरे से रूबरू होकर हाल-चाल जाने एवं साथ ही मनोरंजन के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।समाज द्वारा सुबह से ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चला जिसमें स्वल्पाहार, भोजन,चाय की व्यवस्था भी की गई।एवं सभी ने लुफ्त उठाते हुए दीपावली मिलन समारोह को यादगार बना दिया।माहेश्वरी समाज के जाने-माने अजय एवं रितु मूंदड़ा द्वारा बड़ों एवं बच्चों के गेम कराए गए साथ में हाउजी का गेम भी हुआ जिसका सभी ने आनंद उठाया और इसी तरह कुछ कुछ माह में मिलते रहने की इच्छा व्यक्त की जिसका सभी सम्मानित सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य एम.एल.मंत्री, कमल मूंदड़ा, डॉक्टर पवन मूंदड़ा, लखोटिया  अनूपपुर से राजा बियानी, अरुण बियानी, अमलाई से गट्टानी, मोहता जी की उपस्थिति कार्यक्रम में रही।कार्यक्रम का  सफल संचालन माहेश्वरी समाज के सुनील मंत्री द्वारा किया गया। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए गेम के पुरस्कार वितरित किए गए एवं सभी लोगों ने कंगाली देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना एवं दर्शन किए।।

सांसद पहुँची पत्रकार के निवास पर, स्व. माता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व्यक्त की शोक संवेदना


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे की पूज्य माता जी का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था, आज शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह राजेश शिवहरे के निवास में पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी पूज्य  माता जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रीमती हिमाद्री सिंह के साथ अनूपपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजीत मिश्रा, जय पांडेय एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पुरानी रंजिश के कारण हत्या पुरानी रंजिश के कारण हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार


अनूपपुर

चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेकेंड एफ कॉलोनी में 5 नवम्बर की रात लगभग 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के बाद हत्या के तीन अरोपितो को 7 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं वहीं एक आरोपित फरार हैं। गिरफ्तार अरोपितो में 33 वर्षीय कमलभान पिता छोटेलाल वर्मन की हत्या करने वाले तीन आरोपियों जिसमें 35 वर्षीय अशोक केवट पिता त्रिवेणी केवट, वर्षीय 27 सावन कोल पिता बाल कुमार, 42 वर्षीय संजय कोल पिता पन्नालाल कोल फरार अरोपित में अज्जू कोल पिता पन्नालाल कोल अब भी फरार है। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 323, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। एसडीओपी कीर्ती बघेल ने बताया कि 5 नवम्बर की शाम से कमलभान वर्मन और अविनाश कोल शराब पी रहे थे, जिसके कुछ देर बाद कमलभान वर्मन सामान लेने बाजार चला गया। इस बीच अविनाश कोल एवं अज्जू कोल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनो के बीच मारपीट हुई। इस बीच कमलभान सामान लेकर अपने घर पहुंचा और दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन अज्जू कोल अपने अन्य तीन साथियों जिनमें अशोक केवट पिता त्रिवेणी केवट, सावन कोल पिता बाल कुमार, संजय कोल पिता पन्ना लाल कोल के साथ कमलभान के घर पहुंच दरवाजा खुलवाया, दरवाजा खोलते ही चारो लोगो ने कमलभान और अविनाश कोल पर डंडा, फावड़ा और रॉड से हमला कर दिया, जहां दोनो लोग बेहोश हो गए। घटना के दौरान चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और सूचना पुलिस को देते हुए उन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने कमलभान वर्मन को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं अविनाश कोल का उपचार चल रहा है। घायल अविनाश कोल ने बताया कि अज्जू कोल ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की गई तथा बाद में कमलभान के घर में योजनाबद्ध तरीके से पहुंचकर दरवाजा खुलवाते हुए दोनो के ऊपर हमला कर दिया, जिससे कमलभान वर्मन के सिर पर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget