नेशनल हाइवे में मोटरसाइकिल से हादसा गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर


अनूपपुर

नेशनल हाइवे 43 कोतमा मार्ग में बेलिया बड़ी के निवासी श्याम नारायण पांडेय पिता बलदेव पांडेय कोतमा से घर आ रहे थे बेलिया अचानक हाईवे के पास एक्सीडेंट हुआ जिससे उनकी हालत गंभीर हुई हुई तुरंत डायल 100 को बुला कर जानकारी प्रदान कर शहडोल ले जाया गया हालत नाजुक होने के कारण शहडोल से बिलासपुर रेफर कर दी गई  इलाज अभी जारी है मगर हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

आपसी रंजिश में युवक की फावड़ा मारकर हत्या, एक युवक घायल


अनूपपुर। 

6 नवंबर 2021 थाना चचाई के समीप शुक्रवार की रात दो लोगों के बीच हुए विवाद में एक युवक की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई।इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है। इस घटना में 36 वर्षीय कमलभान पिता छोटेलाल बर्मन निवासी चचाई थी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचने के पूर्व मृत्यु हो गई वहीं 35 वर्षीय अविनाश पिता रतिया कोल निवासी चचाई के सीने में एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है जोकि उपचार के बाद अब ठीक हालत में है। मृतक चचाई पावर हाउस में ठेका मजदूर भी है। हत्या की वारदात चचाई के सेकंड एफ कॉलोनी में घटित हुई। बताया गया कमलभान की हत्या चचाई निवासी अज्जू अज्जू कोल पिता पन्ना कोल के द्वारा की गई है। बताया जाता है मृतक अपने कमरे में कुछ दोस्तों के साथ था जहां अज्जू का पहले बबलु से किसी बात को लेकर विवाद हुआ वहां से अज्जू चला गया और कुछ देर बाद फावड़ा लेकर आया तो कमलभान मिला और उसे फावड़े से कई प्रहार कर दिए जिससे वह वहीं गिर गया उसी समय अविनाश वहां पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे भी अज्जू के द्वारा फावड़ा चलाया गया जिससे अविनाश के चेहरे पर चोट आई। बताया गया कॉलोनी में डीजे बजाकर कई युवक दिवाली का आनंद उठा रहे थे जैसे उन्हें घटना का पता चला तो सभी दौड़कर आए तो आरोपी वहां से भाग निकला। रात को ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने कमलभान को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया जबकि अविनाश का इलाज किया गया। शनिवार सुबह मृतक के परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम हुआ।घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के बयान भी विरोधाभास आ रहे हैं। थाना प्रभारी चचाई बी एन प्रजापति ने कहा कि आपसी रंजिश की वजह से यह घटना हुई। मामले की जांच की जा रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर राजन ने कहा कि दोनों पक्ष के लोग आपस में शराब पी रहे थे जहां विवाद हुआ और फिर यह घटना हुई।

खेत मे काम कर रहे मजदूर की अस्पताल पहुचने से पहले मृत्यु, कारण अज्ञात


 अनूपपुर

6 नवंबर 2021 जिले के देवहरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरहाटोला (खम्हरिया) निवासी 40 वर्षीय राकेश सिंह पिता रामलाल सिंह जो अपनी पत्नी राधाबाई के साथ जिला पंचायत सदस्य अनूपपुर विश्वनाथ सिंह के खेत में पूर्व की भाति मजदूरी का काम कर रहा था तभी शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत खराब होने पर उसे गंभीर स्थिति में विश्वनाथ सिंह एवं अन्य के द्वारा ऑटो से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने राकेश सिंह को मृत घोषित कर जिला अस्पताल पुलिस चौकी में सूचना दी जिस पर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा एवं शव परीक्षण कराने बाद मृतक के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया,मृतक की पत्नी राधाबाई ने अपने कथन ने बताया कि वह अपने पति राकेश सिंह के साथ खेत में मजदूरी करती है प्रतिदिन अनुसार शुक्रवार को भी दोनों खेत में रहे तभी अचानक शाम को उनके पति की तबीयत खराब होने पर खेत मालिक विश्वनाथ सिंह को पड़ोसी के फोन से सूचना दिए जाने पर उनके पहुंचने पर गंभीर स्थिति में राकेश सिंह को जिला चिकित्सालय उपचार हेतु लाया गया इस दौरान परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर द्वारा राकेश सिंह को मृत घोषित किए जाने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई जिला अस्पताल पुलिस मृतक की मृत्यु का कारण जानने के लिए डॉक्टर से शव परीक्षण कराकर घटना की अग्रिम जांच हेतु सम्बधित थाना को डायरी भेजी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget