जुआ एक्ट में 158 व्यक्तियों पर पुलिस की कार्यवाही कर 44 प्रकरण में 79420 रुपए जप्त


अनूपपुर

जुआ के अवैध संचालन की निरंतर प्राप्त हो रही षिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को इस संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। 

इसी अनुक्रम में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा विषेष टीम गठित की गई। विगत 02 दिवस में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं गठित विषेष टीम के द्वारा अवैध जुआ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये अनूपपुर अनुभाग के थाना कोतवाली में 04 प्रकरण में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9,590/-रु जप्त किया गया, थाना चचाई में 06 प्रकरण में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9,990/-रु जप्त किया गया, थाना जैतहरी में 08 प्रकरण में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7,550/-रु जप्त किया गया, कोतमा अनुभाग के थाना कोतमा में 07 प्रकरण में 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19,450/-रु जप्त किया गया, थाना बिजुरी में 07 प्रकरण में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर 20,910/-रु जप्त किया, थाना भालूमाड़ा में 02 प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,100/-रु जप्त किया गया, थाना रामनगर में 08 प्रकरण में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7,980/- रु जप्त किया गया एवं पुष्पराजगढ़ अनुभाग में थाना राजेन्द्रग्राम में 02 प्रकरण में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2,850/-रु जप्त किया गया है। इस प्रकार विगत 02 दिवस में सम्पूर्ण जिले में जुआ खेलने वाले 158 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 44 प्रकरण में 79,420/- रु0 जप्त किया गया। 

उपरोक्त कार्यवाही मंे पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री आर.एन.आर्मो के मार्गदर्षन में समस्त थाना प्रभारियों एवं गठित विषेष टीम के द्वारा की गयी।

घर पर महिला की मौत, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी


 अनूपपुर

5 नवंबर 2021 कोतवाली थाना व नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 2 चंदास टोला में विगत रात दीपावली के अवसर पर खाना पीना खाकर अत्यधिक शराब के नशे में घर के पास फिसलने से चेहरे में चोट आने तथा उसके बाद अकेले रात में घर में रहने पर सुबह होते ही मौत की खबर आ गई जिस पर कोतवाली अनुकूल निरीक्षक अमर वर्मा मोहल्ला वासियों की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतिका के शव का पंचनामा कराकर शव परीक्षण कराया तथा घटना की जांच प्रारंभ की बताया गया है कि मृतिका सविता पति रामकुमार साहू 35 वर्ष मूलतः सरगुजा छत्तीसगढ़ के निवासी हैं जो विगत कई साल पहले कचरा बीनने के ठेकेदारी के अंतर्गत मजदूरी करने के लिए अनूपपुर आकर वार्ड नंबर 02 चन्दासटोला अनूपपुर झोपड़ी बनाकर रह रही है वही मृतिका का पति रामकुमार साहू एक अन्य महिला को पत्नी बनाकर अनूपपुर के ही वार्ड नंबर 10 शांतिनगर में रह रहा है 04 नवंबर की रात दीपावली के दिन मृतिका पड़ोस की अन्य लोगों के साथ शराब पीकर घूम रही थी तथा घर के पास अचानक फिसल गई जिससे उसके चेहरा मे चोट आई वह घर पर अकेले जमीन में सो गई सुबह मोहल्ला वासियों के देखने पर कोतवाली अनूपपुर में मृत होने की सूचना दी गई जिस पर कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा पुलिस दल के साथ मौके में पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा एवं पीएम की कार्यवाही कर जांच प्रारंभ की।

जुआरियों पर कार्यवाही 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/चचाई

 दीपावली के दिन जहाँ पूरा देश दीपावली की खुशियां मना रहा वही पुलिस कर्मी अपने घर परिवार को छोड़ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर अपने  अपने क्षेत्र,गाँव व कस्बों पर निगरानी रखे हुए लेकिन वही कुछ लोग पुलिस के मंसूबों पर पानी फेरने के फिराक में लगे हुए थे लेकिन चचाई थाना प्रभारी बी एन प्रजापति की सक्रियता व मुखबिर के चलते 52 पत्तों से अपनी किस्मत आजमाने वालों को धर दबोचा मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी ग्राम पंचायत धीरौल में कुछ लोगों द्वारा रुपए से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा जिस पर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर उक्त स्थान पर  घेराबंदी की गई जहां गयाराम बुनकर पिता कतकु बैगा सूरतराम पटेल पिता बिसहुलाल पटेल हीरालाल यादव पिता बिसहुलाल यादव सभी निवासी धीरौल थाना चचाई को जुआ खेलते हुए 52 पत्तों के साथ ही 3400 रुपये व 3 नग स्क्रीन टच फोन कुल कीमत 26400 को जप्त किया गया सभी आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बी एन प्रजापति,उपनिरीक्षक संजय खलको,उपनिरीक्षक केशरी मिश्रा,प्रधान आरक्षक जय बहादुर  सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*इनका कहना है*

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त निर्देशों से लगातार अपराधियों पर   कार्यवाही की जा रही है क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा।

 *बी एन प्रजापति थाना प्रभारी चचाई

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget