विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव स्वच्छता बनाए रखने हेतु सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी हुई सम्मानित 


        

प्रधान मंत्री पी एम मोदी जी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में आजादी अमृत महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है इसी संदर्भ में विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लेकर सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा जन जन तक योजनाओं को पहुंचाने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है उनकेे उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार हाजी आई ए एस जामा एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एम आर अंसारी, नेशनल चीफ जनरल सेक्रेटरी प्रसुनन गोस्वामी एवं विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक हाजी जफर अली नकवी साहब द्वारा कटनी जिले की समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा  उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा सम्मानित प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को अपने अधिकारों को लेकर एवं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व अपने आसपास साफ-सफाई रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है,,, उनके उत्कृष्ट कार्यों को पूरा करने उनकी संस्था सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी, विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य समाजसेवी अमित निषादराज, सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति जिला अध्यक्ष सुश्री रिनेश उर्फ रिया द्विवेदी, समाजसेवी सुश्री लता खरे, सुश्री एकता बर्मन, अधिवक्ता सतेन्द्र शुक्ला, अधिवक्ता राजकुमार पटेल, अधिवक्ता संदीप नायक अधिवक्ता अजय जायसवाल सहित रिटायर फौजी संतोष चतुर्वेदी, पी के पांडे, राजकुमार पटेल, सहित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर ढेरों शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ऐसे ही कार्य करने की अपेक्षा की है।

भ्रष्टाचार का नहानी घर दो दिन में बनकर तैयार सचिव और उपयंत्री ने निर्माण कार्य दिया ठेके पर


इंट्रो- कोतमा जनपद के में पदस्थ उपयंत्री रवि डोंगरवार ने ग्राम पंचायतों के सचिव सरपंच व ठेकेदारों से मिलकर निर्माण कार्यों पर भ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी है जबकि ग्राम पंचायतों पर होने वाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान रखने की जिम्मेदारी उपयंत्री की होती है पर उपयंत्री ने इधर देखना ही बंद कर दिया है इन्हें सिर्फ मतलब है तो बिल बनाने से निर्माण कार्य चाहे जैसा भी हो बिल पूरा बना देते हैं, हालांकि पूर्व में इनकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की गई थी लेकिन वह शिकायत भी कहां दफन हो गई भगवान ही जाने !

अनूपपुर- कोतमा जनपद के ग्राम पंचायत खमरौध में इन दिनों वैसे तो कई निर्माण कार्य जारी है जिसमें से एक निर्माण कार्य प्रत्येक हैंड पंप के पास नहानी घर बनाने की प्रक्रिया जारी है इस नहानी घर को सरपंच सचिव ने ठेके पर दे दिया है और ठेकेदार कार्य को गति देने के चक्कर में 1 से 2 दिनों के अंदर नहानी घर बनाकर तैयार कर दे रहा है जरा आप ही सोचिए की एक और दो दिनों में बने नहानी घर कितना मजबूत होगा, ग्रामीणों ने बताया कि जबसे ग्राम पंचायत में सचिव बृजेश तिवारी पदस्थ हुए हैं तब से ठेकेदारी की प्रथा जारी हुई है यहां पर ठेकेदार अपने मन मुताबिक निर्माण कार्य को गति देता है, सचिव की पूरी मदद यहां पर पदस्थ उपयंत्री रवि डोंगरवार भी करते हैं निर्माण कार्य कैसा भी हो बिल पास कराने की जिम्मेदारी उपयंत्री की हो जाती है ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों तक समय-समय पर दर्ज कराते हैं बावजूद कोई कार्यवाही न होता देख अब ग्रामीण भी चुप्पी साध ने को मजबूर है जिसका फायदा उपयंत्री, सचिव ठेकेदार सरपंच उठाते हैं !

10 नहानी घर का होना है निर्माण- मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में हैंडपंपों के पास नहानी घर का निर्माण कार्य करना है जिसकी लागत लगभग ₹26000 रखी गई है निर्माण कार्य में 200 ईट, एक बोरी सीमेंट 20 तगाड़ी रेत से नहानी घर बनाने की प्रक्रिया ग्राम पंचायत पर जारी है ग्रामीणों का आरोप है कि 26000 की लागत से बनने वाली नहानी घर पर उपयंत्री, सचिव, सरपंच ठेकेदार की मिलीभगत से 5000 में बनाकर तैयार कर दी जा रही है ! जबकि एसडीओ का कहना है नहानी घर बनने के दौरान नीव खोदकर 9 इंची की दीवाल खड़ी करते हुए निर्माण कार्य करना है इसके बाद नहानी घर पर फर्स   की ढलाई करनी है पर ग्राम पंचायत पर यहां उल्टा हो रहा है ! गौरतलब है कि निर्माण कार्य बहुत ही कमजोर नहानी घर बनने णसे ज्यादा दिनों तक ग्राम पंचायत में यह टिक नहीं पाएगी ! लेकिन इन सब चीजों से ग्राम पंचायत को कोई लेना देना नहीं है निर्माण कार्य घटिया हो या अच्छा यहां पर कोई भी जिम्मेदार देखने बोलने वाला नहीं है जिसका फायदा ठेकेदार को मिल रहा है सरकार की तरफ से आ रही योजनाओं का लाभ ग्रामीण वंचित रह जा रहे हैं !

*इनका कहना है*

ग्राम पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्य का मूल्यांकन जब हम जाते हैं तभी बिल पास होता है कई बार ग्राम पंचायतों के द्वारा भी पैसे आहरित कर लिए जाते हैं, आपने जिस ग्राम पंचायत के बारे में बताया है कल ही जाकर निरीक्षण करूंगा निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन पाए गए तो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराऊंगा !

*जी के मिश्रा एसडीओ जनपद पंचायत कोतमा*

12 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए यातायात विभाग ने वसूले 6 हजार रुपये 


अनूपपुर/डोला 

अनूपपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने द्वारा यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु सख्त निर्देश पर यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमारे द्वारा मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ मध्य स्थित रामनगर थाना के रामनगर राममंदिर तिराहे  पर दिनांक 07/11/21 को अपनी टीम भेजी गई जिनमें चेकिंग प्रभारी एएसआई रवि शर्मा,सउनि.उमेश सिंह 

प्रधान आरक्षक जितेन्द्र नरवरिया सिंह, प्रधान आरक्षक मो. रिजवान आरक्षक मनीष सिंह चेकिंग अभियान में शामिल रहे जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समन शुल्क के रूप में वसूल किए गए।

*यातायात प्रभारी द्वारा  चलानी कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों को दी गई समझाईस*

जिला यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमारे द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने,सड़को के इर्दगिर्द खड़े होने वाले वाहनों, बिना दस्तावेज के साथ चलने व यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं साथ ही लोगों को हिदायत दी जा रही की कोरोना काल को देखते हुए मास्क हेलमेट सहित अपने वाहनों के समस्त दस्तावेज व सीट बेल्ट लगाकर सफर करें।

*यातायात टीम द्वारा अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही*

रामनगर राममंदिर तिराहे पर चेकिंग लगाते हुए फोरविलर,ट्रक बस को रुकवाने के बाद आगे,पीछे नंबर प्लेट के साथ गाड़ी के दस्तावेज की चेकिंग की गई साथ ही बस चालको को बर्दी लगाकर वाहन चलाने के साथ ही गाड़ियों के नंबर प्लेट ना होने व सीट बेल्ट न लगाने पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समन शुक्ल वसूल किया गया साथ ही वाहन चालकों को समझाए दी गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करें व यातायात नियमों के पालन करते हुए अपने वाहनो के समस्त दस्तावेज के साथ ही परिवहन करें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget